logo

मूड

ट्रेंडिंग:

चेहरे पर घाव, टूटे पैर..., ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई घायल हैं?

ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत के बाद, उनके बेटे मोजतबा खामेनेई अब ईरान की कमान संभाल रहे है।

Mojtaba Khamenei

ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामनेई और मोजतबा खामेनेई के पोस्टर लहराते समर्थक। Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

यह भी पढ़ें: ईरान जंग ने कैसे बढ़ाई पाकिस्तान की उलझन, सऊदी अरब आजमाने में क्यों जुटा?

ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई, अमेरिका और इजरायल की संयुक्त गोलीबारी में जंग छिड़ने के पहले दिन ही गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। मोजतबा खामेनेई के पैर में फ्रैक्चर हुआ है, साथ ही उनके बाएं आंख के आसपास चोट लगी है और चेहरे पर कई जख्म उभरे हैं।

28 फरवरी को जब अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर बमबारी शुरू की तो वह भी जख्मी हो गए थे। इन हमलों में उन्होंने अपने पिता और ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्ला अली खामेनेई को खो दिया था। उनके परिवार के अन्य 6 सदस्य मारे गए थे। 

यह भी पढ़ें: कौन हैं मोजतबा खामेनेई, जो बने ईरान के सुप्रीम लीडर

जंग के पहले दिन घायल हो गए थे मोजतबा

ईरान के साइप्रस में राजदूत अलीरेजा सलारियन ने 'द गार्जियन' से बातचीत में कहा कि मोजतबा खामेनेई उसी हवाई हमले में घायल हुए थे, जिसमें उनके पिता की मौत हुई। उन्होंने कहा कि नए नेता का जिंदा बचना, किस्मत की बात थी। उन्हें गंभीर चोटें आईं हैं।

न कहीं दिखे, न सार्वजनिक सभा की

मोजतबा खामेनेई, जंग के एलान के बाद से सार्वजनिक तौर पर कहीं नजर नहीं आए हैं। उनके चेहरे पर चोटें लगीं हैं। वह न भाषण दे रहे हैं, न सार्वजनिक सभाओं में हिस्सा ले रहे हैं। वह रणनीति तैयार कर रहे हैं। 

अलीरेजा सलारियन, राजदूत, ईरान:-
मुझे नहीं लगता कि वह किसी भी स्थिति में भाषण देने के लिए सहज होंगे।

मोजतबा कैसे बने ईरान के सुप्रीम लीडर?

मोजतबा खामेनेई को उनके पिता की मौत के बाद ईरान की विशेषज्ञ सभा ने सर्वोच्च नेता नियुक्त किया है, लेकिन नियुक्ति की घोषणा के बाद से वे सार्वजनिक रूप से नहीं दिखे हैं। उनकी कोई आवाज नहीं सुनी गई है।

यह भी पढ़ें: ईरान युद्ध के कारण किसानों पर आएगा यूरिया संकट, LNG की कमी से उठे सवाल

क्या सच में घायल हैं खामेनेई?

ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान के बेटे यूसुफ ने ईरानी स्टूडेंट्स न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहा था कि उन्होंने सुना है कि खामेनेई घायल हुए हैं, लेकिन वह सुरक्षित हैं और कोई चिंता की बात नहीं है।

कैसे ईरानी सेना और IRGC का मनोबल बढ़ा रहा ईरान?

ईरानी मीडिया और प्रोपेगेंडा नेटवर्क ने मोजतबा खामेनेई के पुराने फुटेज का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया है। उनके सार्वजनिक सभाओं में न आने के बाद, अब कई AI जनरेटेड इमेज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। मोजतबा खामेनेई पहले लो प्रोफाइल वाले शख्स थे, अब वह ईरान में छा गए हैं।

क्या जिम्मेदारी निभा रहे हैं मोजतबा खामेनेई?

मोजतबा खामेनेई, इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के पसंदीदा चेहरे हैं। वह बेहद कट्टरपंथी नेताओं में शुमार हैं। साल 2019 में अमेरिका ने उन्हें प्रतिबंधित किया था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनकी नियुक्ति को अस्वीकार्य बताया है।  नियुक्ति से पहले कार्नेगी मिडिल ईस्ट सेंटर की निदेशक महा यह्या ने दावा किया था कि यह अमेरिका और इजरायल को साफ संदेश है कि सैन्य दबाव से ईरान की स्थिति नहीं बदलेगी।


और पढ़ें