logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ट्रंप को आई टैरिफ की याद, भारत समेत इन देशों पर 25% तक लगाने का प्रस्ताव

अमेरिका ने भारतीय सामान पर टैरिफ 25% तक बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है। व्यापार समझौता होने पर यह दर घटकर 17% हो सकती है। जानें USTR के नए प्रस्ताव के विवरण।

Donald Trump tariff policy

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। (AI-generated image)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अमेरिका जाने वाले भारतीय सामान पर एक बार फिर टैरिफ का साया मंडराने लगा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक संयुक्त राज्य व्यापार प्रतिनिधि (USTR) ने भारत, कंबोडिया, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, ताइवान और थाईलैंड पर 25 फीसद तक टैरिफ लगाने का प्रस्ताव ट्रंप प्रशासन को भेजा है। हालांकि अभी यह सिर्फ प्रस्ताव है। इसमें टैरिफ लगाने की कोई टाइमलाइन नहीं दी गई है।

 

नए प्रस्ताव के मुताबिक संयुक्त राज्य व्यापार प्रतिनिधि ने बांग्लादेश, यूरोपीय संघ (EU), जापान, स्विट्जरलैंड और सिंगापुर पर 20% तक, वियतनाम पर 35% तक और चीन पर 40% तक टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया है। प्रस्ताव के मुताबिक अमेरिका ने ब्राजील से आनी वाली कच्ची और रिफाइंड चीनी और एयरक्राफ्ट पर 10 फीसद का नया टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया है। 

 

यह भी पढ़ें: पासपोर्ट मामले में सौरव दास को क्यों भेजा गया कारण बताओ नोटिस? MEA ने बताया

 

यूएसटीआर ने बताया कि कंबोडिया, इंडोनेशिया, मलेशिया, थाईलैंड और बांग्लादेश के लिए टैरिफ दरें अधिकतम 18% तक सीमित रहेंगी। वहीं दक्षिण कोरिया, ताइवान, यूरोपीय संघ, जापान और स्विट्जरलैंड के लिए 15% दरें (मोस्ट फेवर्ड नेशन ड्यूटी को छोड़कर) होंगी। चीन पर पहले से लागू टैरिफ के अलावा 20% की अतिरिक्त दर होगी। ब्राजील पर प्रस्तावित टैरिफ बदलावों पर 14 जनवरी 2027 को सुनवाई होगी।

 

भारत पर 25 फीसद तक टैरिफ लगाने का प्रस्ताव रखा गया है। यूएसटीआर के मुताबिक अगर अमेरिका से भारत व्यापार समझौता करता है तो यह रेट घटकर 17 फीसद तक हो जाएगा। संयुक्त राज्य व्यापार प्रतिनिधि ने 16 बड़ी अर्थव्यवस्था में स्ट्रक्चरल एक्स्ट्रा कैपेसिटी की जांच के बाद यह कदम उठाया है। एक अमेरिकी अधिकारी का कहना है कि जनवरी से पहले टैरिफ के लागू होने की उम्मीद नहीं है।

 

यह भी पढ़ें: ईरान: ऑनलाइन कॉन्सर्ट में हिजाब नहीं पहनने पर परस्तू अहमदी को 74 कोड़ों की सजा

 

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि स्ट्रक्चरल एक्स्ट्रा कैपेसिटी टैरिफ और जबरन मजदूरी टैरिफ एक साथ नहीं लागू होंगे। इसी साल जुलाई में अमेरिका ने भारतीय निर्यातकों पर 10 फीसद जबरन मजदूरी ड्यूटी लगाई। इसका मतलब यह हुआ कि अगर भारत ट्रेड डील करता है तो उस पर सिर्फ 7 फीसद स्ट्रक्चरल एक्स्ट्रा कैपेसिटी टैरिफ और कुल 17 फीसद टैरिफ लगेगा। फरवरी में भारत और अमेरिका ने 18 फीसद टैरिफ सहमति जताई थी। ताजा प्रस्ताव उससे भी एक फीसद कम है।

 

वियतनाम पर 35 फीसद तक टैरिफ लगाने का प्रस्ताव है। डील करने पर यह घटकर 20 फीसद हो जाएगा। वहीं मलेशिया, थाईलैंड, वियतनाम, कंबोडिया और बांग्लादेश पर भी 18 फीसद तक टैरिफ सीमित किया जा सकता है। अगर व्यापार समझौते के बाद भारत पर 17 फीसद टैरिफ की दर लागू होती है तो यह अन्य एशियाई अर्थव्यवस्था के मुकाबले कम होगा। 


और पढ़ें