logo

मूड

ट्रेंडिंग:

80 स्थानों पर अमेरिका का हमला, ईरानी नेताओं को अपनी हत्या का खौफ

अमेरिकी सेना ने मंगलवार की रात ईरान में 80 से अधिक स्थानों पर बमबारी की। सिरिक शहर में चार लोगों के घायल होने की खबर है। माना जा रहा है कि अमेरिकी सेना आज रात और बड़ा हमला कर सकती है।

Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। (Photo Credit: ANI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अमेरिका ने ईरान के साथ सीजफायर को खत्म कर दिया है। माना जा रहा है कि आज रात ईरान पर हमला हो सकता है। ट्रंप की धमकी के बाद दुनियाभर में हड़कंप मच गया है। मंगलवार की रात भी अमेरिकी सेना ने खार्ग द्वीप पर अटैक किया था। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर जहाजों पर हमले के बाद अमेरिका ने ईरान को तेल प्रतिबंधों पर मिली छूट को भी खत्म कर दिया है।

 

ट्रंप के मुताबिक ईरान के नेताओं को अली खामेनेई की अंतिम यात्रा के दौरान अपनी हत्या का डर सता रहा था। उन्होंने थोड़ी मोहलत मांगी थी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताया कि उन्होंने (ईरानियों) कहा था कि हम उन्हें न मारें। हमने कहा कि हम आपको नहीं मारेंगे। यह बातचीत अंतिम यात्रा के दौरान हुई थी। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने थोड़ी मोहलत मांगी थी। वे खामेनेई के अंतिम संस्कार में जाना चाहते थे। मैंने कहा कि उन्हें यह मोहलत दे दी जाए लेकिन उन्होंने मिसाइलें दागनी शुरू कर दीं।

 

यह भी पढ़ें: फोन आया, घर से निकला और मिली लाश; समस्तीपुर में डबल मर्डर से दहशत

80 से अधिक स्थानों पर अटैक

उधर, सेंटकॉम के मुताबिक मंगलवार की रात अमेरिकी सेना ने ईरान में 80 से अधिक ठिकानों पर बमबारी की। ईरानी मीडिया के मुताबिक बुधवार तड़के ईरान के सिरिक, केशम द्वीप और बंदर अब्बास में धमाकों की खबर है। इन हमलों में अमेरिका ने आईआरजीसी की 60 से अधिक छोटी नावें, रडार साइट, एंटी-शिप मिसाइल और एयर डिफेंस जैसे सैन्य उपकरणों को निशाना बनाया।  

ईरान के साथ समझौता नहीं टिकेगा

जब पत्रकारों ने ईरान के साथ समझौते के बारे में पूछा तो डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'मुझे यकीन नहीं है कि ईरान के साथ ऐसा होगा। अगर हम ईरान के साथ कोई समझौता करते हैं तो मुझे यकीन नहीं है कि वह टिकेगा, क्योंकि मैंने उन्हें बहुत बेईमान पाया।'

 

यह भी पढ़ें: घंटों बैठना खतरनाक, 24% तक बढ़ता है कोलोन कैंसर का खतरा; स्टडी में दावा

सिरिक हमले में चार लोग घायल

ईरान की इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी (IRNA) ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि दक्षिणी ईरान के रणनीतिक बंदरगाह सिरिक पर हुए अमेरिकी हमले में चार लोग घायल हुए हैं। वहीं समुद्री बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है। ईरानी मीडिया के मुताबिक दो चरणों में हमलों को अंजाम दिया गया है। घायलों में एक शख्स को मीनाब के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं तीन अन्य को प्राथमिक उपचार दिया गया है। 


और पढ़ें