logo

ट्रेंडिंग:

रात में ब्रश नहीं करने से हो सकती है दिल की बीमारी, स्टडी में दावा

हम सभी जानते हैं कि हर व्यक्ति को रात में ब्रश करके सोना चाहिए। क्या आप जानते हैं कि रात में ब्रश नहीं करने से दिल की गंभीर बीमारी हो सकती है।

not brushing cause heart related problem

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Freepik)

हम सभी जानते हैं कि दिन में दो बार ब्रश करना जरूरी होता है। ऐसा करने से आपके दांत मजबूत रहते हैं। यह आपके स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है। क्या आप जानते हैं कि दिन में दो बार ब्रश करना सिर्फ दांतों के लिए दिल के लिए अच्छा होता है। खासतौर से रात के समय में ब्रश नहीं करने से सेहत को ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। एक नई स्टडी में पाया गया कि डेंटल हाईजीन नहीं रखने की वजह से मुंह में हानिकारक बैक्टीरिया पनपते हैं जो बाद में ब्लडस्ट्रीम के जरिए दिल तक पहुंच सकते हैं।

 

हिरोशिमा यूनिवर्सिटी की स्टडी में बताया गया है कि पोरफाइरोमोनास जिन्जिवालिस (Porphyromonas gingivalis) नामक बैक्टीरिया जो मसूड़ों की बीमारी से जुड़ा है दिल की खतरनाक बीमारी एट्रियल फिब्रिलेशन के खतरे को बढ़ा सकता है। यह स्टडी मेडिकल जर्नल सर्कुलेशन में प्रकाशित हुई है। 

 

ये भी पढ़ें- CM योगी आदित्यनाथ ने एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस पर की मीटिंग, जानें लक्षण

 

पेरियोडोंटाइस के मरीजों को रहता है दिल की बीमारी का खतरा

 

स्टडी में पाया गया कि यह बैक्टीरिया खून के जरिए दिल तक पहुंच सकता है और वहां घाव या फ्राइब्रोसिस बना सकता है जिससे इलेक्ट्रिक्ल सिग्नल्स प्रभावित होते हैं और एट्रियल फिब्रिलेशन होने का खतरा बढ़ जाता है। एट्रियल फिब्रिलेशन (AFib) एक ऐसी स्थिति है जिसमें दिल की धड़कन अनियमित हो जाती है जिससे स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए मुंह की साफ-सफाई और मसूड़ों का ख्याल रखना बहुत जरूरी है।

 

एट्रियल फिब्रिलेशन के मामले तेजी से बढ़े हैं। 2010 में 33.5 मिलियन मामले सामने आए थे। वहीं, 2019 में यह संख्या 60 मिलियन तक पहुंच गई। पहले से यह माना जाता रहा है कि जिन लोगों को पेरियोडोंटाइस की बीमारी होती है उन्हें दिल की बीमारी होने का खतरा ज्यादा रहता है। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार,  जिन्हें मसूड़ों की बीमारी है उन्हें  एएफआईबी होने का खतरा 30% ज्यादा रहता है।

 

ये भी पढ़ें- ज्यादा मोबाइल फोन चलाने से हो सकती है रीढ़ की बीमारी, हो जाएं अलर्ट


कैसे मसूड़ों को रखें सुरक्षित

 

अच्छे मसूडों के लिए रोजाना दांतों को दिन में दो बार साफ करें। मुलायमल कोमल ब्रश का इस्तेमाल करें। अपने टूथब्रश को हर 3 से 4 महीने में बदलना चाहिए। ब्रश करने के बाद मुंह को माउथ वॉश से धोएं। शुगर वाली ड्रिंक्स और खाने पीने की चीजों को कम से कम खाएं। यह आपके सेहत और दांतों दोनों के लिए नुकसानदायक है। तम्बाकू नहीं खाना चाहिए। हर 6 महीने के बाद डेंटिस्ट से चेकअप करवाएं।

 

 

Related Topic:#Health

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap