logo

मूड

ट्रेंडिंग:

रिश्तों में 'क्वाइट क्विटिंग', जब प्यार ठंडा होने लगे तो क्या करें?

रिश्ते में जब पार्टनर पहले जैसी बात, समय देना और कोशिश करना कम कर दे तो इसे क्वाइट क्विटिंग कहा जाता है। जानिए इसके संकेत और रिश्ते में प्यार वापस लाने के लिए क्या किया जा सकता है।

AI generated image of couple

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

आजकल आपने क्वाइट क्विटिंग शब्द नौकरी के मामले में जरूर सुना होगा। इसका मतलब होता है कि इंसान नौकरी छोड़ता नहीं है लेकिन काम में पहले जैसा मन और मेहनत भी नहीं लगता। अब यही रिश्तों के लिए भी इस्तेमाल होने लगा है। रिश्ते में क्वाइट क्विटिंग कोई एक दिन या एक रात में लिया गया फैसला नहीं है। यह एक ऐसी धीमी प्रक्रिया है जो रिश्तों की जड़ों को खोखला कर देती हैं। एक पार्टनर शिकायत करना, लड़ना और रिश्ते को सुधारने की सारी कोशिशें करना पूरी तरह से बंद कर देता है।

 

ऐसा होने पर रिश्ता बाहर से चलता हुआ दिख सकता है लेकिन दोनों के बीच पहले जैसी बातचीत और अपनापन कम होने लगता है। पार्टनर से बात करते का मन नहीं करता, साथ समय बिताने से बचने लगते हैं और रिश्ते को बेहतर बनाने की कोशिश भी कम हो जाती है। हालांकि हर बार ऐसा होना इस बात का पक्का संकेत नहीं है कि प्यार खत्म हो गया है। कभी-कभी तनाव, काम का दबाव या रिश्ते में लंबे समय से चल रही परेशानी भी इंसान को भावनात्मक रूप से दूर कर सकती है।

 

यह भी पढ़ें: 9-5 की भागदौड़ में भी फिट कैसे रहें? जाने 20 मिनट का आसान वर्कआउट

क्या होता है रिश्तों में क्वाइट क्विटिंग?

क्वाइट क्विटिंग का मतलब यह नहीं है कि इंसान तुरंत रिश्ता खत्म कर देता है। वह रिश्ते में बना रहता है लेकिन धीरे-धीरे उसमें अपना समय, ध्यान और उम्मीदें लगाना कम कर देता है। बाहर से रिश्ता चलता हुआ दिखाई देता है लेकिन अंदर से दोनों के बीच दूरी बढ़ती रहती है। कई बार यह दूरी अचानक नहीं आती। छोटी-छोटी अनबन, बार-बार होने वाली बहस, बातों का हल न निकलना या एक-दूसरे को समय न देना धीरे-धीरे रिश्ते को कमजोर कर सकता है।

कैसे पता चले कि रिश्ते में क्वाइट क्विटिंग शुरू हो गई है?

अगर आपको लग रहा है कि आपका पार्टनर पहले जैसा नहीं रहा या खुद आपको रिश्ते में पहले जैसा मन नहीं लग रहा तो कुछ बदलावों पर ध्यान दिया जा सकता है।

  • पहले की तरह एक-दूसरे से बात करने का मन न करना
  • साथ समय बिताने से बार-बार बचना
  • पार्टनर की बातों या भावनाओं में पहले जैसी दिलचस्पी न रहना
  • रिश्ते को ठीक करने के लिए कोशिश करना बंद कर देना
  • प्यार और अपनापन दिखाने में कमी आना
  • आगे की जिंदगी या भविष्य के प्लान साथ में बनाने का मन न करना
  • साथ रहते हुए भी एक-दूसरे से भावनात्मक रूप से दूर महसूस करना

यह भी पढ़ें: मानसून में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए रोज खाएं ये 10 चीजें, बीमारियों से रहेगा बचाव

प्यार कम लगने लगे तो क्या करें?

अगर आपको लग रहा है कि रिश्ते में पहले जैसा प्यार नहीं रहा है तो सबसे पहले पार्टनर से खुलकर बात करें। कई बार छोटी-छोटी नाराजगी या पुरानी बातों को लेकर मन में जमा गुस्सा रिश्ते में दूरी बढ़ा देता है। इसलिए एक-दूसरे की बात बिना बीच में रोके सुनना जरूरी है।

 

अगर दोनों को लगता है कि रिश्ता बचाना है तो साथ में समय बिताना, अपनी परेशानी बताना और छोटी चीजों में फिर से जुड़ने की कोशिश करना मदद कर सकता है लेकिन अगर बार-बार बात करने और कोशिश करने के बाद भी एक व्यक्ति रिश्ते में कोई मेहनत नहीं करना चाहता तो सिर्फ एक इंसान के कोशिश करने से रिश्ता ठीक करना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में अपनी भावनाओं और जरूरतों को समझना भी जरूरी है।

Related Topic:#Lifestyle News

और पढ़ें