दुनियाभर में मोटापा एक गंभीर बीमारी बन गई है। इस बीमारी से बचने का सिर्फ एक ही तरीका हेल्दी लाइफस्टाइल है। हालांकि अमीर देशों को लोग अब पहले से ज्यादा व्यायाम कर रहे हैं, पहले से ज्यादा कैलोरी बन कर रहे हैं फिर भी मोटापा तेजी से पैर पसार रहा है। ये सभी चीजें करने के बावजूद भी अगर वजन बढ़ रहा है तो इसका कारण शारीरिक गतिविधियां नहीं बल्कि हमारी थाली में परोसा जाने वाला भोजन है।
31 मार्च को ड्यूक यूनिवर्सिटी ने अपने अध्ययन में बताया कि मोटापे का संबंध फिजिकल एक्टिविटी से नहीं है। अध्ययन में 42,000 से अधिक लोगों को शामिल किया गया। इस अध्ययन में तंजानिया के शिकारी समूह से लेकर नॉर्वे के ऑफिस में काम करने वाले लोग शामिल थे। शोधकर्ताओं ने पाया कि विकिसित देश के लोग पांरपरिंक समाज में रहने वाले लोगों से ज्यादा कैलोरी बर्न कर रहे हैं। इसके बावजूद उनके शरीर में फैट की मात्रा अधिक होती है।
यह भी पढ़ें- क्या वजन घटाने के लिए फायदेमंद है नींबू पानी पीना? एक्सपर्ट से समझें
व्यायाम के बावजूद नहीं घट रहा है मोटापा
यह स्टडी नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज की जर्नल में पब्लिश हुई है। इस शोध को करने के लिए 'डबल लेबल्ड वॉटर' तकनीक का इस्तेमाल किया गया है जिसके जरिए पता लगाया जाता है कि शरीर से कितनी मात्रा में एनर्जी खर्च हो रही है। इस शोध में पाया गया कि विकसित देश के लोग 6% से ज्यादा कैलोरी खर्च करते हैं जबकि शारीरिक स्तर पर दोनों देशों के लोगों में समान ही था।
वजन बढ़ने का मुख्य कारण डाइट है। शोधकर्ताओं ने पाया कि अमीर देशों के लोग ज्यादा मात्रा में प्रोसेस्ड फूड, चीनी वाली ड्रिंक्स, तली-भूनी चीजों का अधिक सेवन करते हैं। ये चीजें आसानी से पच जाती है और इन्हें पचाने में अधिक कैलोरी लगती है जिस कारण से अधिक भूख लगती है।
यह भी पढ़ें- लाल मिर्च खाने से कम होता है बीमारियों का खतरा, स्टडी में दावा
कैसे कम करें मोटापा
अमीर देशों के लोग ज्यादा कैलोरी बर्न कर रहे हैं क्योंकि वे ज्यादा खा रहे हैं। उनकी डाइट में मुख्य रूप से प्रोसेस्ड फूड शामिल है जो शरीर में फैट को बढ़ाता है। इस वजह से ज्यादा शारीरिक गतिविधियां करने के बावजूद भी वजन कम नहीं होता है। शोध में इस बात पर जोर दिया गया कि मोटाप को कम करने के लिए यह जरूरी है कि हम क्या और कितनी मात्रा में खा रहे हैं। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो कम से कम प्रोसेस्ड चीजों का सेवन करें। वजन घटाने का मूल मंत्र 'कम खाएं और ज्यादा शारीरिक गतिविधियां करें'।