ड्रग, आतंक बहाना, निगाहें तेल पर, वेनेजुएला में ट्रंप के तांडव की इनसाइड स्टोरी
अमेरिका ने वेनेजुएला में भीषण बमबारी की, 150 से ज्यादा प्लेन भेजे। महज 30 मिनट के भीतर निकोलह मादुरो पकड़ लिए गए। अब अमेरिका ही वेनेजुएला की सरकार चलाएगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। Photo Credit: PTI
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि अमेरिकी सेना अब नए चुनावों तक, वेनेजुएला की सत्ता चलाएगी। उन्होंने शनिवार को वेनेजुएला की राजधानी काराकास पर बड़े पैमाने पर सैन्य हमला किया। राष्ट्रपति निकोलस मादुरो तथा उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस अब ट्रंप के बंधक हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अब वेनेजुएला को चलाएगा और देश के विशाल तेल भंडार पर नियंत्रण कर अमेरिकी कंपनियों को वहां निवेश करने का मौका देगा। लैटिन अमेरिका में अमेरिकी हस्तक्षेप की यह पहली ऐसी घटना है, जिस पर दुनियाभर की नजरें टिकी हैं। साल 1989 में अमेरिका ने पनामा में भी इसी तरह की साहसिक सैन्य कार्रवाई की थी।
डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर शनिवार को पोस्ट किया, 'अमेरिका ने वेनेजुएला और उसके नेता निकोलस मादुरो पर बड़ा हमला किया है। मादुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर देश से बाहर ले जाया गया है।' मार-ए-लागो में प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने बताया कि ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजॉल्व सफल रहा। इस ऑपरेशन में अमेरिका के 150 से ज्यादा फाइट प्लेन शामिल थे।
यह भी पढ़ें: वेनेजुएला पर अमेरिका का 'कब्जा', ट्रंप बोले- हम ही चलाएंगे वहां का शासन
बेडरूम से बंधक बनाए गए निकोलस मादुरो
देर रात काराकास में एक के बाद एक कई हवाई हमले हुए। अमेरिकी स्पेशल फोर्सेस ने निकोलस मादुरो के घर पर छापा मारा और उन्हें बेडरूम से गिरफ्तार किया। मादुरो को ग्रे स्वेटशर्ट में, आंखों पर ब्लैकआउट गॉगल्स और कान पर हेडफोन्स लगाकर 'USS इवो जिमा प्लेन' पर ले जाया गया। बाद में उन्हें न्यूयॉर्क के स्टीवर्ट एयर नेशनल गार्ड बेस पर उतारा गया, जहां से हेलिकॉप्टर से मैनहट्टन ले जाया गया।
कहां रहेंगे निकोलस मादुरो?
निकोलस मादुरो को मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर में रखा जाएगा। सोमवार को कोर्ट में उनकी पेशी होगी। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ऑपरेशन में कोई अमेरिकी सैनिक नहीं मारा गया, हालांकि कुछ घायल हुए। उन्होंने इसे दुनिया की सबसे सटीक कार्रवाई कहा है।
https://twitter.com/WhiteHouse/status/2007557671705293009
वेनेजुएला के तेल पर है ट्रंप की नजर
डोनाल्ड ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कहा कि अमेरिका वेनेजुएला को नई सत्ता के आने तक चलाएगा। डोनाल्ड ट्रंपन ने कहा है, 'हम देश चलाएंगे ताकि कोई गलत व्यक्ति सत्ता में न आए। हमारी बड़ी तेल कंपनियां अरबों डॉलर निवेश करेंगी और खराब इंफ्रास्ट्रक्चर ठीक करेंगी।'
यह भी पढ़ें: वे सात देश, जहां 1 साल में सैकड़ों बम गिरा चुके 'शांतिदूत' ट्रंप
इस हमसे को कैसे जायज ठहरा रहे ट्रंप?
डोनाल्ड ट्रंप ने मॉनरो डॉक्ट्राइन का जिक्र कर कहा कि यह 'डॉनरो डॉक्ट्राइन' बन गई है। पश्चिमी गोलार्ध में अब अमेरिकी प्रभुत्व ही रहेगा। उन्होंने निकोलस मादुरो पर आरोप लगाया कि वह ड्रग तस्करी में शामिल थे और अपराधियों को अमेरिका भेज रहे थे।
अमेरिका की मनमानी चलती क्यों है?
अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पैम बॉन्डी ने नया अभियोग जारी किया है, जिसमें निकोलस मादुरो, उनकी पत्नी और बेटे पर नार्को-टेररिज्म, कोकेन आयात और हथियारों की साजिश के आरोप हैं। 2020 के पुराने अभियोग को अपडेट किया गया। ट्रंप प्रशासन ने इसे कानूनी गिरफ्तारी बताया। अमेरिका ने पनामा के नोरिएगा केस (1989) का हवाला दिया।
अब वेनेजुएला में हालात कैसे हैं?
काराकास में सड़कें सूनी हैं, दुकानें बंद कर दी गईं हैं। निकोलस मादुरै के समर्थक, हथियार लेकर घूम रहे हैं। उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने इसे किडनैपिंग बताया है। उन्होंने कहा है कि निकोलस मादुरो को रिहा किया जाना चाहिए। यह किसी देश की संप्रभुता का उल्लंघन है। उन्होंने राज्य आपातकाल घोषित किया।
क्या कह रहा है वेनेजुएला में विपक्ष?
विपक्षी नेता मारिया कोरिना माचाडो ने एडमुंडो गोंजालेज को सत्ता सौंपने की मांग की, लेकिन ट्रंप ने माचाडो को नेतृत्व के लिए अयोग्य बताया। वेनेजुएला में कुछ जगह जश्न मना रहा है, जबकि राजधानी काराकास में डर का माहौल है। लोग दुकानों से सामान खरीदकर रख रहे हैं।
यह भी पढ़ें: अमेरिका ने वेनेजुएला पर क्यों किया हमला, क्या है 'वोट चोरी' का आरोप?
दुनिया ने क्या कहा है?
ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा लुला ने इसे संप्रभुता पर हमला करार दिया है। मेक्सिको, क्यूबा, चीन, रूस ने इस हमले की निंदा की है। चीन ने इसे संप्रभु राष्ट्र पर हमला बताया है। अर्जेंटीना ने इसका स्वागत किया है। ब्रिटेन ने कहा है कि निकोलसमादुरो , अवैध गतिविधियों में लिप्त थे। संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इसे दुनिया के लिए खतरनाक उदाहरण बताया है।
अमेरिका में विपक्ष क्या कह रहा है?
अमेरिका में डेमोक्रेट्स ने कांग्रेस को बिना बताए हमले की आलोचना की, इसे अवैध युद्ध बताया है। रिपब्लिकन्स ने समर्थन किया है।
अब आगे क्या?
निकोलस मादुरो की कोर्ट में सोमवार को पेशी होगी। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका तेल सुरक्षित करने के लिए सैनिक रखेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि यह इराक जैसी गलती हो सकती है और क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ाएगी। वेनेजुएला के भविष्य पर दुनिया की नजरें टिकी हैं।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap


