logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कांजी से पखाला भात तक, गर्मी से बचाएंगी घर में बनी ये चीजें

गर्मी के मौसम में उन चीजों का सेवन करना चाहिए जो आसानी से पच जाए और हमारे सेहत के लिए भी फायदेमंद हो। आइए उन चीजों के बारे में जानते हैं।

summer fermented drink

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Freepik)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अप्रैल के महीने में दिल्ली- एनसीआर में भीषण गर्मी पड़ रही है। इस भीषण गर्मी से बचने के लिए सरकार की तरफ से भी लोगों को स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी की गई। इस मौसम में डिहाइड्रेशन और पेट संबंधी बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। हम आपको कुछ ऐसी ड्रिंक्स के बारे में बारे में बता रहे हैं जिसमें प्राकृतिक रूप से प्रोबायोटिक, एंजाइम होते हैं जो कब्ज, ब्लोटिंग और एसिडिटी जैसी समस्याओं से बचाने का काम करते हैं। आइए इन फर्मेंटेड ड्रिंक्स के बारे में जानते हैं जिन्हें आप आसानी से बना सकते हैं।

 

छाछ- गर्मी के मौसम में हम में से ज्यादातर लोगों के घर में छाछ बनती हैं। इसमें लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया होते हैं जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। छाछ आपके पाचन के लिए भी अच्छा होता है। साथ ही गैस और ब्लोटिंग की समस्या को दूर करता है।

 

ये भी पढ़ें- क्या होती है पानी वाली डाइट? जानें इसके फायदे और नुकसान

 

कांजी- कांजी एक फर्मेंटेड ड्रिंक है जिसे काले गाजर, सरसों के दाने को पानी में मिलाकर धूप में फर्मेंट करके बनाया जाता है। यह आपके पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स शरीर में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं।

 

एप्पल साइडर विनेगर- एप्पल साइडर विनेगर को खाली पेट पानी के साथ मिलाकर पिया जाता है। यह आपके पाचन तंत्र के लिए अच्छा होता है। साथ ही वजन घटाने में मदद करता है। इसमें मौजूद गुड बैक्टीरिया मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है।

 

पखाला भात- पखाला भात ओडिशा का पारंपरक व्यंजन है। यह खाने में लजीज होने के साथ- साथ पोष्टिक चीजों से भरपूर होता है। यह प्रोबॉयोटिक से भरपूर होता है। ये आपके पेट के लिए अच्छा होता है। साथ ही शरीर को हाइड्रेटेड रखता है। गर्मी के मौसम में यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

 

 

ये भी पढ़ें- हर तरह की पेट की चर्बी से नहीं होता नुकसान! अंतर समझ लीजिए

 

लस्सी- लस्सी दही से बनाई जाती है। यह सिर्फ पेट के लिए ठेंडा ही नहीं होता है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स पाचन को बेहतर करता है। साथ ही इरिटेबल बाउल सिंड्रोम और सूजन जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करता है। कुछ लोग मीठी लस्सी पीते हैं। आप इसे बनाने के लिए चीनी की जगह गुड़ या शहद का इस्तेमाल करें। इसका रोजाना सेवन करने से थकान महसूस नहीं होगी।

 

फर्मेंटेड ड्रिंक खासतौर से आपके पेट के लिए बहुत अच्छा होता है। इनमें मौजूद प्रोबायोटिक पाचन, इम्यूनिटी और मूड को बेहतर करने में मदद करता है। इन ड्रिंक्स में एंजाइम, बी विटामिन और एंटी ऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो पोषक तत्वों को एब्जॉर्ब करते हैं और शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है। लगातार इन ड्रिंक्स को पीने से सिर्फ सेहत ही अच्छी नहीं होती है बल्कि त्वचा भी दमकती है।

 

Related Topic:#Health Drink#Health

और पढ़ें