logo

मूड

ट्रेंडिंग:

हीटवेव में रनिंग करने के बड़े नुकसान क्या हैं? एक्सपर्ट से समझिए

भीषण गर्मा में भी कुछ लोग सुबह, शाम दौड़ना पसंद करते हैं। ऐसे में उन्हें इस मौसम में काफी सावधानी बरतने की जरूरत होती है। ऐसे में हम आपके लिए कुछ स्मार्ट टिप्स लेकर आएं हैं। 

summer running tips

हीटवेव में दौड़ने से होंगी ये परेशानियां, Photo Credit- ChatGPt

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

देशभर में इन दिनों भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है। हर साल गर्मी के मौसम में कई लोग हीट स्ट्रोक और अन्य गर्मी से जुड़ी बीमारियों के कारण अस्पताल पहुंच रहे हैं। फिर भी फिटनेस के शौकीन लोग सुबह-शाम दौड़ने से बाज नहीं आ रहे हैं। दौड़ना स्वास्थ्य के लिए अच्छी आदत है, लेकिन इस चिलचिलाती गर्मी में बिना सोचे-समझे व्यायाम करना खतरनाक साबित हो सकता है।तेज धूप और गर्म हवा शरीर का तापमान तेजी से बढ़ा देती है। 

आयशा हेल्थ केयर चीफ डॉ. शाहित अख्तर बताते हैं कि अगर तेज गर्मी में इंसान हर दिन दौड़ता है तो इससे शरीर में पानी की कमी, चक्कर आना, कमजोरी, थकान और गंभीर मामलों में हीट एक्सॉशन या हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। 

डॉ. शाहिद ने बताया कि हीटवेव के दौरान लापरवाही से भारी एक्सरसाइज या ज्यादा देर तक दौड़ना शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। फिट रहना जरूरी है, लेकिन अपनी सेहत को जोखिम में डालना सही नहीं। गर्मी के मौसम में दौड़ने वाले लोग अगर कुछ जरूरी सावधानियां बरत लें तो फिटनेस भी बनी रहेगी और स्वास्थ्य भी सुरक्षित रहेगा।

 

यह भी पढ़ें: सिर्फ 5 जींस रखिए, हर तरह के टॉप, शर्ट और कुर्ती पर लगेंगी परफेक्ट

हीटवेव में दौड़ने से क्या नुकसान हो सकते हैं?

  • शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन)

तेज गर्मी में पसीना ज्यादा निकलता है, जिससे शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स की कमी हो सकती है। इससे थकान, सिरदर्द और कमजोरी महसूस हो सकती है।

  • हीट स्ट्रोक का खतरा

अगर शरीर का तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाए और उसे ठंडा होने का समय न मिले, तो हीट स्ट्रोक हो सकता है। यह एक मेडिकल इमरजेंसी है जिसमें तुरंत इलाज की जरूरत पड़ती है।

 

  • चक्कर और बेहोशी

गर्मी में ज्यादा दौड़ने से ब्लड प्रेशर प्रभावित हो सकता है। इससे चक्कर आना, आंखों के सामने अंधेरा छाना या बेहोशी जैसी समस्या हो सकती है।

  • दिल पर बढ़ता है दबाव

बहुत ज्यादा तापमान में शरीर को ठंडा रखने के लिए दिल को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। ऐसे में लंबे समय तक दौड़ना हृदय पर अतिरिक्त दबाव डाल सकता है।

  • मांसपेशियों में ऐंठन

पसीने के साथ सोडियम और पोटैशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स भी बाहर निकल जाते हैं। इससे पैरों और शरीर में दर्द या ऐंठन हो सकता है।

 

यह भी पढ़ें: किताब खोलते ही आने लगती है नींद? लंबी पढ़ाई के लिए अपनाएं ये तरीके

दौड़ने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

  • सुबह जल्दी उठकर दौड़ना चाहिए।
  • दौड़ने से पहले, दौड़ने के दौरान और दौड़ने के बाद में पर्याप्त पानी पिएं।
  • हल्के रंग के और ढीले कपड़े पहनें।
  • 20-30 मिनट से ज्यादा देर तक तेज दौड़ने से बचें।
  • चक्कर, कमजोरी या ज्यादा थकान महसूस हो तो तुरंत दौडना बंद कर दें।
  • बहुत ज्यादा गर्मी या हीटवेव की चेतावनी होने पर आउटडोर रनिंग की बजाय इंडोर एक्सरसाइज करें।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सामान्य जानकारी और डॉक्टर से बातचीत पर आधारित है। विशेष जानकारी के लिए अपने चिकित्सक से संपर्क करें।

Related Topic:#Lifestyle News

और पढ़ें