गर्मी के मौसम में हेल्दी नाश्ता हर किसी के लिए बहुत जरूरी है। आप अपने दिन की शुरुआत हाई प्रोटीन लंच के साथ करें क्योंकि इसमें प्रोटीन से भरपूर चीजें, सब्जियां, अनाज आदि शामिल होता है। आप अपने दिन की शुरुआत पनीर रैप, काले चने का सलाद और एक कटोरी स्प्राउट्स से कर सकते हैं।
गर्मियों की ताजे फल और हरी सब्जियां अधिक खाएं। ये चीजें खाने में हल्की होती है। साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होती है। आइए जानते हैं लंच में आप किन चीजों को आसानी से बना सकते हैं।
यह भी पढ़ें: रात को नींद नहीं आती? घबराहट और अनिद्रा होगी छू मंतर, बस करना होगा यह काम
लंच में बनाएं ये हेल्दी चीजें
साबूत अनाज का पनीर रैप बनाएं
इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। इसे बनाने के लिए आधा खीरा, प्याज, शिमला मिर्च को बारीक से काट लें और इसमें थोड़ा सा पनीर मिला दें।

बनाने की विधि
सबसे पहले कटे हुए पनीर को हल्का फ्राई करके निकाल लें । उसके बाद उसी में बाकी सब्जियों को भी हल्का भून कर पका लें। इसके बाद एक रोटी पर पुदीने की चटनी को अच्छे से फैलाएं, उस पर पनीर और सब्जियां रख दें और उसे एक रैप की तरह बनाकर लंच में पैक कर लें।
काले चने का सलाद
काला चना प्रोटीन से भरपूर होता है। यह एक हेल्दी नाश्ता है जो वजन घटाने में मदद करता है और सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। यह आसानी से बनने वाला चटपटा स्नैक है। इसे बनाने के लिए एक कप चना, 1 कटा हुआ खीरा, 1 कटा हुआ टमाटर, थोड़ा सा नींबू का रस, चाट मसाला और धनिया पत्ता चाहिए।

आपको एक कटोरी में काला चना, खीरा, टमाटर और हरा धनिया काटकर अच्छे से मिला लें। उसमें नींबू का रस और चाट मसाला मिलाएं।
यह भी पढ़ें: थायराइड बीमारी है तो क्या खाएं और क्या न खाएं? बीमारी से जुड़ी हर डिटेल जानिए
राजमा और ब्राउन राइस
लंच में राजमा और ब्राउन राइस खाएं। ये खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।
1 कप राजमा
आधा कप ब्राउन राइस
1 कटा हुआ टमाटर
1 कटा हुआ प्याज
धनिया पत्ता

बनाने की विधि
आपको सबसे पहले राजमा को उबाल लेना है। इसके बाद एक कढ़ाई में प्याज, टमाटर और बाकी मसालों को डालकर भून लेना है। जब मसाले अच्छे से भून जाए तो उसमें 2 से 3 कप पानी डालकर राजमा को अच्छे से पक्का लेना।
ब्राउन राइस को अलग से पका लें।
प्रोटीन वाली चीजें सेहत के लिए फायदेमंद है। इसके अलावा जल्दी भूख भी नहीं लगती है। आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है। आपको बाहर की चीजें खाने की क्रेविंग नहीं होती है। इस वजह से मोटापा नहीं बढ़ता है।