logo

ट्रेंडिंग:

'धरती पर नरक...', जिस ब्रुकलिन जेल में बंद हैं निकोलस मादुरो, वह कैसी है?

अमेरिका ने पिछले हफ्ते वेनेुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ लिया था। मादुरो को ब्रुकलिन जेल में रखा गया है।

nicolas maduro

निकोलस मादुरो। (Photo Credit: AI Generated Image)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अमेरिका ने पकड़ लिया है। शनिवार को लगभग एक घंटे की बमबारी के बाद मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ लिया गया। दोनों को अमेरिका लाया गया है। अमेरिका में निकोलस मादुरो को ब्रुकलिन जेल में रखा गया है।

 

मादुरो को जिस ब्रुकलिन जेल में रखा गया है, वह इतनी खराब हालत में है कि कुछ जजों ने वहां कैदियों को भेजने से मना कर दिया है। जबकि इस जेल म्यूजिक स्टार आर. केली और सीन 'डिडी' कॉम्ब्स जैसे मशहूर कैदी भी रह चुके हैं।

 

इस जेल को 1990 के दशक की शुरुआत में खोला गया था। यह एक तरह से डिटेंशन सेंटर है। अभी इसमें 1,300 से ज्यादा कैदी रहते हैं। इस जेल में मैनहट्टन और ब्रुकलिन की फेडरल कोर्ट में ट्रायल का इंतजार कर रहे कैदी रहते हैं। इनमें गैंगस्टर्स और ड्रग तस्करों के साथ-साथ व्हाइट कॉलर अपराधों के आरोपी भी रहते हैं।

 

यह भी पढ़ें-- 'हमारे हिसाब से नहीं चलीं तो...', ट्रंप ने अब डेल्सी रोड्रिग्ज को दी धमकी

इस जेल में जाने वाले पहले राष्ट्रपति नहीं

मादुरो किसी देश के पहले राष्ट्रपति नहीं हैं जिन्हें वहां बंद किया गया है। होंडुरास के पूर्व राष्ट्रपति जुआन ऑरलैंडो हर्नांडेज को ब्रुकलिन जेल में तब कैद किया गया था जब उन पर सैकड़ों टन कोकीन अमेरिका में तस्करी करने का मुकदमा चल रहा था।

 

दोषी ठहराए जाने और 45 साल जेल की सजा सुनाए जाने के बाद, हर्नांडेज को दिसंबर में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने माफ कर दिया और रिहा कर दिया।

 

 

वर्तमान कैदियों में मेक्सिको के सिनालोआ ड्रग कार्टेल के सह-संस्थापक इस्माइल 'एल मेयो' जाम्बाडा गार्सिया और लुइगी मैंगियोन शामिल हैं, जिन पर यूनाइटेड हेल्थ केयर के CEO की हत्या का आरोप है। पिछले कैदियों में क्रिप्टो मुगल सैम बैंकमैन-फ्राइड और जेफरी एपस्टीन के लंबे समय के सहयोगी घिसलेन मैक्सवेल शामिल थीं।

 

यह भी पढ़ें-- कैसे सरकारें गिराता है अमेरिका, वेनेजुएला से क्या सीख सकती दुनिया?

कितनी खतरनाक है यह जेल?

ब्रुकलिन जेल को 'धरती पर नरक' भी कहा जाता है। कैदियों और उनके वकीलों ने यहां बड़े पैमाने पर हिंसा की शिकायत की है। 2023 में दो कैदियों को बाकी कैदियों ने मार डाला था। जेल के स्टाफ पर रिश्वत लेने या प्रतिबंधित सामान देने का आरोप लगा था।

 

पिछले मार्च में 23 कैदियों पर कई अपराधों के आरोप लगाए गए थे, जिनमें डोरिटोस बैग में हथियार स्मगलिंग करने से लेकर हिप-हॉप लेजेंड जैम मास्टर जे की हत्या के दोषी को चाकू मारने तक के आरोप शामिल थे।

 

2019 की सर्दियों के दौरान बिजली गुल होने से कैदी एक हफ्ते तक अंधेरे में रहे थे। हालांकि, हाल ही में फेडरल ब्यूरो ऑफ प्रिजन्स का दावा है कि उसने जेल की स्थितियों में सुधार किया है। दावा है कि बिजली और प्लंबिंग लाइनों, हीटिंग और एयर कंडीशनिंग सिस्टम में भी सुधार किए गए हैं।

 

सितंबर में ब्यूरो ऑफ प्रिजन्स ने दावा किया था कि यह जेल कैदियों और स्टाफ के लिए सुरक्षित है। जनवरी 2024 तक यहां 1,580 कैदी थी, जिनकी संख्या भी अब कम हो गई है। इसलिए अपराध और गैर-कानूनी गतिविधियों में काफी कमी आई है।

 

यह भी पढ़ें-- तो खत्म हो जाएंगे छोटे देश! वेनेजुएला पर हमले से दुनिया को खतरा क्या?

 

मादुरो को मिलेंगे जाने-पहचाने चेहरे

ब्रुकलिन जेल में निकोलस मादुरो को कई जाने-पहचाने चेहरे देखने को मिलेंगे। इस जेल में उनके कई साथी पहले से ही कैद हैं।

 

इस जेल में वेनेजुएला की स्पाई एजेंसी के चीफ ह्यूगो कारवाजल भी कैद हैं। 2019 में उन्होंने मादुरो से नाता तोड़ लिया था। बताया जाता है कि वह अब अमेरिकी सरकार के गवाह बन गए हैं।

 

वेनेजुएला के 'ट्रैन डे अरागुआ गैंग' से जुड़े एंडरसन जाम्ब्रानो-पाचेको भी इस जेल में बंद हैं। एंडरसन को पिछले साल न्यूयॉर्क में हथियारों के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। एंडरसन उन लोगों में शामिल हैं, जिन्हें डेनवर में एक अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स के निवासियों को डराते हुए पकड़ा गया था। इस घटना को ट्रंप ने अपने राष्ट्रपति अभियान के दौरान भुनाया था।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap