logo

मूड

ट्रेंडिंग:

नाटक कर जहर से शिकार को जूस बना देता है यह कीड़ा, फिर सूप की तरह पी जाता है खून

यह शातिर कीड़ा घंटों तक मौत का नाटक करके अपने शिकार का इंतजार करता है। जैसे ही शिकार पास आता है, यह उसे जहरीले डंक से पिघलाकर उसका सूप पी जाता है।

Symbolic Image, Photo Credit: Freepik

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: Freepik

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पेड़-पौधों के बीच रहने वाला असैसिन बग (Assassin bug) अपनी चालाकी के लिए जाना जाता है। यह कीड़ा शिकार करने के लिए 'थैनाटोसिस' (Thanatos) नाम का एक नाटक करता है, जिसका सीधा सा मतलब है कि यह घंटों तक किसी बेजान पत्थर, सूखी लकड़ी या मरे हुए जीव की तरह एक जगह पड़ा रहता है। यह सन्नाटा ही इसकी सबसे बड़ी ताकत और रणनीति है क्योंकि जब कोई दूसरा छोटा जीव इसे मरा हुआ समझकर इसके करीब आता है या इसके ऊपर से गुजरने की कोशिश करता है, तब यह अचानक अपनी जानलेवा फुर्ती दिखाता है।

 

यह कीड़ा तब तक अपनी जगह से एक इंच भी नहीं हिलता जब तक कि शिकार इसकी पूरी तरह से पकड़ में न आ जाए। यही इसका धैर्य इसे दुनिया के सबसे सफल सफल शिकारियों में से एक बनाता है, जो केवल तभी हिलता है जब शिकार उसकी पहुंच के भीतर हो।

 

यह भी पढ़ें: हाथ और पैर दोनों से चलकर एक्सरसाइज कर रहे इंसान, इससे फायदा है या नुकसान?

असैसिन बग (Assassin bug)

यह शिकारी खुद को छिपाने के लिए शरीर पर धूल, मिट्टी और पेड़ों के टुकड़े चिपका लेता है। इसकी सबसे हैरान करने वाली खूबी यह है कि यह अपने पुराने शिकार के कंकालों को अपनी पीठ पर लाद लेता है ताकि दुश्मन इसे पहचान न पाएं। शिकार के पास आते ही यह अपनी सुई जैसी नुकीली चोंच उसके शरीर में चुभो देता है और एक खास जहर छोड़ता है। यह जहर शिकार के अंगों को अंदर से पिघलाकर सूप बना देता है, जिसे यह कीड़ा बड़े मजे से पी जाता है।

 

प्रेइंग मेंटिस (Praying mantis)

कीटों की दुनिया का यह दूसरा बड़ा शिकारी बिल्कुल किसी मूर्ति की तरह हाथ जोड़कर बैठता है, जिससे ऐसा लगता है जैसे यह प्रार्थना कर रहा हो। लेकिन असल में यह अपने शिकार की दूरी का अंदाजा लगा रहा होता है। जैसे ही कोई मक्खी या टिड्डा इसके पास आता है, यह अपने कंटीले सामने वाले पैरों से उसे इतनी मजबूती से दबोच लेता है कि शिकार का छूटना नामुमकिन हो जाता है। यह अपने शिकार को जिंदा ही खाना शुरू कर देता है।

 

एंटलायन (Antlion)

यह कीड़ा रेत या ढीली मिट्टी में एक कीप (cone) जैसा गहरा गड्ढा बनाता है और खुद उसके नीचे छुप जाता है। जब कोई चींटी इस गड्ढे के किनारे पर आती है, तो रेत फिसलने की वजह से वह सीधे नीचे जा गिरती है। एंटलायन रेत के नीचे से ही उस पर हमला करता है और उसे बाहर निकलने का मौका दिए बिना अपना भोजन बना लेता है। इसे 'चींटियों का शेर' भी कहा जाता है क्योंकि इसकी शिकार करने की तकनीक बहुत सटीक होती है।

 

 

यह भी पढ़ें: कुछ खास लोगों को ही क्यों काटते हैं मच्छर? जानें इसके पीछे का साइंस

ड्रैगनफ्लाई (Dragonfly)

उड़ने वाले कीड़ों में ड्रैगनफ्लाई सबसे खतरनाक शिकारी माना जाता है क्योंकि इसकी पकड़ने की दर 95 प्रतिशत से भी ज्यादा है। इसकी बड़ी आंखें इसे चारों तरफ देखने में मदद करती हैं, जिससे यह हवा में ही अपने शिकार का पीछा करके उसे दबोच लेती है। यह अपने शिकार को हवा में उड़ते-उड़ते ही खा सकती है, जो इसे आसमान का सबसे तेज और सफल शिकारी बनाता है।

 

Related Topic:#Lifestyle News

और पढ़ें