logo

ट्रेंडिंग:

'मैं PM मोदी के बेहद करीब लेकिन...', भारत के प्रति बदले ट्रंप के सुर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को 75वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और भारत-अमेरिका के मजबूत रिश्तों की सराहना करते हुए अपने करीबी संबंधों पर जोर दिया।

Donald Trump

डोनाल्ड ट्रंप

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने मजबूत और कूटनीतिक रिश्तों पर जोर दिया। उन्होंने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टॉर्मर के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच में यह बात दोहराई। ट्रंप ने बताया कि हाल ही में पीएम मोदी से बात करके उन्हें उनके 75वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और साथ ही भारत-अमेरिका संबंधों की मजबूती की सराहना भी की।


डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'मैं भारत और भारत के प्रधानमंत्री के बहुत करीब हूं। कल उनसे बात की और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध हैं। उन्होंने भी एक खूबसूरत बयान दिया। मैंने कहा- मैंने उन पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।'

 

ट्रुथ पर पोस्ट किया

सोशल मीडिया ट्रुथ पर ट्रंप ने पोस्ट किया, 'अभी-अभी अपने दोस्त, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बहुत अच्छी बातचीत हुई। मैंने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं! वह बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। नरेंद्र, रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को समाप्त करने में आपके समर्थन के लिए धन्यवाद!'

यह भी पढ़ें- अमेरिका: पुलिस की गोली से भारतीय की मौत, अब तक क्या पता चला?


प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा?

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप के फोन कॉल के लिए आभार व्यक्त किया और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने लिखा, 'मेरे मित्र, राष्ट्रपति ट्रम्प, मेरे 75वें जन्मदिन पर आपके फोन कॉल और हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। आपकी तरह, मैं भी भारत-अमेरिका व्यापक और वैश्विक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं। हम यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में आपकी पहल का समर्थन करते हैं।'

 

भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार वार्ता

 

यह भी पढ़ें- 'भारत-चीन को धमकाने से कुछ नहीं होगा', रूस की ट्रंप को वॉर्निंग

 

अभी भारत और अमेरिका अपने द्विपक्षीय व्यापार पर बातचीत को बढ़ा रहे हैं। इसी सिलसिले में अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ब्रेंडन लिंच भारत आए हैं। ट्रंप और पीएम मोदी के बीच यह बातचीत इस समय दोनों देशों के बीच रिश्तों में सुधार की तरफ इशारा कर रही है। ब्रेंडन लिंच ने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश अग्रवाल से मुलाकात की। इस मीटिंग के बाद ऐसी उम्मीद की जा रही है कि दोनों देश एक समझौते पर पहुंचने का प्रयास करेंगे जो दोनों देशों के व्यापारिक हितों के लिए होगा।  

रूस से तेल खरीदने पर फिर उठाए सवाल

प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने भारत के रूसी तेल की निरंतर खरीद पर फिर से चिंता जताई। साथ ही इसे अपने प्रशासन का भारतीय आयात पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के फैसले से भी जोड़ा। आपको बता दें कि इस फैसले में 25 प्रतिशत टैरिफ रूस से तेल खरीदने पर ही लगाया गया है।

 

ट्रंप ने कहा, 'चीन इस समय अमेरिका पर बहुत ज्यादा टैरिफ लगा रहा है। मैं दूसरे काम करने को तैयार हूं। जिन लोगों के लिए मैं लड़ रहा हूं वे रूस से तेल खरीद रहे हैं। अगर तेल के दाम गिरते हैं तो रूस समझौता कर लेगा। हम तेल का उत्पादन अन्य देशों की तुलना में ज्यादा कर रहे हैं। तेल की कीमतें बहुत कम हो गई है। हमने इसे बहुत कम कर दिया है।'


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap