फ्रेंच फ्राइज एक ऐसा फास्ट फूड है जो खाने में तो बहुत स्वादिष्ट लगता है लेकिन सेहत के लिए भी बहुत खतरनाक है। फ्रेंच फ्राइच को एक ही तेल में बार-बार तला जाता है। इसमें हाई कैलोरी, सैचुरेटेड फैट और अधिक मात्रा में नमक होता है। इसके अलावा इसमें फूड कलर का भी इस्तेमाल होता है जिसकी वजह से बीमारियों का खतरा बढ़ता है।
क्या फ्रेंच फाइज खाने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी होती है? इसके बारे में हमने बेंगलुरु के एस्टर सीएमआई अस्पताल में क्लीनिकल न्यूट्रिशन और डायटेटिक्स एडविना राज से बात की।
यह भी पढ़ें: क्या खाने के तुरंत बाद पानी पीना नुकसानदायक है? डॉक्टर से जानिए
क्या फ्रेंच फ्राइज खाना सिगरेट के धुएं से ज्यादा नुकसानदायक है?
नहीं, फ्रेंच फ्राइज खाना सिगरेट के धुएं से ज्यादा नुकसानदायक नहीं है। सिगरेट पीना कैंसर, दिल की बीमारी, स्ट्रोक और फेफड़ों की पुरानी बीमारियों के मुख्य कारणों में से एक है। कई स्टडी में इस बात की पुष्टि हुई हैं। वहीं, फ्रेंच फ्राइज की तुलना सीधा तौर पर सिगरेट से नहीं की जा सकती है। खासतौर से फ्रेंच फ्राइज को अधिक तापमान में डीप फ्राई किया जाता है तो शरीर में एक्रिलामाइड जैसे कंपाउड का स्तर बढ़ जाता है। यह कंपाउड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को बढ़ाने का मुख्य कारण है। जानवरों पर हुई स्टडी में इसे कैंसर से जोड़ा गया है। अभी इंसानों पर इसका कोई असर देखने को नहीं मिला है।
कभी कभी फ्रेंच फाइज खाने से सेहत को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है लेकिन अगर अधिक मात्रा में खा रहे हैं तो मोटापा, डायबिटीज, दिल की बीमारी और कुछ तरह के कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।
फ्रेंच फ्राइज को बहुत अधिक न पकाएं। जितना अधिक तला रहेगा उतना ज्यादा एक्रिलामाइड कंपाउड बनेगा। आप फ्राइज को सब्जी, फल और प्रोटीन वाली चीजों के साथ लें। संतुलित आहार लें, रोजाना एक्सरसाइज करें ताकि कैंसर जैसी
गंभीर बीमारी की खतरे से बचे रहेंगे।
फ्रेंच फ्राइज खाते समय इन बातों का रखें ध्यान
- फ्रेंच फ्राइज खाते समय सावधानी बरतें। हमेशा छोटे पोर्शन में खाएं। हमेशा गोल्डन ब्राउन फ्राई खाएं। ज्यादा डीप फ्राई फ्रेंच फ्राइज न खाएं।
- फ्रेंच फ्राइज में अधिक नमक, चीज और क्रीमी सॉस का इस्तेमाल न करें। ये चीजें सोडियम बढ़ाती है और कैलोरी इनटेक बढ़ता है।
- डीप फ्राई की जगह पर बेक्ड फ्राइज खाएं।
- आप फ्रेंच फ्राइज को साइड डिश के तौर पर कम मात्रा में खाएं।
- जिन लोगों को मोटापा, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर या डायबिटीज की समस्या रहती हैं। उन्हें फ्रेंच फ्राइज करने से परहेज करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: ड्रिंक्स से लेकर मीठे तक, सावन व्रत में ट्राई करें ये टेस्टी और हेल्दी रेसिपी
क्यों बच्चों को फ्रेंच फ्राइज नहीं देना चाहिए?
- डॉक्टर बच्चों को फ्राइज देने से इसलिए मना करते हैं क्योंकि उसमें कैलोरी की मात्रा अधिक होती है और पोषण बहुत कम होता है। इसमें अनहेल्दी फैट, नमक, रिफाइंड कॉर्ब्स ज्यादा होता है जिसकी वजह से बच्चों में मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ती है।
- बार-बार फ्राइज देने की वजह से बच्चा फल, सब्जियां, साबूत अनाज खाने से बचना लगता है।
- डीप फ्राइड फूड में एक्रिलामाइड होता है जो बच्चों के लिए खतरनाक है।
- बच्चों को विटामिन, मिनरल्स, प्रोटीन और हेल्दी फैट वाली चीजें दें।