logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मॉनसून अलर्ट! बारिश के सीजन में मत खाएं ये चीजें वरना पहुंच जाएंगे अस्पताल

बारिश के मौसम में खान पान पर खास ध्यान देना चाहिए। आपकी जरा सी लापरवही आपको बीमार कर सकती है।

monsoon what to eat and what to avoid

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: freepik

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बारिश का मौसम भले ही गर्मी से राहत दिलाता है लेकिन इस दौरान बैक्टीरिया, फंगस, वायरस और पानी से होने वाले संक्रमण के लिए अनुकूल परिस्थितियां भी बनाता है। इस मौमम में क्या खा रहे हैं? इससे ज्यादा स्वच्छता पर ध्यान दें। इस समय मौसमी संक्रमण से होने वाली बीमारियों का खतर बढ़ जाता है। 

 

ऐसे में खान पान में थोड़ी सी लापरवाही आपको बीमार करने के लिए काफी है। इसलिए यह जानना जरूरी है कि बारिश के मौसम में क्या खाएं और किन चीजों को खाने से बचना चाहिए?

 

यह भी पढ़ें: घंटों बैठना खतरनाक, 24% तक बढ़ता है कोलोन कैंसर का खतरा; स्टडी में दावा

किन चीजों को खाने से बचना चाहिए?

कटे हुए फल और स्ट्रीट जूस- बारिश के मौसम में कटे हुए फल में बैक्टीरिया के पनपने का खतरा बढ़ जाता है। इस वजह से फूड पॉइनजनिंग या पेट संबंधी संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। मॉनसून में ताजे फलों को धोकर घर पर काटकर खाना चाहिए।

 

तली भूनी चीजें- बारिश के मौसम में समोसा, चाट और पकौड़े खाने का मन करता है। भले ही ये चीजें खाने में स्वादिष्ट लगती है लेकिन इन चीजों को खाने से पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है। इस वजह से पेट दर्द, उल्टी और दस्त की समस्या हो सकती है। सड़क किनारे मिलने वाली इन चीजों को साफ-सफाई के साथ नहीं बनाया जाता है जिसकी वजह से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।

 

हरी पत्तेदार सब्जियां- बारिश के मौसम में पालक, मेथी और हरी पत्तेदार सब्जियों को खाने से बचना चाहिए। इन चीजों में सूक्ष्मजीवों के होने की संभावना सबसे ज्यादा होती है। हमेशा सब्जियों को अच्छे से धोकर पकाना चाहिए।

 

सी फूड- इस मौसम में मछली, झींगा और अन्य सीफूड को खाने से परहेज करना चाहिए। ये समय उनके प्रजनन का होता है। इस वजह से बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा ज्यादा रहता है।

 

यह भी पढ़ें: बार-बार धोने के बाद भी कपड़ों से नहीं जा रही पसीने की बदबू? अपनाएं ये घेरलू उपाय

किन चीजों को खाना चाहिए?

घर का बना संतुलित आहार खाएं-

 

इस मौसम में घर का बना खाना खाएं। अपनी डाइट को हल्का और संतुलित रखें। आप दाल, चावल, वेजिटेबल सूप, खिचड़ी, साबूज अनाज की रोटी और मौसमी सब्जियां खाएं। ये चीजें आपको पाचन तंत्र पर बोझ नहीं बनेगी। इसके अलावा पनीर, अंडा और अच्छे से पका हुआ चिकन और मछली खा सकते हैं। डाइट में मौसमी फलों में केला, संतरा, नाशपाति, अनार आदि को शामिल करें। 

 

दही और छाछ पिएं-

 

गट हेल्थ को स्वस्थ रखने के लिए घर की दही और छाछ पिएं। ये प्रोबायोटिक्स है जो आंत में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने का काम करते हैं जो आपके पाचन और इम्युनिटी के लिए बहुत फायदेमंद है। इन चीजों को साफ सफाई के साथ स्टोर करके रख सकते हैं।

 

पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं-

 

मॉनसून में हाइड्रेशन का खास ध्यान रखें। हर व्यक्ति को 2 से 3 लीटर पानी पीना चाहिए। इसके अलावा घर का बना सूप, नारियल पानी और नींबू पानी पिएं। इन चीजों को पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होगी।

Related Topic:#Monsoon#Health

और पढ़ें