आज हर घर की वॉशिंग मशीन जरूरत बन गई है। वॉशिंग मशीन में कपड़े तो साफ धुल जाते हैं लेकिन अक्सर उसमें से बदबू आने लगती है। ऐसा मशीन की देखभाल, प्रॉसेज या कुछ छोटे लेकिन जरूरी बातों की अनदेखी की वजह से होता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके कपड़े हर बार धोने के बाद भी फ्रेश महकें, पूरी तरह जर्म्स फ्री हों और लंबे समय तक साफ बने रहें तो कुछ स्मार्ट तरीकों को अपनाना बेहद जरूरी है। यह उपाय आसान के साथ-साथ काफी असरदार भी हैं।
वॉशिंग मशीन में कपड़े धुलने से मेहनत तो बचती ही है बल्कि साथ में समय भी बचता है। हालांकि मशीन में धुलाई के बाद कपड़े में से अजीब सी बदबू आने लगती है। इसकी वजह मशीन में जमी गंदगी, नमी या कपड़ों को लंबे समय तक मशीन में छोड़ देने से हो सकती है। महंगा डिटर्जेंट पाउडर डालने के बाद भी कपड़ो में से धुली हुई खुशबू की बजाय गंदी बदबू आती है। इस समस्या को दूर करने के लिए बहुत से आसान उपाय जिनकी मदद से कपड़े खुशबूदार बन जाएंगे।
यह भी पढ़ें: आटे में लग जाते हैं कीड़े तो आज ही अपनाएं ये 8 आसान घरेलू उपाय
1. वॉशिंग मशीन की नियमित सफाई करें
मशीन के ड्रम, रबर गैस्केट और डिटर्जेंट ट्रे में गंदगी और फफूंदी जमा हो सकती है। महीने में कम से कम एक बार मशीन की अच्छी तरह सफाई करें, ताकि बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया न पनप सकें।
2. कपड़ों को तुरंत बाहर निकालें
धुलाई पूरी होने के बाद कपड़ों को लंबे समय तक मशीन में न छोड़ें। गीले कपड़े बंद मशीन में पड़े रहने से उनमें सीलन और बदबू आने लगती है।
3. सिरके का इस्तेमाल करें
मशीन को खाली चलाते समय एक कप सफेद सिरका डाल सकते हैं। सिरका मशीन के अंदर जमी गंदगी और दुर्गंध को कम करने में मदद करता है। साथ ही कपड़ों की बदबू भी दूर हो सकती है।
यह भी पढ़ें: सिर्फ 5 जींस रखिए, हर तरह के टॉप, शर्ट और कुर्ती पर लगेंगी परफेक्ट
4. जरूरत से ज्यादा डिटर्जेंट न डालें
अधिक डिटर्जेंट डालने से उसके पार्टिकल्स मशीन में जमा हो सकते हैं। यही पार्टिकल्स बाद में बदबू और फफूंदी की वजह बनती है। हमेशा कपड़ों की मात्रा के अनुसार ही डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें।
5. मशीन का दरवाजा खुला रखें
कपड़े निकालने के बाद कुछ समय के लिए मशीन का ढक्कन या दरवाजा खुला छोड़ दें। इससे अंदर की नमी बाहर निकल जाती है और फफूंदी बनने की संभावना कम हो जाती है। हवा लगने से मशीन का पानी सूख जाता है जिससे उसमें नमी बनने की संभावना कम हो जाती है।
6. बेकिंग सोडा का उपयोग करें
कभी-कभी कपड़ों की बदबू दूर करने के लिए धुलाई के दौरान थोड़ा-सा बेकिंग सोडा मिलाया जा सकता है। यह दुर्गंध को कम करने और कपड़ों को ताजगी देने में मदद करता है।