logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कोरियाई हिरोइनों जैसी हो जाएगी स्किन, यूं बनाएं कोरियन ब्यूटी वाले उबटन

कोरिया के लोगों की स्किन ग्लोइंग होती है। इस ग्लोइंग स्किन के पीछे सदियों पुरानी होम रेमेडी क्या है, जानिए।

K-Beauty home made pack

प्रतिकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Gemini

शेयर करें

google_follow_us

आज के दौर में कोरिया की ब्यूटी का दबदबा बढ़ता जा रहा है, जहां देश-दुनिया में हर व्यक्ति कोरियन स्किन केयर अपना रहा है। कोरियन स्किन केयर आजमाने के पीछे मकसद साफ है, अपनी स्किन को कोरिया के लोगों की तरह ग्लोइंग बनाना। आजकल जेनरेशन-जेड पीढ़ी के लोग कोरिया के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स लगा रहे हैं जबकि लोगों को ग्लोइंग स्किन के लिए फिजूल खर्च करने की जरूरत नहीं है। इसके बजाय वे कोरिया के सदियों पुराने उबटन लगा सकते हैं, जो हमारी स्किन को न केवल ग्लोइंग बनाएंगे बल्कि उसे हेल्दी भी रखेंगे।

 

कोरिया के कुछ होममेड उबटन हैं, जिनका हर हफ्ते में 1 से 2 बार यूज करने पर ही फर्क देखा जा सकता है। ऐसे में आप भी कोरिया की सदियों पुरानी परंपरा वाले उबटन का यूज कर सकते हैं, जिससे अपनी स्किन को पहले से ज्यादा ग्लोइंग बना सकते हैं। अब सवाल उठता है कि वे कौन से होममेड उबटन हैं, जिनके जरिए आप भी अपनी स्किन को ग्लोइंग बना सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: दिल टूटने से अभिनेत्री कल्कि को हुआ इंसोम्निया, यह कौन सी बला है, जान लीजिए

 

राइस वाटर का उबटन

कोरिया के स्किन केयर में राइस वॉटर का खास महत्व है। राइस वाटर में विटामिन बी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो स्किन को मुलायम और चमकदार बनाने में मदद करते हैं। इसी वजह से लोग राइस वॉटर से बने उबटन को चेहरे पर लगाते हैं। राइस वॉटर उबटन में शहद और पानी मिलाकर बनाया जाता है, जिसे साफ चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाया जाता है। कई लोगों का मानना है कि इस पैक को लगाने से व्यक्ति का चेहरा चमक जाता है।

 

राइस वाटर उबटन बनाने की प्रक्रिया

सबसे पहले चावल को साफ पानी से दो से तीन बार धो लें, फिर उस पानी को फेंक दें। इसके बाद साफ चावल में पानी डालें, फिर उस पानी को छान लें। इसी पानी को राइस वॉटर कहा जाता है। एक चम्मच राइस वॉटर में एक चम्मच शहद मिलाएं। इस उबटन को अपने चेहरे पर लगाएं। इस उबटन को हफ्ते में दो बार लगाया जा सकता है, जिससे व्यक्ति का चेहरा स्मूद और ग्लोइंग लगेगा।

 

यह भी पढ़ें: फलों और सब्जियों के छिलकों में छिपे हैं ब्यूटी सीक्रेट, समझिए कैसे काम आएंगे


अलसी का उबटन

कोरिया की कई वेबसीरीज में आपने हीरो-हीरोइन को अलसी का उबटन लगाते हुए देखा ही होगा। इस उबटन से स्किन को बहुत सारे फायदे होते हैं। अलसी का उबटन लगाने से व्यक्ति के चेहरे की झुर्रियां और दाग-धब्बे कम होते हैं।


उबटन बनाने की प्रक्रिया

अलसी का उबटन बनाने के लिए सबसे पहले अलसी के बीज के साथ चावल को पीसना है। उसके बाद अलसी के बीज का पाउडर एक चम्मच और चावल के आटे को आपस में मिलाना है। इसके बाद इस उबटन को चेहरे पर 20 मिनट तक लगाना है। 20 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लेना है।


और पढ़ें