logo

मूड

ट्रेंडिंग:

30 नवंबर से 3 दिसंबर तक चलेगा संसद सत्र? किरेन रिजिजू ने बताया

केंद्र सरकार ने लोकसभा को 30 नवंबर और राज्यसभा को 2 दिसंबर को दोबारा बुलाने का अनुरोध किया है। बैठक 3 दिसंबर तक चल सकती है।

 Parliament Monsoon Session 2026

मानसून सत्र- लोकसभा, Photo Credit: Sansad TV

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

केंद्र सरकार ने बताया है कि संसद के लिए चार दिन का सत्र बुलाया गया है। सत्र 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक चलेगा। इसमें जरूरी सरकारी कामकाज निपटाया जाएगा। यह बैठक कामकाज की जरूरत के हिसाब से तय रहेगी। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने यह जानकारी दी।

संसदीय कार्य मंत्री ने बताया कि सरकार ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन से दोनों सदनों को दोबारा बुलाने का अनुरोध किया गया है। लोकसभा के लिए सोमवार, 30 नवंबर 2026 की तारीख सुझाई गई है। राज्यसभा के लिए बुधवार, 2 दिसंबर 2026 का प्रस्ताव दिया गया है।

यह भी पढ़ें: संसद सत्र में देरी और परिसीमन विधेयक की अटकलें, विपक्षी आशंका की पूरी कहानी

विशेष सत्र पर क्या फैसला होगा?

किरेन रिजिजू ने कहा कि कामकाज की जरूरत के हिसाब से दोनों सदनों की बैठक 3 दिसंबर 2026 को खत्म हो सकती है। इस फैसले के बाद विशेष सत्र की अटकलों पर विराम लग गया है। चर्चा थी कि सरकार परिसीमन विधेयक और संविधान संशोधन विधेयक को पास कराने के लिए विशेष सत्र बुला सकती है। 

यह भी पढ़ें: 'संसद का तीन दिन का सत्र बुलाएंगे', परिसीमन को लेकर अमित शाह पर बरसी कांग्रेस

किन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा?

दावा किया गया था कि विधेयक 2029 से महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने से जुड़े हैं। अटकलों की एक वजह यह भी थी कि सरकार ने मानसून सत्र का सत्रावसान नहीं किया था। मानसून सत्र 13 अगस्त को खत्म हुआ था। संसदीय नियमों के मुताबिक विशेष सत्र के लिए सरकार को तीन दिन का नोटिस देना होता है।

Related Topic:#Parliament Session

और पढ़ें