logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कुट्टू का आटा या दूसरे फलाहार का सेहत पर क्या असर पड़ता है?

नवरात्रि में कई लोग नौ दिनों तक व्रत रखते हैं। व्रत के दौरान लोग कुट्टू के आटे से लेकर सेंधा नमक से बनी चीजों का सेवन करते हैं।

navratri thali

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: freepik

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है। इन 9 दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा होती हैं। इन नौ दिनों में कई लोग व्रत रखते हैं। इस दौरान लोग सात्विक और हल्का भोजन करते हैं। ऐसा करने से मन और शरीर दोनों शुद्ध रहते हैं। आज के समय में लोग फलाहार के दौरान तरह-तरह की चीजों का सेवन करते हैं।

 

इस लिस्ट में कट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा, सेंधा नमक में बनी चीजों का सेवन करते हैं। खासतौर से अगर डायबिटीज या बीपी के मरीज व्रत रख रहे हैं तो उन्हें अपना खान पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं फलाहार वाली चीजों को खाने से सेहत पर क्या प्रभाव पड़ता है?

 

यह भी पढ़ें: एनीमिया में नई उम्मीद, आयरनऑक्स ट्रायल में असरदार, साइड इफेक्ट्स कम

इन चीजों को खाने से सेहत पर पड़ता है प्रभाव

कुट्टू का आटा- कुट्टू का आटा सेहत के लिए फायदेमंद होता है। अगर इसमें मिलावट किया जाता है तो सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। कुट्टू के आटे की पूड़ी, पकौड़े और हलवा बनाया जाता है। शुद्ध कुट्टू का आना खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप बासी आटा खाते हैं तो पेट में गैस, दर्द और उल्टी की समस्या हो सकती है। इसके अलावा जिन लोगों को बीपी और शुगर की समस्या है उन्हें डॉक्टर की सलाह पर ही कुट्टू का आटा खाना चाहिए।

 

सिंघाड़े का आटा- सिंघाड़े का आटा सेहत के लिए अच्छा होता है। अगर आप इसे अधिक मात्रा में खाते हैं तो कब्ज और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है।

 

सेंधा नमक- व्रत में लोग सेंधा नमक का अधिक सेवन करते हैं जिससे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचता है। अधिक मात्रा में सेंधा नमक खाने से ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। साथ ही हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है।

 

यह भी पढ़ें: गरबा खेलने के हैं शौकीन, सस्ते में ड्रेस तैयार करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

व्रत में इन चीजों को खाएं

प्रोटीन युक्त चीजें खाएं- व्रत में प्रोटीन वाली चीजों का सेवन करना चाहिए। इसमें पनीर, दूध, दही, मूंगफली, राजगीरा, मखाने अच्छे स्त्रोत हैं। इन चीजों को खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और ऐनर्जी को भी बनाए रखते हैं।

 

फल खाएं- मौसमी फलों का सेवन करें जिसमें सेब, पपीता, अमरूद, खीरा, नारियल पानी आदि शामिल है। इनमें विटामिन और मिनरल्स की भरपूर मात्रा होती है। 

 

पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं- व्रत में शरीर को हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी होता है।  आप छाछ, पानी, दही, नींबू पानी आदि चीजें पी सकते हैं।

Related Topic:#Health

और पढ़ें