logo

मूड

ट्रेंडिंग:

क्या है हाकिनी मुद्रा, पीएम मोदी, एलन मस्क इसे क्यों अपनाते हैं?

एलन मस्क से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक को आपने हाकिनी मुद्रा करते हुए देखा होगा। आइए जानते हैं इस मुद्रा को करने से क्या फायदा मिलता है।

Elon Musk and PM Narendra Modi

एलन मस्क और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo Credit: insta handle)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

आज के समय में खानपान की गलत आदतें और तनाव बीमारियों का मुख्य कारण है। भागदौड़ वाली जिंदगी में खुद को स्वस्थ रखने के लिए हम योग और मेडिटेशन करते हैं। इन चीजों को करने से दिमाग शांत और शरीर स्वस्थ रहता है। हम आपको हाकिनी मुद्रा के बारे में बता रहे हैं जिसे करने से अनको फायदे मिलेंगे। इस मुद्रा को एलन मस्क, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, डोनाल्ड ट्रंप से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक करते हैं।

 

इस मुद्रा को हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप के बेटे बैरन ट्रंप दिखाई दिए हैं। आइए इस मुद्रा के बारे में जानते हैं जिसे इतने ताकतवर लोग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये हाथ मुद्रा कोई नहीं चीज नहीं है। एंजीला मार्कल ने इस मुद्रा को किया था और जर्मन में ये उनका ट्रेड मार्क बन गया था जिसे रोम्बस या हाकिनी मुद्रा कहा जाता है। इसमें आप हाथ से डायमंड शेप की आकृति बनाते हैं।

 

ये भी पढ़ें- खराब लाइफस्टाइल, स्ट्रेस बन रहा है पुरुषों में UTI का कारण, समझिए कैसे


क्या होता है हाकिनी मुद्रा

 

हाकिनी मुद्रा से शरीर के पांचों तत्वों (अग्नि, जल,वायु, पृथ्वी और आकाश) को बैंलेस करने का प्रयास किया जाता है। संस्कृत में हाकिनी का मतलब पावर और रूल होता है और मुद्रा उस जेश्चर को कहते हैं। इस मुद्रा को करने के लिए आपको एकांत की जरूरत नहीं है। आप इसे किसी मीटिंग में भी कर सकते हैं। एलन मस्क अपने इंटरव्यू में ज्यादातर इस मुद्रा में बैठे हुे नजर आते हैं।

 

हाकिनी मुद्रा करने के फायदे

 

रोजाना हाकिनी मुद्रा करने से आपको शारीरिक और मानसिक रूप से फायदा मिलता है। इस मुद्रा को करने से ब्रेन की पावर बढ़ती है। इस आसान को करने से व्यक्ति की एकाग्रता बेहतर होती है। इसे रोजाना करने से आप तनाव से दूर रहते हैं।

 

ये भी पढ़ें- लैपटॉप पर लगातार काम करते-करते थक गई आंखें तो अपनाएं ये उपाय

 

हाकिनी मुद्रा करने का तारीक

 

इस आसन को करने के लिए आप पद्मासन में बैठें। इस आसन को करते समय अपनी आंखों को बंद करें और अपना सारा ध्यान एक तरफ केंद्रित करें। इसके बाद अपने हाथों की दोनों फिगर टिप को आपस में मिलाएं। फिगर टिप पर हल्का दवाब बनाएं। इसके बाद गहरी सांस लें। इस आसन को रोजाना 10 से 15 मिनट तक करें।

 

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारियों और सामान्य बातचीत पर आधारित है। खबरगांव इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

Related Topic:#Health

और पढ़ें