logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'ऐसी नौबत आएगी कि अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा', संजय राउत ने किया दावा

शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने दावा किया है कि आने वाले समय में ऐसी स्थिति होने वाली है कि गृहमंत्री अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा। 

amit shah vs sanjay raut

संजय राउत और अमित शाह, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

संसद में अभी भी गतिरोध जारी है। मौजूदा सत्र खत्म होने की ओर है लेकिन बहुत कम दिन हुए हैं जब संसद सत्र ढंग से चला हो। विपक्ष लगातार मांग कर रहा है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आएं और राम मंदिर चढ़ावा चोरी, जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन चलाने जैसे मुद्दों को लेकर जवाब दें। अब इसी को लेकर पूछे गए एक सवाल पर शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने रोचक जवाब दिया है। बुधवार को पूछे गए एक सवाल के जवाब में अमित शाह ने कहा कि आगे चलकर ऐसी नौबत आएगी कि अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा।

 

उधर, अब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने भी विपक्ष पर हमला शुरू कर दिया है। बीजेपी का कहना है कि अमित शाह जवाब देने को तैयार हैं लेकिन राहुल गांधी को जवाब सुनना होगा। दोनों तरफ से लगातार आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं। विपक्ष का कहना है कि पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह सवालों से डर गए हैं इसलिए संसद में ही नहीं आते हैं। वहीं, इस पर बीजेपी का कहना है कि विपक्ष जानबूझकर हंगामा कर रहा है क्योंकि वह चर्चा करना ही नहीं चाहता है।

 

यह भी पढ़ें: 'तृषा डिप्टी CM कब बनेंगी', सीएम की दोस्त पर उदयनिधि के बाद AIADMK नेता का बयान

क्या बोले संजय राउत?

संजय राउत ने कहा है, 'अमित शाह का स्टेटमेंट क्या, उनको तो इस्तीफा देना पड़ेगा। स्टेटमेंट की बात छोड़ दीजिए। भविष्य में यह नौबत आने वाली है कि अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ने वाला है। आप देखिए, क्या होता है, इतना आसान नहीं है।' उन्होंने आगे कहा, 'दो विषय हैं। एक तो राम मंदिर का चढ़ावा चोरी। राम मंदिर की लूट। दूसरा जंतर-मंतर पर बच्चों को पैलेट गन से मारने का आदेश किसने दिया? इन दोनों मुद्दों को लेकर ही सदन में 15 दिन से हंगामा हो रहा है। एक विषय छोड़ेंगे, दूसरा पकड़ेंगे। दोनों विषय पर चर्चा होगी।'

संजय राउत ने गृहमंत्री अमित शाह को चुनौती देते हुए कहा है, 'वह अपने आप को सरदार पटेल जैसा लौह पुरुष मानते हैं ना तो लौह पुरुष को डरना नहीं चाहिए। हम डरते हैं क्या? नहीं डरते आपसे। हमको जेल में डाला, हमारे खिलाफ कार्रवाई चलती है हमेशा। पुलिस की कार्रवाई चलती है। हम आपसे नहीं डरते और डरेंगे भी नहीं। अब डरने की बारी आपकी है।' 

 

यह भी पढ़ें: 'चौथे बच्चे के लिए मैटरनिटी लीव नहीं मिलेगी', महिला को हाई कोर्ट ने दिया झटका

 

बता दें कि इस सत्र में 15 दिन से ज्यादा का समय हो गया है लेकिन गिने-चुने दिन ही ऐसे रहे हैं जब संसद का सत्र चल पाया है। लगभग हर दिन दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित हुई है और कई बिल बिना चर्चा के ही पास हो गए। 


और पढ़ें