logo

मूड

ट्रेंडिंग:

हेल्दी ड्रिंक या सोशल मीडिया ट्रेंड, डाइटिशियन ने बताया ऑलिव ऑयल विद वाटर का सच

ऑलिव ऑयल के साथ गर्म पानी पीना सोशल मीडिया ट्रेंड है या फिर एक हेल्दी रूटीन है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

olive oil with hot water

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: AI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के वेलनेस ट्रेंड को फॉलो करते हैं। कुछ लोग इन चीजों को बॉडी डिटॉक्स की तरह भी देखते हैं। हाल ही में अभिनेत्री हिना खान ने बताया कि वह हर सुबह वॉक पर जाती है। वॉक से आने के बाद वह सबसे पहले ऑलिव ऑयल (जैतून का तेल) वाटर ड्रिंक लेती है। 

 

जैतून के तेल में हेल्दी फैट होता है। क्या इसे पीने से सच में फायदा मिलता है या फिर सोशल मीडिया पर महज एक ट्रेंड है। इसके बारे में हमने पौष्टिक आहार विशेषज्ञ और न्यूट्रीप्लस की डायरेक्टर डॉक्टर अंजलि फाटक से बात की।

 

यह भी पढ़ें: सच में वजन घट रहा या सिर्फ चर्बी, 5 संकेतों से जानें सबकुछ

रिफाइंड वाला ऑलिव ऑयल फायदेमंद नहीं होता है। आपको एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल लेना है जिसे ईवीओओ (EVVO) कहा जाता है। यह ऑलिव ऑयल का सबसे प्योर कंपाउंड होता है। ये सबसे हेल्दी मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड, ओलिक एसिड, पॉलीफेनोल, एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटी इंफ्लेमेटरी होता है। यह सबसे ज्यादा फायदेमंद उन लोगों के लिए होता है जिन्हें हृदय संबंधी बीमारियां होती हैं।-सीनियर क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट डॉक्टर अंजलि फाटक 

ऑलिव ऑयल को अच्छा फैट क्यों मानते हैं?

अंजलि फाटक के अनुसार, 'ऑलिव आयल अपनी क्वॉलिटी पर बहुत निर्भर करती है। इसमें अनसैचुरेटेड फैट होता है इसलिए ब्लड लिपिड प्रोफाइल पर इसका अच्छा प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा इसमे ओलिक एसिड पाया जाता है जो हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है। एफडीए (FDA) ने भी इस बात को माना है।

क्या पेट के लिए अच्छा होता है?

उन्होंने आगे कहा, 'ऐसी कोई रिसर्च नहीं है जिसमें यह बताया गया हो कि ये आपके पेट के लिए अच्छा है या फिर इसका इस्तेमाल डिटॉक्सिफिकेशन के लिए होना चाहिए। शरीर को डिटॉक्स करने के लिए हेल्दी चीजों को खाना चाहिए जिससे लिवर और किडनी बेहतर तरीके से काम कर सके। ऑलिव ऑयल में हेल्दी फैट होता है इसलिए इसे लोग डिटॉक्स से जोड़ देते हैं लेकिन इसका ऐसा कोई काम नहीं है।

 

यह भी पढ़ें: गर्म या ठंडा, मानसून में कौन से पानी से नहाना चाहिए? बीमारियों से रहेंगे दूर

क्या इससे मोटापा कम होता है?

सीनियर डाइटिशियन अंजलि फाटक के अनुसार इस सुबह में पीने से पेट साफ होने में मदद मिलती है जिससे लोगों को लग सकता है कि वजन कम हो रहा है लेकिन यह सच नहीं है। इसे अगर आप ज्यादा मात्रा में लेते हैं तो मोटापा जरूर बढ़ सकता है। इसे नियमित मात्रा में लें। ऑलिव ऑयल आपके गट (आंत) के लिए भी फायदेमंद नहीं होता है। आंत को स्वस्थ रखने के लिए फाइबर वाली सब्जियां और फल लेना चाहिए। पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। अपनी डाइट में प्रोबायोटिक्स को शामिल करें। फिजिकल एक्टिविटी करें और पर्याप्त मात्रा में नींद लें। सिर्फ ऑलिव ऑयल विद वाटर लेने से कुछ नहीं होगा।

 

कैसे बनाएं ऑलिव ऑयल विद वाटर?

 

ऑलिव ऑयल विद वाटर को बनाने के लिए एक ग्लास गर्म पानी में आधा चम्मच एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल को मिलाएं। इस ड्रिंक को अपने रूटीन में शामिल करने से पहले डाइटिशियन या डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

किन लोगों को नहीं लेना चाहिए?

जिन लोगों को पेट संबंधित परेशानियां रहती हैं उन्हें नहीं लेना चाहिए। इसके अलावा जिन्हें ऑलिव ऑयल से एलर्जी है। उन्हें इसे लेने से बचना चाहिए। इसके अलावा जिन्हें पेट में दर्द, ऐंठन, इरिटेबल बॉअल सिंड्रोम की दिक्कत है उन्हें इसे लेने से बचना चाहिए। अगर आप किसी प्रकार की दवाई ले रहे हैं तो अपने डॉक्टर को जरूर बताएं। 

 

कई लोग सेलेब्स और सोशल मीडिया पर देखकर इन चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर लेते हैं लेकिन वे बाकी चीजों पर कोई परहेज नहीं करते हैं। उन्हें यह बात समझनी चाहिए कि सेलेब्स अपनी डाइट में डाइटिशियन के हिसाब से बदलाव करते हैं।

Related Topic:#Health

और पढ़ें