आज के समय में लोग बेहतर लाइफस्टाइल पाने के चक्कर में घंटों रात में भी काम करते हैं। क्या आप जानते हैं कि आपकी ये आदत सेहत के लिए कितनी खतरनाक है। हाल ही में एक रिसर्च हुई है जिसमें बताया गया है कि घंटों काम करने की वजह से नींद प्रभावित होती है जिसके कारण आपको सिर्फ थकान ही नहीं होती है बल्कि हृदय के लिए भी खतरनाक है। शोध में पाया गया कि रात में घंटों काम करने से आपकी नींद प्रभावित होती है। साथ ही हृदय पर भी प्रभाव पड़ता है।
US Centers for Disease Control and Prevention की रिपोर्ट के मुताबिक घंटों काम करना, रात की शिफ्ट और किसी भी समय काम करने की आदत हृदय संबंधी समस्याओं को बढ़ाने का काम करता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन और अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन की एक स्टडी में बताया गया कि सिर्फ 2016 में लंबे समय तक काम करने से हृदय रोग से लगभग 347,000 मौतें और स्ट्रोक से 398000 मौतें हुई थी। जो लोग हर हफ्ते 55 घंटे से ज्यादा काम करते हैं उनमें हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा रहता है।
यह भी पढ़ें: 10 मिनट में बनने वाला पोहा, कैसे घटाएगा वजन? जानिए फायदे
रात में काम करने बॉडी क्लॉक पर पड़ता है असर
इंसान का शरीर 24 घंटे के हिसाब से काम करता है जिसमें आपकी नींद और बाकी चीजें शामिल होती है। जब हम रात में काम करते हैं तो शरीर को पर्याप्त मात्रा में नींद नहीं मिलती है। इसकी कीमत दिल को चुकानी पड़ती है। National Institutes Of Health की रिपोर्ट के मुताबिक पर्याप्त मात्रा में नहीं लेने की वजह से कई प्रकार की दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
- ब्लड प्रेशर की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है।
- स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल बढ़ता है।
- शरीर के अंदर सूजन का खतरा बढ़ जाता है।
- कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर की मात्रा बढ़ जाती है।
जब व्यक्ति रोजाना 6 से 7 घंटे की पर्याप्त नींद नहीं लेता है तो शरीर तनाव में पहुंच जाता है। इसके कारण स्ट्रेस हार्मोन बढ़ता जो हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर को बढ़ाने का काम करता है। ब्लड प्रेशर की वजह से हार्ट स्ट्रोक और अटैक का खतरा बढ़ जाता है।
यह भी पढ़ें: ताकत नहीं बीमार दे रहे हैं एनर्जी ड्रिंक, सारे खतरे समझ लीजिए
कब है चिंता की बात?
- आराम करते समय भी ब्लड प्रेशर बढ़े रहना।
- छाती में भारीपन
- थोड़ा सा काम करने पर भी थकान होना।
- हर समय थकान महसूस होना।
- नींद नहीं आना
कैसे रखें दिल का ख्याल?
- पर्याप्त मात्रा में नींद लें।
- नाइट शिफ्ट है तो अपने दिन को सही तरीके से मैनेज करें।
- रोजाना 30 से 45 मिनट की एक्सरसाइज करें।
- स्वस्थ आदतें अपनाएं।