logo

ट्रेंडिंग:

कड़ाके की ठंड में सुबह उठते ही करें ये काम, दिन भर शरीर रहेगा गर्म

दिल्ली समेत अन्य राज्यों में भीषण ठंड पड़ रही है। ठंड की वजह से लोग बीमार पड़ रहे हैं। हम आपको कुछ आसान स्टेप्स बता रहे हैं जिससे सर्दी में शरीर को गर्म रख सकते हैं।

coldwave

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। खासतौर से सुबह और शाम के समय में ठंडे हवाएं चलती है जिसकी असर लोगों का स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। इस मौसम में लोगों को सर्दी, जुकाम, गले में दर्द, शरीर में अकड़न की समस्या होती है इसलिए सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है।

 

सर्दियों में वे लोग ज्यादा बीमार पड़ते हैं जिनकी इम्यूनिटी स्ट्रांग नहीं होती है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने दिन की शुरुआत सही तरीके से करें ताकि आप दिन भर एनर्जी से भरपूर और शरीर भी गर्म रहे। हमने इस बारे में न्यूट्रीप्लस की डायरेक्टर और सीनियर क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट डॉक्टर अंजलि फाटक  से बात की।

 

यह भी पढ़ें- सुबह उठते ही खाली पेट पानी क्यों पीना चाहिए, जानिए फायदे

क्या है हेल्दी लाइफस्टाइल का फॉर्मूला?

सर्दियों में ज्यादातर लोगों को पेट संबंधी समस्याएं होती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि हमारे शरीर की 70% इम्यूनिटी गट हेल्थ से आती है। अगर आपका गेट हेल्थ अच्छा है तो आप बीमार नहीं पड़ेंगे, आपका हार्ट, लिवर सब सही रहेगा। शरीर में शुगर भी नियंत्रण में रहेगा। आपका गट ठीक है तो सब ठीक है। गट को ठीक रखने के लिए सुबह की शुरुआत गुनगुने पानी, प्रोबायोटिक फूड और फाइबर का सेवन करें। सर्दियों में सिर्फ हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करके बीमारियों से दूर रह सकते हैं।।- सीनियर क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट डॉक्टर अंजलि फाटक

 

दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से करें

आप अपने दिन की शुरुआत गुनगुन पानी के साथ करें। अगर किसी का गला खराब है तो गुनगुन पानी में शहद डाल सकता है लेकिन जो डायबिटीज के मरीज, उन्हें शहद से परहेज करना है। आप अपने दिन की शुरुआत नींबू पानी और अदरक के पानी के साथ करें। ये चीजें आपके पाचन के लिए अच्छी है। साथ ही गर्म पानी आपके शरीर के अंदरूनी तापमान को सामान्य रखने का काम करता है। साथ ही आपके शरीर से टॉक्सिन को भी बाहर निकालने का काम करता है।

 

इसके अलावा आप कहाड़ा या हर्बल टी ले सकते हैं। आप कहाड़े में शहद, दालचीनी और अदरक का इस्तेमाल करें। ये चीजें आपके शरीर को गर्म रखती है। साथ ही इम्यूनिटी को भी मजबूत करती है।

 

योग करें- इसके बाद व्यायाम, योगा और प्रणायाम और अनुलोम- विलोम करना चाहिए। व्यायाम करने से शरीर गर्म रहता है। सूर्य नमस्कार, अनुलोम और विलोम करने से फेफड़े मजबूत होते हैं। व्यायाम करने से शरीर में स्ट्रेस हार्मोन का लेवल भी कम होता है।

 

धूप लें- सर्दियो में धूप लेना बहुत जरूरी होता है। सूरज से आपको विटामिन डी मिलता है। भारत के लोगों में सबसे ज्यादा विटामिन डी की कमी है। हर व्यक्ति को रोजाना 15 से 20 मिनट तक धूप लेनी चाहिए। धूप आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने का काम करता है। साथ ही विटामिन डी के एब्जॉपर्शन को बढ़ाता है।

 

हेल्दी नट्स खाएं- आप भिगे हुए बादाम, अखरोट का सेवन करें। इनमें विटामिन ई, ओमेगा 3 की भरपूर मात्रा होती है। ये दोनों ही स्ट्रांग एंटी ऑक्सीडेंट है जो बॉडी की इम्यूनिटी को मजबूत बनाने का काम करते हैं। इसके अलावा शरीर की अंदरूनी सूजन को कम करते हैं। आप डाइट में चीया सीड्स और फ्लेक्स सीड्स का सेवन कर सकते हैं। जिन लोगों को गैस की समस्या है उन्हें नट्स भिगोकर खाना चाहिए।

 

हेल्दी ब्रेकफास्ट खाएं

 

सुबह में आप अच्छा हेल्दी नाश्ता खाएं। हेल्दी ब्रेकफास्ट आपके मेटाबॉल्जिम को बूस्ट करता है। आप दिन भर एनर्जी महसूस करते हैं। साथ ही आपका शुगर भी कंट्रोल में रहता है। आप नाश्ते में प्रोटीन युक्त चीजों का सेवन करें जैसे की उपमा, मूंग दाल का चीला, दलिया, ओट्स का सेवन करें। आप हरी सब्जियों का सेवन करें।

 

पर्याप्त नींद लें

 

सर्दियों में हर व्यक्ति को 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। अच्छी नींद शरीर के अंदरूनी सूजन को कम करने का काम करता है। साथ ही वायरल इंफेक्शन को भी दूर करने का काम करता है।

 

पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं

 

सर्दियों में लोग कम पानी पीते हैं जिसकी वजह से डिहाइड्रेशन की समस्या होती है। अगर पानी कम पिएंगे तो उसका असर आपके ब्लड शुगर पर भी पड़ेगा। पानी नहीं पीने की वजह से खून गाढ़ा हो जाता है जिसकी वजह शुगर का लेवल बढ़ जाता है। अगर डायबिटी के मरीज सर्दियों में पानी नहीं पी रहे हैं तो उनका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। पानी पीना बहुत जरूरी है।

 

लहसुन, अजवाइन, हिंग, जीरा जैसे एंटी वायरल मसाले अपने खाने में शामिल करें। इसके अलावा विटामिन सी वाली चीजों का सेवन करें। विटामिन सी आपके इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। आप खुद को ठंडी हवाओं से बचा कर रखें।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap