logo

मूड

ट्रेंडिंग:

इंडोर पॉल्यूशन की वजह से हो सकती है सांस लेने में दिक्कत, क्या है COPD बीमारी?

हम हमेशा बाहर के प्रदूषण को नुकसानदायक समझते हैं। क्या आप जानते हैं इंडोर पॉल्यूशन की वजह से भी फेफड़ों को नुकसान पहुंचता है। इसकी वजह से गंभीर बीमारी COPD भी हो सकती है।

doctor checking patient

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: freepik

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

आज दुनियाभर में वर्ल्ड  क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (COPD) डे मनाया जा रहा है। इस दिन को मुख्य रूप से इस बीमारी के प्रति जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। लोगों को लगता था कि यह बीमारी उन्हीं लोगों को होती है जो धूम्रपान करते हैं लेकिन इसके कई कारण हो सकते हैं। सिर्फ धूम्रपान वाले ही इसकी चपेट में नहीं आते हैं। आपको जानकार हैरानी होगी कि इस बीमारी का खतरा उन लोगों को भी रहता है जो नॉन स्मोकर्स हैं।

 

खासतौर से सर्दियों में वायु गुणवत्ता खराब हो जाती है जिसमें स्मोक, डस्ट और घर में इस्तेमाल होने वाले क्लीनिंग प्रोडक्ट्स शामिल है। इन चीजों की वजह से सांस लेने में दिक्कत हो सकती हैं। हम अक्सर बाहर के प्रदूषण पर ध्यान देते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर के अंदर मौजूद पॉल्यूशन से भी सीपीओडी की जोखिम हो सकता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

 

यह भी पढ़ें: पिता बनने की सही उम्र क्या है? बढ़ती उम्र के साथ क्यों कम हो सकती है फर्टिलिटी?

इंडोर पॉल्यूशन किन चीजों से होता है?

  • खाना पकाते समय निकलने वाला धुआं- जो महिलाएं खाना पकाते समय लकड़ी, कोयला, उपले को जलाकर खाना पकाती हैं उस समय निकलने वाला धुआं फेफड़ों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। किचन में वेटिलेशन की कमी की वजह से इसका असर और अधिक बढ़ सकता है।
  • अगरबत्ती और धूप- इन दोनों चीजों को जलाने से हवा में बारीक और दूसरे प्रदूषक तत्व फैल सकते हैं। अगर आप बंद कमरे में इन चीजों का इस्तेमाल करते हैं तो परेशानी ज्यादा बढ़ सकती है। 
  • मच्छर भगाने वाली कॉइल- कॉइल से धुआं और पार्टिकुलेट मैटर निकलता है जो फेफड़ों के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। छोटे और कम वेंटिलेशन वाले कमरे में इसका इस्तेमाल न करें।
  • धूल, फंफूद और कमिकल- घर में जमा धूल, नमी के कारण लगने वाली फफूंद, सफाई में इस्तेमाल होने वाले कुछ केमिकल और एयर फ्रेशनर भी इनडोर एयर क्वालिटी को खराब कर सकते हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक घरों में लकड़ी, कोयला, उपले और केरोसिन जैसे ईंधन जलाने से निकलने वाले प्रदूषण में ऐसे सूक्ष्म कण होते हैं, जो फेफड़ों के अंदर तक पहुंच सकते हैं। खराब वेंटिलेशन वाले घरों में इन कणों का स्तर काफी ज्यादा हो सकता है।

क्या होता है सीओपीडी?

क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (COPD) एक गंभीर बीमारी है जिसमें फेफड़ों की नली में ब्लॉकेज हो जाता है जिसकी वजह से सांस लेने में दिक्कत महसूस होती है। अगर आपको एम्फीसेमा या क्रॉनिक ब्रोंकाइटिस की समस्या है तो यह सीओपीडी है। इस वजह से फेफड़े में कई प्रकार के बदलाव होते हैं। 

 

सोओपीडी के कारण फेफड़ों में मौजूद एयर सैक की इलास्टिसिटी कम हो जाती है। आपकी सांस लेने वाली नली में सूजन, फाइब्रोसिस और संकरी हो जाती है। वायुमार्ग में म्यूकस गाढ़ा बनता है। एल्वियोली के बीच की दीवारों का टूटने लगती है। इससे वे बड़े हो जाते हैं और हवा उसी में फंस जाती है। इसी वजह से सीओपीडी के मरीज को सांस लेने में दिक्कत, गाढ़ा म्यूकस, घबराहट, खांसी आने की समस्या रहती है। लक्षण गंभीर होने पर आपको अस्पताल में भर्ती होना पड़ सकता है।  

COPD के लक्षण

  • लंबे समय तक खांसी रहना।
  • खांसी के साथ बलगम आना।
  • चलते समय या सीढ़ियां चढ़ते समय सांस फूलना।
  • सीने में जकड़न महसूस होना।
  • सांस लेते समय घरघराहट होना।
  • बार-बार सांस से जुड़ा संक्रमण होना।
  • थकान और कमजोरी महसूस होना।

यह भी पढ़ें: न तेल, न मसाले का तड़का, बस्तर की पारंपरिक अमाट सब्जी की रेसिपी

 

सीओपीडी का मुख्य कारण धूम्रपान होता है। इसके अलाव अल्फा 1 एंटीट्रिप्सिन की कमी, यह एक जेनेटिक डिसऑर्डर है जो फेफड़ों को नुकसान पहुंचाता है। सेकंड हैंड स्मोक, हवा में मौजूद प्रदूषित कण से हो सकता है। इस बीमारी की चपेट में सबसे ज्यादा महिलाएं आती हैं।

 

2020 में International Journal of Environmental Health Research की स्टडी में 35 अध्ययनों के 73,122 प्रतिभागियों के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया। इस स्टडी में पाया गया कि लकड़ी, कोयले, उपले, फसल के अवशेष से निकलने वाले के धुएं के संपर्क में रहने से सीओपीडी का खतरा 2.65% अधिक था, उनके मुकाबले जो अन्य ईंधन इस्तेमाल करते हैं। वहीं, क्रॉनिक ब्रोंकाइटिस का जोखिम 2.89 % अधिक पाया गया।

COPD से बचाव के तरीके

  • खाना बनाने के लिए लकड़ी, कोयले और उपलों की जगह एलपीजी, बिजली के स्वच्छ ईंधन का इस्तेमाल करें।
  • किचन में वेंटिलेशन रखें।
  • धूम्रपान न करें।
  • अगरबत्ती या कॉयल का इस्तेमाल कम करें।
  • धूल और फफूंद से बचें।
  •  HEPA फिल्टर वाला एयर प्यूरीफायर इस्तेमाल करें।

Related Topic:#Health News

और पढ़ें