logo

ट्रेंडिंग:

टीवी शो जीतिए और बन जाइए अमेरिकी नागरिक! ट्रंप का नया प्लान

अब अमेरिका में ग्रीन कार्ड पाने का एक नया तरीका सामने आया है- रियलिटी टीवी शो के जरिए। इस शो में जीतने वाले शख्स को अमेरिकी नागरिकता दी जाएगी।

US Compete For Citizenship Through Reality TV Shows

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: Pixabay

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

ग्रीन कार्ड के लंबे इंतजार से निजात दिलाने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक अनोखा सुझाव दिया है। अब अमेरिका की नागरिकता सिर्फ कानूनी प्रक्रिया या स्किल डॉक्युमेंट्स से ही नहीं, बल्कि एक रियलिटी टीवी शो के ज़रिए भी मिल सकती है। जी हां, अमेरिका का होमलैंड सिक्योरिटी विभाग (DHS) एक नया रियलिटी शो शुरू करने की योजना बना रहा है, जिसका नाम होगा- ‘द अमेरिकन’। इस शो में कंटेस्टेंट विभिन्न चुनौतियों में हिस्सा लेंगे और जो विजेता बनेगा, उसे अमेरिकी नागरिकता दी जाएगी। यह पहल न सिर्फ मनोरंजन का जरिया होगी, बल्कि नागरिकता पाने की प्रक्रिया को भी एक नया मोड़ दे सकती है।

 

यह शो कैसे काम करेगा?  

यह शो कुछ-कुछ भारत में आने वाले 'बिग बॉस' या 'खतरों के खिलाड़ी' जैसे रियलिटी शो की तरह होगा। इसमे हिस्सा लेने वाले लोग वो होंगे जो पहले से ही अमेरिका के इमिग्रेशन सिस्टम में रजिस्टर्ड हैं, यानी जो लोग पहले से वहां रह रहे हैं और नागरिकता पाने की कोशिश कर रहे हैं।  शो में अलग-अलग तरह के टास्क या चुनौतियां होंगी, जिन्हें कंटेस्टेंट को पूरा करना होगा। जो कंटेस्टेंट सबसे अच्छा प्रदर्शन करेगा, उसे विनर घोषत किया जाएगा और उसे अमेरिकी नागरिकता मिल जाएगी। 

 

यह भी पढ़ें: हर साल डेस्टिनेशन वेडिंग से हजारों करोड़ कमाता है तुर्किए, समझिए खेल

कौन हिस्सा ले सकता है?  

अभी तक साफ नहीं है कि कौन-कौन इस शो में हिस्सा ले सकेगा लेकिन शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सिर्फ वो लोग जो पहले से इमिग्रेशन सिस्टम में रजिस्टर्ड हैं, वो इसमें शामिल हो सकते हैं। यानी, जो लोग पहले से अमेरिका में ग्रीन कार्ड या किसी वीजा पर रह रहे हैं, उनके लिए यह मौका हो सकता है।

यह क्यों शुरू किया जा रहा है?  


अमेरिका में इमिग्रेशन और नागरिकता देना हमेशा से एक बड़ा मुद्दा रहा है। बहुत सारे लोग वहां की नागरिकता पाने के लिए सालों से इंतजार कर रहे हैं। इस रियलिटी शो के जरिए अमेरिका एक नया और अनोखा तरीका आजमाना चाहता है, जिससे लोगों का ध्यान भी खींचा जा सके और इमिग्रेशन सिस्टम में कुछ नयापन लाया जा सके। कुछ लोग कह रहे हैं कि यह शो इमिग्रेशन सिस्टम को और पारदर्शी बनाने का एक तरीका भी हो सकता है।

 

यह भी पढ़ें: न्यूयॉर्क: ब्रुकलिन ब्रिज पर मैक्सिकन नौसेना के जहाज की टक्कर, 19 घायल

क्या यह आसान होगा?  

यह तरीका सुनने में आसान लग सकता है लेकिन असल में यह काफी मुश्किल हो सकता है। रियलिटी शो में हिस्सा लेने के लिए बहुत सारी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, जैसे कि मुश्किल टास्क, दूसरों से प्रतिस्पर्धा और शो के नियमों का पालन करना।  साथ ही, अभी यह साफ नहीं है कि इस शो में हिस्सा लेने के लिए क्या-क्या शर्तें होंगी,जैसे कि उम्र, एजुकेशन या दूसरी योग्यताएं।

 

लोगों का क्या कहना है?  

कुछ लोग इसे एक अच्छा मौका मान रहे हैं, क्योंकि इससे नागरिकता पाने का एक नया रास्ता खुल रहा है लेकिन कुछ लोग इसका विरोध भी कर रहे हैं। उनका कहना है कि नागरिकता जैसी गंभीर चीज को एक टीवी शो का हिस्सा बनाना सही नहीं है। यह इमिग्रेशन सिस्टम का मजाक बन सकता है।

 

यह भी पढ़ें: जिसे अमेरिका ने आतंकी बताकर भेजा जेल, अब ट्रंप ने बनाया सलाहकार

अभी क्या स्थिति है?  

यह योजना अभी सिर्फ विचार के स्तर पर है। यानी, अमेरिका ने इसे शुरू करने का फैसला नहीं किया है, बस इसके बारे में सोच रहा है। अगर यह लागू होता है, तो आने वाले समय में इसके नियम और शर्तें साफ होंगी। अमेरिका में नागरिकता पाने का यह नया तरीका काफी अनोखा है। अगर यह लागू होता है, तो यह उन लोगों के लिए एक मौका हो सकता है जो सालों से नागरिकता का इंतजार कर रहे हैं लेकिन यह रास्ता आसान नहीं होगा, क्योंकि इसमें प्रतिस्पर्धा और चुनौतियां होंगी। अभी यह देखना बाकी है कि यह योजना असल में लागू होती है या नहीं।  


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap