logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'जिंदा हैं लेकिन घायल हैं मोजतबा खामेनेई,' ईरान के सुप्रीम लीडर पर डोनाल्ड ट्रंप

आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद, मोजतबा खामेनेई नए सुप्रीम लीडर बने हैं। उन्होंने अमेरिका को सबक सिखाने की कसम ली है।

Donald Trump

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई जिंदा हैं और घायल हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्हें गंभीर रूप से क्षति पहुंची हैं। डोनाल्ड ट्रंप का यह दावा ऐसे वक्त में आया है, जब मोजतबा खामेनेई का ऑडियो मैसेज पूरी दुनिया में वायरल हो रहा है।

मोजतबा खामेनेई ने एलान किया है कि वह दुश्मन से बदला लेंगे। जो लोग, अमेरिका और उसके सहयोगियों का सहयोग करेंगे, उन्हें अंजाम भुगतना होगा। मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर बनाए गए हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने फॉक्स न्यूज के 'द ब्रायन किलमीड शो' में यह बातें कहीं हैं।  

यह भी पढ़ें: 'सिर्फ बेवकूफ ही...', तेल महंगा होने पर कैसी दिलासा देने लगे डोनाल्ड ट्रंप?

डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति, अमेरिका:-
मुझे लगता है कि शायद वह हैं। मुझे लगता है कि उन्हें चोट लगी है, लेकिन मुझे लगता है जिंदा हैं, यह आप भी जानते हैं।

कहां लापता हैं मोजतबा खामेनेई?

मोजतबा खामेनेई को पद संभालने के बाद से सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया है। उनका पहला बयान ईरानी स्टेट एंकर ने पढ़कर सुनाया है। मोजतबा खामेनेई ने दुश्मनों से बदला लेने की कसम ली है। उन्होंने कहा है कि वह खाड़ी के देशों को दर्द देंगे, युद्ध में नए मोर्चे खोलेंगे अगर किसी ने अमेरिका का सहयोग किया तो अंजाम बुरा होगा। अब एक बार फिर दुनिया भर में तेल की सप्लाई, अर्थव्यवस्था और यात्राओं पर संकट मंडरा रहा है। 

Mojtaba Khamenei
मोजतबा खामेनेई का ऑडियो मैसेज वायरल हो रहा है।



यह भी पढ़ें: अमेरिका का नौसेना बेस ईरान ने उड़ाया, अब डोनाल्ड ट्रंप क्या करेंगे?

कब मारे गए थे आयतुल्ला अली खामेनेई?

28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर हमला बोला था, उसी दिन, आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी। वह नए संकट को लेकर बैठक कर रहे थे, तब अचानक अमेरिका और इजरायल ने उनके आवास पर बमबारी की। 

15 दिनों की जंग में क्या-क्या हुआ?

ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच हिंसक झड़पें हो रहीं हैं। ईरान, अमेरिकी सैन्य बेस को निशाना बना रहा है। ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते अमेरिकी जहाजों को ढेर कर दिया। ईरान के भी कई जहाज डूबे हैं। ईरान पर लागतार मिसाइल हमले हो रहे हैं। तेहरान के कई ऑयल टैंक को अमेरिका ने निशाना बनाया है। 

यह भी पढ़ें: ईरान को मिटाने पर क्यों तुले डोनाल्ड ट्रंप? हमले के बाद बताया सीक्रेट प्लान

होर्मुज पर ट्रंप की सलाह क्या है?

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर डोनाल्ड ट्रंप ने जहाजों को गुजरने की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि जहाजों को थोड़ा साहस दिखाना चाहिए। डरने की कोई बात नहीं है।

डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति, अमेरिका:-
डरने की कोई बात नहीं है। उनके पास नेवी नहीं बची है और हमने उनके सारे जहाज डुबो दिए हैं।

यह भी पढ़ें: चेहरे पर घाव, टूटे पैर..., ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई घायल हैं?

मोजतबा खामेनेई यह जंग कैसे लडेंगे?

मोजतबा खामेनेई को ईरान की रिवॉल्यूशनरी गार्ड (IRGC) का करीबी माना जाता है। उनका रवैया, अली खामेनेई से ज्यादा सख्त है। युद्ध में अपने पिता को उन्होंने खो दिया है, पत्नी भी मारी गई हैं। अब उन्होंने बदला लेने की कसम ली है। IRGC और ईरान की सेना, उनके साथ खड़ी नजर आ रहीं हैं। ईरान ने 12 पड़ोसी देशों को एक साथ कड़ी टक्कर दी है। अमेरिकी सैन्य ठिकानों को ईरान, चुन-चुनकर तबाह कर रहा है। 

 


और पढ़ें