logo

मूड

ट्रेंडिंग:

Morning Routine: सुबह अपनाएं ये 5 आदतें, दिनभर रहें एक्टिव और हेल्दी

Morning Routine Tips: सुबह की ये 5 हेल्दी आदतें अपनाने से दिनभर एनर्जी बनी रहती है, बीमारियों का खतरा कम हो सकता है और लंबी व स्वस्थ जिंदगी जीने में मदद मिल सकती है।

morning routine

मॉर्निंग रूटीन

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

सुबह की स्वस्थ आदतें आपके सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। डॉक्टर्स के मुताबिक सुबह का पहला एक घंटा हार्मोन और मेटाबॉलिज्म के लिए बहुत जरूरी होती है। लॉन्जिविटी डॉक्टर Dr. Vassily Eliopoulos ने बताया कि सुबह की ये 5 आदतें आपके पूरे दिन पर प्रभाव डालती है। उनका कहना है कि सुबह की 90 मिनट आप जो करते हैं उसका प्रभाव हार्मोन, सर्केडियन रिदम (शरीर की प्राकृतिक घंडी)  और मेटाबॉल्जिम पर पड़ता है। आइए उन आदतों के बारे में जानते हैं जो आपको सुबह उठते ही करना चाहिए।

 

आपके दिन की शुरुआत सूरज की रोशनी के साथ होनी चाहिए। आपको फोन का स्क्रीन देखने से पहले सूरज की रोशनी में जाना चाहिए। ये आपको शरीर में कोर्टिसोल लेवल को नियंत्रित करता है। इसके बाद पानी में थोड़ा सा नमक मिलाकर पिएं ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे। ज्यादातर लोग यह नहीं जानते हैं कि 7 से 8 घंटे की पूरी नींद लेने के बाद शरीर सुबह डिहाइड्रेटेड हो जाता है। इसके अलावा 20 से 30 मिनट के लिए वॉक पर जाए। ये आपको शरीर में कोर्टिसोल के लेवल को नियंत्रित करता है।

 

यह भी पढ़ें: झारखंड में सेरेब्रल मलेरिया के 9 नए मामले आए, 150 लोग संक्रमित, कैसे करें बचाव?

सुबह में अपनाएं ये 5 आदतें

सुबह उठते ही लें सूरज की रोशनी

 

डॉक्टर वास के मुताबिक सुबह उठने ही व्यक्ति को सूरज की रोशनी लेनी चाहिए। सूरज की रोशनी कोर्टिसोल और मेलोटोनिन हार्मोन को नियंत्रित करने में मदद करती है। ये दोनों हार्मोन शरीर के सर्केडियन रिदम के सही से काम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

बॉडी को हाइड्रेट करें

 

रात में 7 से 8 घंटे की नींद लेने के बाद सुबह के समय में शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है। आपको शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए सुबह-सुबह पानी पीना चाहिए। आप पानी में नमक या इलेक्ट्रोलाइट मिला सकते हैं ताकि शरीर को कोशिकाएं अलर्ट मोड में काम करने लगे।

 

नाश्ते में प्रोटीन लें

 

डॉक्टर वास ने बताया कि अपने सुबह के नाश्ते में 30 ग्राम प्रोटीन जरूर लें। ये आपके शरीर में इंसुलिन के लेवल को नियंत्रित रखता है, साथ ही मास पेशियों को मजबूत रखता है। इसके साथ अपनी डाइट में सप्लीमेंट जरूर लें जिनमे ओमेगा 3, विटामिन डी के साथ K2, मैंग्नीशियम और क्रेटिन लें। ये सभी चीजें रोजाना अपनी डाइट में शामिल करें।

 

यह भी पढ़ें: बच्चों ने खराब कर दिए नए कपड़े? घरेलू नुस्खे जो गायब करेंगे जिद्दी दाग

 

देर से पिएं सुबह की कॉफी

 

ज्यादातर लोगों को आदत होती है कि सुबह उठते ही एक कप कॉफी पी लेते हैं। आप इस तरह की गलती न करें। डॉक्टर वास के मुताबिक आपको सुबह की कॉफी 60 से 90 मिनट के बाद पीनी चाहिए क्योंकि सुबह के समय में कोर्टिसोल का लेवल हाई रहता है। ऐसे में कॉफी पीने से शरीर में तनाव को बढ़ जाता है। इसके अलावा कॉफी देर से पीने से शरीर नेचुरली वेकऑप होता है और आपकी एनर्जी भी बचती है।

 

20 से 30 मिनट वॉक करें

 

सुबह की चाय या कॉफी पीने से पहले रोजाना 20 से 30 मिनट वॉक करें। वॉक करने से मासपेशियां मजबूत होती है। इसके अलावा आप बीमारियों से दूर रहते हैं। स्वस्थ जीवन शैली अपनाकर डायबिटीज और हृदय रोग के जोखिम को कम किया जा सकता है।

 

Related Topic:#Health News

और पढ़ें