logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ट्रंप ने द न्यूयॉर्क टाइम्स पर कर दिया 15 अरब डॉलर की मानहानि का केस

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' के खिलाफ 15 अरब डॉलर का मानहानि का मुकदमा दायर कर दिया है।

donald trump

डोनाल्ड ट्रंप। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। उन्होंने न्यूयॉर्क टाइम्स (NYT) के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर कर 15 अरब डॉलर मांगे हैं। भारतीय करंसी के हिसाब से यह रकम 1.32 लाख करोड़ रुपये होती है। अखबार के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने की जानकारी ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर दी। 


ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि न्यूयॉर्क टाइम्स आपके 'फेवरेट प्रेसिडेंट' के खिलाफ झूठ बोल रहा है। उन्होंने न्यूयॉर्क टाइम्स पर डेमोक्रेट्स के 'माउथपीस' की तरह काम करने का आरोप भी लगाया है।


दिलचस्प बात यह है कि ट्रंप ने जो 15 अरब डॉलर का हर्जाना मांगा है, वह न्यूयॉर्क टाइम्स की मार्केट वैल्यू से भी कहीं ज्यादा है। न्यूयॉर्क टाइम्स की मार्केट वैल्यू लगभग 9.65 अरब डॉलर है।

 

यह भी पढ़ें-- कब और कैसे मारी गोली? ट्रंप के खास चार्ली कर्क के हत्याकांड की हर बात

ट्रंप ने NYT पर क्यों किया मुकदमा?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने NYT के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने को लेकर ट्रुथ सोशल पर एक लंबी पोस्ट लिखी है।


ट्रंप ने लिखा, 'आज मुझे द न्यूयॉर्क टाइम्स के खिलाफ 15 अरब डॉलर का मानहानि का मुकदमा दायर करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। यह हमारे देश के इतिहास के सबसे घटिया अखबारों में से एक है। यह कट्टरपंथी वामपंथी डेमोक्रेट पार्टी का एक तरह से मुखपत्र बन गया है। मैं इसे अब तक का सबसे बड़ा अवैध चुनावी चंदा मानता हूं।'

 


उन्होंने यह भी कहा कि NYT ने डेमोक्रेटिक कमला हैरिस का समर्थन किया था। उन्होंने लिखा, 'कमला हैरिस का समर्थन करने वाला विज्ञापन NYT के पहले पन्ने पर छपा था। टाइम्स दशकों से आपके पसंदीदा राष्ट्रपति, मेरे परिवार, कारोबार, अमेरिका फर्स्ट मूवमेंट, MAGA और हमारे पूरे देश के बारे में झूठ बोलने का तरीका अपनाता रहा है।'


ट्रंप ने आरोप लगाया कि NYT को बहुत लंबे समय से खुलेआम झूठ बोलने और मुझे बदनाम करने की इजाजत दी गई लेकिन अब यह बंद होगा।

 

यह भी पढ़ें-- TikTok पर हो गई US-चीन में डील? ट्रंप और जिनपिंग के बीच जल्द बातचीत

मीडिया पर कार्रवाई करते रहे हैं ट्रंप!

ट्रंप जब से अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं, तब से ही वह मीडिया संगठनों पर कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं। ट्रंप ने CBS न्यूज नेटवर्क के खिलाफ मुकदमा दायर किया था। बताया गया था कि ट्रंप ने 20 अरब डॉलर का मुआवजा मांगा था। ट्रंप का आरोप था कि उन्हें बदनाम करने के लिए कमला हैरिस के इंटरव्यू को एडिट कर चलाया गया था। बाद में यह मामला 1.6 करोड़ डॉलर में सेटल हो गया था।


इसके बाद ट्रंप ने वॉल्ट डिज्नी के ABC न्यूज के खिलाफ मुकदमा दायर किया था। यह मामला ट्रंप के खिलाफ एक अदालती फैसले से जुड़ा था। इसे लेकर चैनल ने कथित तौर पर ट्रंप के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। बाद में इसे लेकर 1.5 करोड़ डॉलर का सेटलमेंट हो गया था।

जब NYT को लेकर आया था ट्रंप के खिलाफ आदेश

डोनाल्ड ट्रंप और न्यूयॉर्क टाइम्स के बीच अनबन नई नहीं है। ट्रंप और NYT अक्सर झगड़ते रहे हैं। ट्रंप ने कुछ साल पहले NYT पर उनके खिलाफ गलत रिपोर्ट छापने का आरोप लगाते हुए मानहानि का केस दाखिल कर दिया था। इसे लेकर जनवरी 2024 में अमेरिकी अदालत का फैसला आया था। अदालत ने ट्रंप को NYT और 3 पत्रकारों को 4 लाख डॉलर चुकाने का आदेश दिया था।

Related Topic:#Donald Trump

और पढ़ें