logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'मर जाओ, दुखों से मुक्ति दिलाओ', मीटिंग में अक्सर भड़क जाते थे जेन्सेन हुआंग

एनवीडिया के पूर्व सीईओ जेन्सेन हुआंग दो तरह की जिंदगी जीते थे। एक विनम्रता वाली वह जिंदगी, जिसे पूरी दुनिया देखती थी। दूसरी वह, जिसे सिर्फ एनवीडिया के कर्मचारियों ने देखा।

Jensen Huang

जेन्सेन हुआंग। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दुनियाभर में एनवीडिया (Nvidia) के पूर्व CEO जेन्सेन हुआंग के अफेयर की चर्चा दुनियाभर में है। शादीशुदा हुआंग का एक अफेयर चीनी बिजनेसवुमेन एलिस हुआंग से था। वहीं दूसरा अफेयर एनवीडिया की ही एक महिला कर्मचारी से था। मामले ने इतना तूल पकड़ा कि जेन्सेन हुआंग को अपने पद से इस्तीफा तक देना पड़ा। ब्लैक लेदर जैकेट और चेहरे पर हमेशा मुस्कान के साथ दिखने वाले जेन्सेन हुआंग के बारे में कई और चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

 

जेन्सेन हुआंग की बायोग्राफी 'द थिंकिंग मशीन' के लेखक स्टीफन विट ने न्यूयॉर्क टाइम्स में लिखा, 'हुआंग बेहद घमंडी है। उनके अंदर असहमति बर्दाश्त करने की तनिक भी शक्ति नहीं है। खुली चर्चा करने की भी काबिलियत नहीं है।' उन्होंने दावा किया कि हुआंग विनम्र होने का दिखावा करते हैं, ताकि दूसरों को प्रभावित कर सके।

 

यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप और जेडी वैंस के बीच मतभेद, क्या ईरान है वजह?

'मर्दाना घमंड की कहानी'

स्टीफन विट ने 200 से अधिक लोगों से बात की। जेन्सेन हुआंग के कुछ दोस्तों से मुलाकात की। इसके बाद ही उनकी जीवनी लिखी थी। उन्होंने बताया कि हुआंग का खुलासा केवल टेक्नोलॉजी की कहानी नहीं है, बल्कि मर्दाना घमंड की कहानी है जो पतन की ओर ले जाती है। यह भी दावा किया कि एनवीडिया में एक माफिया जैसी चुप्पी का कल्चर था। कोई इस चुप्पी को तोड़ नहीं सकता था। विट ने यह भी कहा कि अगर कुछ महिलाओं और भी हुआंग के साथ संबंधों का खुलासा करती हैं तो कोई हैरानी नहीं होगी। स्टीफन विट का दावा है कि हुआंग का एग्जीक्यूटिव स्टाफ उनसे डरता था।

कर्मचारियों पर भड़कना आम बात

एनवीडिया के कर्मचारियों के हवाले से न्यूयॉर्क पोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया कि जेन्सेन हुआंग अक्सर गुस्से का इजहार करते थे। एक बार सीनियर एग्जीक्यूटिव पर पानी की बोतल फेंक दी थी। कर्मचारियों को डांटना भी उनके व्यवहार का हिस्सा था। जेन्सेन हुआंग अक्सर अपने संघर्ष के बारे में बताते हैं कि उन्होंने बर्तन मांजे हैं, लेकिन कंपनी के अंदर उनके गुस्सैल प्रवृत्ति से कर्मचारियों में डर का माहौल रहता था।

 

यह भी पढ़ें: बलूचिस्तान में सेना के कैंप पर हमला, BLA का 18 जवानों को मारने का दावा

जब सीनियर वाइस प्रेसिडेंट पर भड़के

रिपोर्ट के मुताबिक फरवरी में जेन्सेन हुआंग ने 30 एग्जीक्यूटिव के साथ मीटिंग की। इस बैठक में हुआंग एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट जय पुरी पर भड़क गए थे। सभी कर्मचारियों के सामने हुआंग ने कहा था, 'मुझे उम्मीद है कि आपको फ्लू हो जाएगा और मैं उम्मीद करता हूं कि यह बदतर हो जाएगा। आप मर जाएंगे और हम सबको हमारे दुख से मुक्ति दिलाएंगे।' हुआंग के इस व्यवहार से सभी कर्मचारी चुप हो गए। यहां तक कि जय पुरी ने भी कुछ नहीं कहा। 

Related Topic:#Donald Trump#nvidia

और पढ़ें