logo

मूड

ट्रेंडिंग:

टॉयलेट में जोर लगाना पड़ा भारी, महिला भूल गई अपनी 10 साल की बातें

टॉयलेट में ज्यादा जोर लगाने की वजह से एक महिला अपनी 10 साल की याददाश्त खो बैठी। कब्ज की समस्या के दौरान हुई इस अजीबोगरीब घटना ने डॉक्टरों को भी हैरान कर दिया है।

Symbolic Image

प्रतीकात्मक तस्वीर। (Photo Credit: Freepik)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

चीन के हांगकांग में एक महिला पिछले दो हफ्तों से कब्ज यानी पेट साफ न होने की समस्या से काफी परेशान थी। एक दिन जब वह टॉयलेट गई और उसने पेट पर बहुत ज्यादा जोर लगाया तो अचानक उसके दिमाग पर ऐसा असर पड़ा कि वह अपनी जिंदगी के पिछले 10 साल की हर छोटी-बड़ी बात पूरी तरह भूल गई।

 

महिला के परिवार वालों ने बताया कि जब वह टॉयलेट से बाहर निकली तो उसकी दिमागी हालत एकदम बदली हुई थी। उसे पिछले 10 वर्षों में हुई किसी भी बात या घटना की जानकारी नहीं थी। वह काफी उलझी हुई और परेशान दिख रही थी, जिसे देखकर घर के लोग बुरी तरह घबरा गए। उसकी ऐसी बिगड़ती हालत को देखते हुए परिवार वाले उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, ताकि डॉक्टरों से उसका इलाज कराया जा सके।

 

यह भी पढ़ें: बलूचिस्तान में बाइक सवार बंदूकधारियों ने की गोलीबारी, 2 की मौत

करीब 8 घंटे बाद वापस आई यादें

अस्पताल में भर्ती होने के बाद डॉक्टरों ने महिला को अपनी निगरानी में रखा। लगभग 8 घंटे तक महिला की याददाश्त पूरी तरह गायब रही और इस दौरान उसे कुछ भी याद नहीं आ रहा था। हालांकि, धीरे-धीरे उसकी याददाश्त वापस आने लगी और उसे अपनी पुरानी बातें याद आ गई। इस पूरी घटना में सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह रही कि उन 8 घंटों के दौरान अस्पताल में उसके साथ क्या हुआ, उसे उस समय की कोई भी बात याद नहीं रही।

 

यह भी पढ़ें: 'अमीरों की दुनिया में मैं तन्हा थी', एलन मस्क से रिश्ता तोड़ने वाली बेटी का दर्द

डॉक्टरों ने बताया आखिर क्यों गई थी याददाश्त?

डॉक्टरों और जानकारों ने बताया कि जब कोई व्यक्ति कब्ज की वजह से शरीर पर बहुत ज्यादा जोर लगाता है तो इससे पेट और छाती के अंदर प्रेशर बहुत बढ़ जाता है। इस प्रेशर की वजह से दिमाग तक पहुंचने वाले खून के बहाव में कुछ समय के लिए रुकावट आ जाती है। मेडिकल भाषा में इसे 'ट्रांजिएंट ग्लोबल अम्नेशिया' कहा जाता है। इसमें इंसान अपनी हाल की यादें कुछ घंटों के लिए भूल जाता है। डॉक्टरों का कहना है कि यह स्थिति आमतौर पर जानलेवा नहीं होती और कुछ घंटों में अपने आप ठीक हो जाती है लेकिन ऐसी समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।


और पढ़ें