logo

मूड

ट्रेंडिंग:

नेपाल में लैंडिंग के वक्त आपस में टकराकर क्रैश हुए दो हेलिकॉप्टर, 1 की मौत

नेपाल में दो हेलिकॉप्टर आपस में टकराकर क्रैश हो गए। एवरेस्ट बेस कैंप पर हुए इस हादसे में एक शख्स की जान चली गई है।

हेलिकॉप्टर क्रैश की प्रतीकात्मक तस्वीर

हेलिकॉप्टर क्रैश की प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

नेपाल में स्थित एवरेस्ट बेस कैंप पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। बेस कैंप पर लैंड कर रहे दो हेलिकॉप्टर आपस में टकरार कर क्रैश हो गए। इस हादसे में एक विदेशी नागरिक की मौत हो गई है और एक शख्स घायल भी हुआ है। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं है कि हादसे का कारण क्या था। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है। साथ ही, हादसे में जान गंवाने वाले शख्स, दोनों हेलिकॉप्टरों में सवार लोगों के बारे में भी अभी जानकारी जुटाई जा रही है।

 

सोलूखुंबू के पुलिस चीफ मौसम तमांग ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि नेपाल के एवरेस्ट बेस कैंप के पास दो हेलिकॉप्टर क्रैश हुए हैं और एक विदेशी नागरिक की मौत हो गई है। एक नेपाली नागरिक इस हादसे में घायल भी हुआ है। हादसे का शिकार हुआ एक हेलिकॉप्टर फिश टेल एयर का और एक डायनैस्टी एयर का है।  

 

यह हादसा सोलुखुंबू जिले के खुंबू पसांग ल्हामू में हुआ है। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। साथ ही, मृतक की पहचान करने की भी कोशिश की जा रही है। पुलिस ने बताया है कि इस हादसे में घायल हुए एक शख्स को एयरलिफ्ट करके लुकला ले जाया गया है। 

 

यह भी पढ़ें: क्यों होते हैं हेलीकॉप्टर हादसे? समझिए 2 पंखे, इंजन और क्रैश का खेल

कैसे हुआ हादसा?

हादसे के वीडियो में देखा जा सकता है कि दो हेलिकॉप्टर अलग-अलग दिशाओं से आ रहे थे। जहां ये हेलिकॉप्टर उतरने की कोशिश कर रहे थे वहां पहले से दर्जनों लोग खड़े थे। दाहिनी ओर से आ रहा हेलिकॉप्टर लैंडिंग के लिए घूमा ही था कि दूसरा हेलिकॉप्टर भी उसके पास आ गया। टकराने की आशंका देखते हुए दूसरे हेलिकॉप्टर के पायलट ने दिशा बदलने की कोशिश की लेकिन तब तक दोनों पास आ चुके थे। इतने में दूसरे हेलिकॉप्टर के पंख पहले हेलिकॉप्टर के निचले हिस्से से टकरा गए।

 

यह भी पढ़ें: त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमला, गाड़ी तोड़ी; हथियार छीनने की कोशिश

 

पहला हेलिकॉप्टर क्षतिग्रस्त हुआ लेकिन वह सुरक्षित लैंड कर गया। कुछ ही देर में उसका पायलट भी बाहर निकल आया। हालांकि, दूसरा हेलिकॉप्टर वहीं पलट गया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की कोशिश भी की लेकिन इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई। 

Related Topic:#Accident#Nepal News

और पढ़ें