logo

ट्रेंडिंग:

चलना या घर का काम करना वजन घटाने के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद?

वजन घटाने के लिए कई लोगों का कहना होता है चलने से बेहतर होता है कि आप घर के काम कर लो। क्या आप जानते हैं दोनों में से शरीर के लिए बेहतर कौन सा है।

weight loss

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Freepik)

जब हम कुछ कारणों से बाहर वॉक करने नहीं जा पाते हैं तो हम अक्सर कहते हैं कि घर के काम करना भी एक तरह से फिजिकल एक्सरसाइज है। कई लोगों का कहना है कि हम घर पर ही काम करते हैं तो चलने की क्या जरूरत है। अक्सर इस बात पर बहस होती है कि पैदल चलना या घर में काम करना किस चीज में ज्यादा कैलोरी बर्न होती है।

 

चलना सबसे आसान एक्सरसाइज है क्योंकि ये आसान और सबसे ज्यादा प्रभावी है। पार्क या सड़क किनारे तेजी से चलना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है और आपकी कैलोरी को भी बर्न करने का काम करता है। कितनी कैलोरी बर्न होगी ये आपकी स्पीड, वेट और कितना देर चलते हैं इस बात पर निर्भर करता है। 

 

ये भी पढ़ें- स्लीप एपनिया कैसे बिगाड़ती है पुरुषों की सेहत? एक्सपर्ट से समझिए

 

चलना या घर का काम करना क्या है फायदेमंद

 

चलने से आप हृदय रोगों से दूर रहते हैं, मसल्स मजबूत होते हैं और तनाव दूर होता है। चलना हर उम्र के व्यक्ति के लिए फायदेमंद है। बाहर चलने से आपको स्वच्छ हवा और धूप मिलती है। इसके अलावा आपके शरीर में विटामिन डी का लेवल बढ़ता है। घरेलू काम करना ज्यादातर लोगों को पसंद नहीं होता है। वैक्यूम करना, पोछा लगाना, बागवानी करना लाइट एक्सरसाइज है। इन चीजों को करने के लिए शरीर को एनर्जी की जरूरत होती है।

 

ये भी पढ़ें-  सर्दियों में बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा, समझिए कैसे

 

चलने से आपकी कैलोरी जरूर कम होगी लेकिन घरेलू काम करना आपके टास्क पर निर्भर करता है कि कितनी कैलोरी कम करनी है। अगर आप घर में पोछा लगा रहे हैं तो कैलोरी ज्यादा बर्न होगी। चलने से आप तनाव से भी दूर रहते हैं जबकि घर का काम करने में ऐसा कुछ नहीं होता है।

 

हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप

 

हेल्दी रहने के लिए रोजाना 30 मिनट वॉक करें इससे आपक हार्ट रेट बेहतर होगा और मेटाबॉल्जिम बूस्ट होगा।

30 मिनट घर के काम करने से शरीर के अलग-अलग मांसपेशिया काम करती है।

 

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारियों और सामान्य बातचीत पर आधारित है। खबरगांव इसकी पुष्टि नहीं करता है। विस्तृत जानकारी के लिए आप अपने की डॉक्टर की सलाह लें।

Related Topic:#Health#Weight loss

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap