logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पिज्जा बर्गर खूब खाते हैं? गर्मी में हेल्दी डाइट की लिस्ट पढ़ लीजिए

गर्मी के मौसम में अपने खान पान का खास ख्याल रखें। वरना इसका असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। आइए जानते हैं इस मौसम में किन चीजों का सेवन करने से परहेज करना चाहिए।

summer diet

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Freepik)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

गर्मी के मौसम में खान पान का खास रखना पड़ता है। खाने पीने की चीजें शरीर के तापमान को मेंटेन करने का काम करती है। कुछ चीजों को खाने से आप दिन भर एनर्जेटिक और हाइड्रेटेड महसूस करते हैं। इस मौसम में तेल मसाला, चीनी और अधिक नमक वाली चीजों का सेवन करने से परहेज करना चाहिए।

 

ये चीजें हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक होती है, इसलिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट में उन चीजों को शामिल करें जो पाचन तंत्र के लिए अच्छी होती है। साथ ही शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करें। आइए जानते हैं गर्मी में किनी चीजों को नहीं खाना चाहिए।

 

ये भी पढ़ें- दाद के वैक्सीन से कैसे कम हो सकता है डिमेंशिया का खतरा? पढ़ें स्टडी

 

गर्मी में इन चीजों का सेवन करने से करें परहेज

 

अधिक नमक वाली चीजें- गर्मी के मौसम में प्रोसेस्ड फूड, फास्ट फूड और पैकेट वाली चीजों का सेवन ना करें। ये चीजें आपके सेहत के लिए नुकसानदायक है। इन चीजों को अधिक मात्रा में खाने से डिहाइड्रेशन और इलेक्ट्रोलाइट असुंतलन की समस्या हो सकती है।

 

 

अधिक तली भूनी चीजें खाना- गर्मी में तली भूनी चीजों को पचने में ज्यादा समय लगता है। अधिक तली-भूनी चीजों को खाने से थकान महसूस होती है।  

 

शुगरी बेवरेज- शुगरी वाली चीजों को खाने से शरीर में ब्लड शुगर का लेवल तेजी से बढ़ता है जिसकी वजह से थकान की समस्या होती है। 

 

ये भी पढ़ें- ऑफिस में आप भी खूब पीते हैं ब्लैक कॉफी? डाइटीशियन से लिमिट जान लीजिए

 

गर्मी में खाएं ये चीजें

 

 

फल और हरी सब्जियां खाएं- गर्मी के मौसम में खीरा, तरबूज, संतरा, खरबूजा समेत अन्य मौसमी फलों का सेवन करें। इसके अलावा हरी सब्जियों का सेवन करें। इन चीजों को खाने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं।

 

एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर चीजें- गर्मी में उन चीजों को सेवन करें जिसमें प्रोबॉयोटिक की मात्रा ज्यादा होती है। आप फर्मेंटेड चावल, छाछ, दही, फ्रूट स्मूदी आदि का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा डाइट में उन चीजों को सेवन करें जो प्रोटीन से भरपूर हो। इसके अलावा साबूत अनाज का सेवन करें। ये सभी चीजें आपकी सेहत के लिए अच्छी है।

 

 

Disclaimer: यह आर्टिकल इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारियों और सामान्य बातचीत पर आधारित है। खबरगांव इसकी पुष्टि नहीं करता है। विस्तृत जानकारी के लिए आप अपने किसी डॉक्टर की सलाह लें।

 

 

Related Topic:#Health#हूती

और पढ़ें