logo

मूड

ट्रेंडिंग:

गर्मी में फैशन का पारा हाई, इन कपड़ों को खरीदने के लिए बाजारों में मची होड़

भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग बाजारों में हल्के और हवादार कपड़े जमकर खरीद रहे हैं। इस समय कॉटन को-ऑर्ड सेट्स और ढीली मैक्सी ड्रेसेस जैसी चीजों की सबसे ज्यादा डिमांड है।

AI Generated Image

प्रतीकात्क तस्वीर, AI Generated Image

गर्मियों का मौसम आते ही हमारा वार्डरोब पूरी तरह बदल जाता है लेकिन इस बार की भीषण गर्मी और उमस ने लोगों को फैशन के मामले में एक बिल्कुल नई सोच दी है। आजकल की चिलचिलाती धूप और पसीने से भरे मौसम में लोग सिर्फ स्टाइलिश दिखने के पीछे नहीं भाग रहे बल्कि उनका पूरा ध्यान इस बात पर है कि कपड़े कितने आरामदायक और हवादार हैं। यही वजह है कि इस समर सीजन में 'कम्फर्ट प्लस स्टाइल' का एक अनोखा बॉन्ड देखने को मिल रहा है। 

 

बाजारों में पैर रखने की जगह नहीं है और लोग ऐसे आउटफिट्स को हाथों-हाथ खरीद रहे हैं जो शरीर को ठंडक भी दें और दिखने में भी एकदम ट्रेंडी और मॉडर्न लगें। कॉलेज जाने वाले युवाओं से लेकर ऑफिस जाने वाले प्रोफेशनल्स तक हर कोई भारी और तंग कपड़ों को छोड़कर हल्के, ढीले-ढाले और ब्रीदेबल सिल्हूट्स को अपनी पहली पसंद बना रहा है। बाजारों में इन दिनों मैचिंग सेट्स यानी को-ऑर्ड सेट्स की मांग सबसे ऊपर चल रही है। 

 

यह भी पढ़ें: ये बातें मान लीजिए, लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में नहीं होंगे झगड़े

फ्लोई मैक्सी ड्रेसेस

गर्मियों के दिनों में टाइट कपड़े पहनना बेहद तकलीफदेह होता है इसलिए इस बार महिलाओं की पहली पसंद ढीली-ढाली और घेरदार मैक्सी ड्रेसेस बनी हुई हैं। ये ड्रेसेस न सिर्फ बहुत हवादार होती हैं बल्कि गर्मियों के शाम के फंक्शन्स या आउटिंग्स के लिए एक बेहद खूबसूरत और ग्रेसफुल लुक देती हैं।

टियरड व्हाइट मैक्सी स्कर्ट्स

इन दिनों सफेद रंग की टियरड यानी परतों वाली मैक्सी स्कर्ट्स का फैशन हर तरफ छाया हुआ है। लड़कियां इस समर सीजन में इसे वॉर्डरोब स्टेपल की तरह खरीद रही हैं क्योंकि यह दिखने में जितनी कूल लगती है पहनने में भी उतनी ही आरामदायक होती है।

बेसिक बोटनेक टैंक टॉप्स

सफेद मैक्सी स्कर्ट्स या फिर जींस के साथ पेयर करने के लिए लोग बेसिक बोटनेक टैंक टॉप्स की सबसे ज्यादा शॉपिंग कर रहे हैं। इसके साथ ही लोग अपनी डेली वियर के लिए ओवरसाइज्ड लिनेन और कॉटन शर्ट्स को भी खूब पसंद कर रहे हैं।

थ्री-फोर्थ पैंट्स

जो लोग गर्मियों में शॉर्ट्स पहनने से बचते हैं या जिन्हें धूप में स्किन टैनिंग का डर रहता है उनके लिए इस बार थ्री-फोर्थ लेंथ वाली कैप्रिस सबसे बेहतरीन ऑप्शन बनकर उभरी हैं। भारी-भरकम और तंग जींस को छोड़कर लोग अब इन हल्के ऑप्शंस की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं।

वाइड-लेग ट्राउजर्स

आजकल बाजारों में सिल्क और लिनेन से बने वाइड-लेग यानी चौड़े पैर वाले ट्राउजर्स खूब खरीदे जा रहे हैं। ये पूरी तरह से फ्लोई होते हैं और हवा का फ्लो बनाए रखते हैं। ये इतने सोबर लगते हैं कि आप इन्हें पहनकर आसानी से ऑफिस भी जा सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: ऑफिस में बैठने से दुख जाती है पीठ? ये एक्सरसाइज आसान बना देंगी जिंदगी

टेलर्ड बरमूडा शॉर्ट्स

इसके साथ ही घुटनों तक आने वाले टेलर्ड बरमूडा शॉर्ट्स भी इस बार समर वॉर्डरोब का मुख्य हिस्सा बन चुके हैं। यह कैजुअल और ऑफिस लुक के बीच का एक बेहतरीन बैलेंस है जिसे लोग कूलिंग मटेरियल्स में खरीदना सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

Related Topic:#Lifestyle News

और पढ़ें