logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सरकार की सख्ती: OSM पोर्टल गड़बड़ी मामले में CBSE चेयरमैन और सेक्रेटरी शंट

सीबीएसई के डिजिटल इवैल्यूएशन सिस्टम को लेकर चल रहे विवाद के बीच केंद्र सरकार ने बोर्ड के चेयरमैन और सेक्रेटरी का ट्रांसफर कर दिया है।

CBSE Chairman transfer

CBSE चेयरमैन और सेक्रेटरी को हटाया। Photo Credit- ANI

सीबीएसई के डिजिटल इवैल्यूएशन सिस्टम को लेकर चल रहे विवाद के बीच केंद्र सरकार ने बोर्ड के चेयरमैन और सेक्रेटरी का ट्रांसफर कर दिया है। वहीं, सरकार ने ऑन- स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली में बड़े पैमाने पर हुई खरीद और अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच का आदेश दिया है।

 

यह कदम सीबीएसई के इवैल्यूएशन और रिजल्ट के बाद की प्रक्रिया की हफ्तों की जांच के बाद आया है, जिससे देश भर के लाखों छात्रों, अभिभावकों और अध्यापकों में चिंता बढ़ गई थी।

 

यह भी पढ़ें: अभी अन्नामलाई ने इस्तीफा नहीं दिया! रात में नितिन नवीन से क्या होगी बात?

जांच के लिए समिति का गठन

सीबीएसई चेयरमैन राहुल सिंह (IAS) बोर्ड के पूरे कामकाज और एग्जामिनेशन सुधारों को लीड कर रहे थे। वहीं, सचिव IAS हिमांशु गुप्ता सीबीएसई का प्रशासन और वित्त जैसे मामलों को देख रहे थे। केंद्र सरकार ने ऑन-स्क्रीन मार्किंग सेवाओं का ठेका देने के लिए सीबीएसई की ओर से अपनाई गई प्रक्रिया की जांच के लिए कमेटी का गठन किया है।

कैसे जांच करेगी केमटी?

जांच के लिए सरकार ने जो कमेटी बनाई है उसमें एक सदस्य होंगी। कमेटी की चेयरपर्सन एस. राधा चौहान को बनाया गया है। राधा चौहान कैपेसिटी बिल्डिंग कमीशन की अध्यक्ष हैं। सरकार के नोटिस में साफ तौर पर निर्देश दिया गया है कि कमेटी की चेयरपर्सन जरूरत के हिसाब से दूसरे ऑफिस के अधिकारियों की मदद लेने का अधिकार होगा। 

 

 

 

 

इसके अलावा कमेटी को सेक्रेटेरियल मदद कैपेसिटी बिल्डिंग कमीशन देगा। साथ ही कमेटी एक महीने के अंदर डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग को अपनी रिपोर्ट देगी।

 

यह भी पढ़ें: LUCC चिट फंड घोटाला: 800 करोड़ की ठगी वाले केस में CBI ने दो को किया गिरफ्तार

ओएसएम प्रक्रिया क्या है?

ओएसएम उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की एक डिजिटल प्रणाली है, जिसमें छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं को स्कैन करके ऑनलाइन अपलोड किया जाता है और परीक्षक कंप्यूटर स्क्रीन पर उन्हें जांचकर अंक देते हैं।


और पढ़ें