अमेरिका में भारतीयों पर हमले थम नहीं रहे हैं। अब खबर है कि अमेरिका के डलास में भारतीय मूल के शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि हत्यारे ने पत्नी और बेटे के सामने ही कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि भारतीय मूल के शख्स नागमलैया की डलास के एक मोटल में झगड़ा हो गया था। बात इतनी बढ़ गई कि मोटल में काम करने वाले एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से नागमलैया की गर्दन काट दी। नागमलैया इसी मोटल के मैनेजर थे।
पुलिस ने बताया कि यह घटना डलास के सैमुएल बुलेवार्ड में स्थित डाउनटाउन सूइट्स मोटल में 10 सितंबर की सुबह हुई थी। पुलिस के मुताबिक, 37 साल के योर्दानिक कोबोस-मार्टिनेज ने पत्नी और बेटे के सामने नागमलैया की हत्या कर दी थी। कोबोस मार्टिनेस इसी मोटल में काम करता था। हत्या के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें-- कब और कैसे मारी गोली? ट्रंप के खास चार्ली कर्क के हत्याकांड की हर बात
किस बात पर हुआ था झगड़ा?
पुलिस ने बताया कि मोटल में वॉशिंग मशीन टूटी हुई थी और इसी बात पर नागमलैया और कोबोस-मार्टिनेज के बीच झगड़ा शुरू हो गया।
CBS न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, नागमलैया ने कथित तौर पर कोबोस-मार्टिनेस और उसकी महिला कलीग को मोटल के कमरे की सफाई के दौरान वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल न करने को कहा था। इसी बात पर कोबोस-मार्टिनेज नाराज हो गया।
मोटल के सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि कोबोस-मार्टिनेस उसके बाद कमरे से बाहर निकलता है और फिर नागमलैया पर कुल्हाड़ी से हमला कर देता है। मोटल में काम करने वाले एक कर्मचारी ने बताया कि कोबोस-मार्टिनेज ने मोटल के ऑफिस तक नागमलैया का पीछा किया।
यह भी पढ़ें-- क्लीनिक में महिला डॉक्टर ने किया ओरल सेक्स, लाइसेंस हुआ सस्पेंड
पत्नी-बेटे के सामने काट दी गर्दन
बताया जा रहा है कि इसके बाद नागमलैया चिखते-चिल्लाते हुए मोटल ऑफिस की तरफ भागा, जहां उसकी पत्नी और बेटा था। उन्होंने कई बार कोबोस को रोकने की कोशिश की लेकिन उसने उन्हें धकेल दिया और हमला करता रहा।
पुलिस ने बताया कि नागमलैया का मोबाइल फोन और की-कार्ड निकाल लिया और फिर तब तक हमला करता रहा है जब तक कि सिर उसके धड़ से अलग नहीं हो गया।
पुलिस के मुताबिक, इसके बाद कोबोस-मार्टिनेस ने सिर को पार्किंग में दो बार लात मारी, फिर उसे उठाकर कूड़ेदान में डाल दिया।
यह भी पढ़ें-- तोड़फोड़, आगजनी के बाद शांत होगा नेपाल? पूरे देश में लागू हुआ कर्फ्यू
पुलिस ने किया गिरफ्तार
मौके पर जब टीम पहुंची तब भी कोबोस-मार्टिनेज के हाथ में कुल्हाड़ी थी और वह खून से लथपथ था। पुलिस को देखकर वह भागने लगा लेकिन उसे पकड़ लिया गया।
पुलिस ने बताया कि कोबोस ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसे हत्या के आरोप में डलास की जेल में रखा गया है। कोबोस का क्रिमिनल रिकॉर्ड भी रहा है। उसे पहले फ्लोरिडा में कार चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा, ह्यूस्टन में एक बच्चे के साथ मारपीट के आरोप में भी उसे गिरफ्तार किया जा चुका है।