logo

मूड

ट्रेंडिंग:

SIR के बाद इन राज्यों में होगा SSR, चुनाव आयोग ने घोषित किया कार्यक्रम

चुनाव आयोग ने 6 राज्यों में मतदाता सूची के स्पेशल समरी रिवीजन की घोषणा की है। 30 नवंबर से 30 दिसंबर तक नाम जुड़वाने या सुधार के लिए आवेदन करें।

Election Commission of India

भारत निर्वाचन आयोग। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण ( SIR ) पर मचे घमासान के बीच भारत निर्वाचन आयोग ने अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और ओडिशा समेत छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूचियों के स्पेशल समरी रिवीजन का एलान किया है। 

 

निर्वाचन आयोग के पत्र के मुताबिक एसएसआर की प्रक्रिया अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव, मिजोरम, ओडिशा और सिक्किम में होगी। आम जनता 30 नवंबर से 30 दिसंबर तक गलती सुधारने, नाम जुड़वाने और अपने दावे व आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। अंतिम सूची का प्रकाशन 21 जनवरी 2027 को होगा।

 

यह भी पढ़ें: जब से पकड़ा तब से शुरू होती है 24 घंटे में पेश करने की समय सीमा: सुप्रीम कोर्ट

 

आयोग ने 29 सितंबर को छूटे हुए, युवा और पहली बार पात्रता हासिल करने वाले मतदाताओं के एनरोलमेंट के लिए एक स्पेशल ड्राइव चलाने का निर्देश दिया। अब 1 जनवरी की क्वालिफाइंग डेट के संदर्भ में पात्र मतदाता के एनरोलमेंट को आसान बनाने के लिए 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर 2027 की तीन बाद की क्वालिफाइंग तारीखों के लिए अग्रिम आवेदन मांगने के बाद चुनाव आयोग ने इन राज्यों को 1 जनवरी 2027 को क्वालिफाइंग तारीख मानते हुए स्पेशल समरी रिविजन करके मौजूदा वोटर रोल को रिवाइज करने का निर्देश दिया है।

 

 

 

यहां देखें तारीखवार कार्यक्रम

20 नवंबर 2026 तक मतदान केंद्रों का युक्तिकरण और पुनर्व्यवस्थापन का काम पूरा किया जाएगा। 30 नवंबर तक एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित करना है। 30 नवंबर से 30 दिसंबर तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या अन्य गलतियों को सुधारने के लिए दावे और आपत्तियां दाखिल करने की तारीख होगी। 16 जनवरी 2027 दावों और आपत्तियों का निपटारा करना होगा। 21 जनवरी 2027 को अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। 

 

यह भी पढ़ें: पत्नी से विवाद पड़ा भारी, SP भानु प्रताप का ट्रांसफर; पुलिस मुख्यालय भेजे गए

इन राज्यों में बाद में होगा एसएसआर

आयोग ने बताया कि आंध्र प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मेघालय, नागालैंड, दिल्ली, त्रिपुरा और तेलंगाना में स्पेशल समरी रिवीजन का शेड्यूल बाद में घोषित किया जाएगा। इन राज्यों में एसआईआर अभी चल रहा है या हाल ही में पूरा हुआ है। आगे कहा कि हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख जैसे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में अभी तक एसआईआर शुरू नहीं हुआ है। वहां मौसम के आधार पर रोल रिवीजन का शेड्यूल जल्द ही बताया जाएगा।

Related Topic:#election commission

और पढ़ें