logo

मूड

ट्रेंडिंग:

उल्टी, दर्द को हल्के में ना लें, डिलीवरी के बाद हो सकती है यह बीमारी!

मेगन मर्केल ने अपने लेटेस्ट पोडकॉस्ट में बताया कि डिलीवरी के बाद वह पोस्टपार्टम प्रीक्लेमप्सिया से जूझ रही थीं। यह एक दुलर्भ बीमारी है। आइए जानते हैं इस बीमारी के बारे में।

Postpartum preeclampsia

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Freepik)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

मां बनना हर महिला की जिंदगी का सबसे खूबसूरत पल होता है। कुछ महिलाओं को डिलीवरी के बाद पोस्टपार्टम डिप्रेशन की समस्या हो जाती हैं। इसका जिक्र कई स्टार्स अपने इंटरव्यू में कर चुके हैं। ब्रिटिश राज्य घराने की सदस्य मेगन मर्केल ने एक पोडकॉस्ट में बताया कि डिलीवरी के बाद उन्हें पोस्टपार्टम प्रीक्लेमप्सिया नाम का दुलर्भ बीमारी का सामना करना पड़ा था। आइए जानते हैं इस बीमारी के बारे में।

 

पोस्टपार्टम प्रीक्लेमप्सिया एक दुलर्भ बीमारी है जो डिलीवरी के 48 घंटे या 6 हफ्तों बाद महिलाओं को हो सकती हैं। इसमें ब्लड प्रेशर अचानक से बढ़ जाता है और यूरिन के साथ प्रोटीन बाहर आता है। इससे किडनी और शरीर के बाकी अंगों पर प्रेशर पड़ता है।

 

ये भी पढ़ें- कांजी से पखाला भात तक, गर्मी से बचाएंगी घर में बनी ये चीजें

 

पोस्टपार्टम प्रीक्लेमप्सिया के लक्षण

 

 

यह बीमारी उन महिलाओं को होती हैं जिन्हें पहले से डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर या किडनी की बीमारी होती है। इसके अलावा जिनकी उम्र 40 से ज्यादा हो, जुड़वां बच्चे या बीएमआई 35 से ज्यादा होने पर इस बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। इस बीमारी के लक्षण सामान्य है जैसे तेज सिरदर्द, आंखों में धुंधलापन, पेट में तेज दर्द, उल्टी, हाथ -पैर में सूजन, सांस लेने में दिक्कत और हाई ब्लड प्रेशर है।

 

कितनी गंभीर है यह बीमारी

 

अगर इस बीमारी का सही समय पर इलाज ना हो यह जानलेवा हो सकती है। इस वजह से स्ट्रोक, लिवर या किडनी फेलियर हो सकता है इसलिए इस बीमारी को हल्के में ना लें। मेगन मर्केल ने पोडकॉस्ट में कहा, कई बार महिलाएं डिलीवरी के बाद इन लक्षणों को हल्के में लेती हैं, उन्हें लगता है कि कुछ समय बाद चीजें ठीक हो जाएगी। ऐसी गलती ना करें। अगर आपको कोई भी लक्षण नजर आए तो तुरंत अपने डॉक्टर की सलाह लें।

 

ये भी पढ़ें- क्या होती है पानी वाली डाइट? जानें इसके फायदे और नुकसान

 

कौन हैं मेगन मर्केल

 

मेगन मर्केल ने साल 2018 में प्रिंस हैरी से शादी की थी। शादी के दो साल बाद 2020 में मेगन और हैरी ने महारानी एलिाजाबेथ को अपनी शाही सदस्यता लौटा दी थी। मेगन और हैरी के दो बच्चे हैं। प्रिंस हैरी से शादी करने से पहले मेगन अमेरिका की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक रह चुकी हैं। कई बार अपने बयानों की वजह से भी वह चर्चा में रहती हैं।

 

Related Topic:#Health

और पढ़ें