logo

मूड

ट्रेंडिंग:

DUSU चुनाव: छावनी में तब्दील दिल्ली यूनिवर्सिटी, पढ़ें ग्राउंड जीरो से रिपोर्ट

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव को लेकर सुरक्षा कड़ी है। बिना वैध आईडी के परिसर में एंट्री बंद है। सभी एंट्री-एग्जिट प्वाइंट्स पर बैरिकेडिंग की गई है।

DUSU elections 2026

नॉर्थ कैंपस के एंट्री गेट के पास पुलिस अधिकारी, Photo Credit: Khabargaon

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के लड़े इंतजाम किए हैं। विश्वविद्यालय के बिना वैध आईडी कार्ड के किसी को भी परिसर में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। पुलिस ने यूनिवर्सिटी के सभी एंट्री-एग्जिट प्वाइंट्स पर बैरीकेडिंग लगाकर आवाजाही रोकी हुई है।

 

दिल्ली यूनिवर्सिटी के नार्थ कैंपस के स्पोर्ट्स स्टेडियम के मल्टीपरपज हॉल में वोटों को गिनती चल रही है। दिल्ली पुलिस ने पांच लेयर में बैरिकेडिंग की है। हर बैरिकेडिंग पर दर्जनों पुलिसकर्मी किसी भी अराजकता को रोकने के लिए मुस्तैद हैं।

 

यह भी पढ़ें: DUSU चुनाव: अध्यक्ष पद पर NSUI आगे, उपाध्यक्ष पद पर दीपांशु, रुझानों ने चौंकाया

 

DUSU चुनाव की मतगणना अभी जारी है और हर पल तस्वीरें बदल रही हैं। अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली यूनिवर्सिटी में 2,000 से ज्यादा पुलिस और पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती की गई है। यहां कई थानों की पुलिस तैनात है। मतगणना केंद्र के आसपास सुरक्षा बढ़ाने के साथ प्रमुख सड़कों पर भी प्रतिबंध लगाए गए हैं।

 

यह भी पढ़ें: '2,000 से ऊपर UPI पेमेंट नहीं लेंगे', MP-राजस्थान में पेट्रोल पंप वालों का विरोध

 

14 राउंड की हुई गिनती

बता दें कि 14 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। अध्यक्ष पद पर ABVP के यश डबास 16,166 वोट पाकर आगे चल रहे हैं। वहीं NSUI के विजय शंकर मीणा 16,104 वोट पाकर दूसरे स्थान पर हैं। उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन आगे हैं, सचिव पद पर एबीवीपी की रिया चावड़ी एयर संयुक्त सचिव पद पर NSUI के गोपाल चौधरी आगे हैं।

कितनी फीसदी हुई थी वोटिंग?

बता दें कि DUSU चुनाव के लिए शुक्रवार को वोटिंग हुई थी, शाम 7:30 तक हुई वोटिंग में इस बार 40.46 फीसदी मतदान हुआ। वहीं पिछले साल 39.5 फीसदी मतदान दर्ज किए गए थे।


और पढ़ें