logo

ट्रेंडिंग:

फर्श पर नंगे पैर चलने से पूरी बॉडी में लगती है ठंड, समझें पूरा मैकेनिज्म

सर्दियों में नंगे पैर जमीन पर चलने से पूरे शरीर में ठंड महसूस होती है। क्या आप जानते हैं इसके पीछे क्या कारण है?

bare foot feels cold

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: Freepik

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

सर्दियों में नंगे पैर फर्श पर चलने से एकदम से पूरे शरीर में ठंड लगती है। जमीन पर पैर रखते हुए आपको महसूस होता है कि एक मिनट पहले जहां सामान्य तापमान था उसी कमरे में अब आप कांप रहे हैं। क्या आपने सोचा है कभी ऐसा क्यों होता है?

 

ठंडे फर्श पर नंगे पैर चलने से बॉडी जल्द हीट खो देती है और ब्ल़ड सर्कुलेशन स्लो हो जाता है। इसी वजह से पूरे शरीर में ठंडक महसूस होती है और लंबे समय तक नंगे पैर जमीन पर रखने से कंपकंपी की परेशानी होने लगती है।

 

यह भी पढ़ें- कड़ाके की ठंड में सुबह उठते ही करें ये काम, दिन भर शरीर रहेगा गर्म

एकदम से गिरता है तापमान

फर्श पर नंगे पैर रखने से शरीर का तापमान एकदम से गिरता है। इससे पूरी बॉडी मं ठंड का ऐहसास होता है। दरअसल जब हम नंगे पैर कालीन पर चलते हैं तो आरामदायक महसूस होता है। जब आप सर्दियों में पत्थर या टाइल्स पर नंगे पैर चलते हैं तो पूरे बॉडी में नर्व्स रिस्पॉन्ड करते हैं। दिमाग शरीर के सभी अंगों को ठंड लगने का सिग्नल भेजता है जिसके कारण पूरे शरीर में ठंड महसूस होती है। पैरों को जैसे ही ठंड महसूस होती है दिमाग अपने पूरे सिस्टम को अलर्ट मोड पर डाल देता है कि शरीर के अंदरूनी अंगों को गर्म रखें। इसी वजह से सर्दियों में कुछ लोगों के हाथ और पैर ठंडे रहते हैं। यह सामान्य बात है।

 

मांसपेशियों में अकड़न

 

ठंड में फर्श पर नंगे पैर रखने के मसल्स सिकुड़ जाते हैं। मांसपेशियों में सिकुड़न होने से बॉडी में कंपकंपी महसूस होती है। कुछ लोगों को मांसपेशियों में दर्द भी महसूस होता है।

 

इम्यून सिस्टम पर पड़ता है असर

 

लगातार ठंडे फर्श पर चलने से शरीर की इम्यूनिटी रिस्पॉन्स पर असर पड़ता है। इम्यूनिटी पर असर पड़ने की वजह से कोल्ड, कफ और सांस संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।

 

यह भी पढ़ें- हेयर डाई का कैंसर से कनेक्शन क्या है? स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

ठंड से बचने के लिए क्या करें?

  • ऊनी और थर्मल मोजे चुनें।
  • घर में पहनने के लिए चप्पल या जूते रखें।
  • पैरों में ठंड महसूस होने पर उंगलियों को मोड़ें।
  • सोने से पहले सिर्फ कंबल काफी नहीं बल्कि गर्म पानी की बोतल से पैरों की सिकाई करें।
  • अपनी डाइट का खास ख्याल रखें।
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap