logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'साम्राज्यों ने नक्शे बदले, संवाद ने विचार बदले', SCO फोरम में बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के पुराने किले में पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि साम्राज्यों ने दुनिया के नक्शे बदले हैं, लेकिन सभ्यताओं के संवाद ने दुनिया के विचारों को बदला है।

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। (Photo Credit- PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली के पुराने किले में पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि साम्राज्यों ने दुनिया के नक्शे जरूर बदले हैं, लेकिन सिविलाइजेशनल डायलॉग ने दुनिया के विचार बदले हैं। पीएम मोदी ने पुराने किले के महाभारत काल तक जुड़े इतिहास का भी जिक्र किया।

 

तीन दिन तक चलने वाले इस आयोजन में SCO सदस्य देशों की साझा ऐतिहासिक विरासत, कला, साहित्य, भाषा, वास्तुकला और धार्मिक परंपराओं पर चर्चा होगी।

 

दिलचस्प बात यह है कि इस फोरम का प्रस्ताव भी पीएम मोदी ने पिछले साल चीन में दिया था। इसका उद्देश्य सदस्य देशों के बीच सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंधों को मजबूत करना और आपसी संवाद के जरिए वैश्विक शांति एवं सहयोग को बढ़ावा देना है।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ महीने पहले ही SCO ने अपनी स्थापना के 25 साल पूरे किए हैं। पिछले वर्षों में संगठन ने सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाया है। इस दौरान पीएम मोदी के सामने पहली पंक्ति में पाकिस्तान के मंत्री समेत विभिन्न सदस्य देशों के डेलिगेट्स भी मौजूद थे। पीएम मोदी ने उम्मीद जताई कि इस फोरम के जरिए सांस्कृतिक और सभ्यतागत सहयोग से विभिन्न देशों के बीच संबंधों को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस फोरम से नए विचार सामने आएंगे।

पुराने किले में दिखी भारत की सांस्कृतिक विरासत

पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली का पुराना किला भारत की अद्भुत सांस्कृतिक धरोहर है। उन्होंने कहा कि इसका इतिहास जितना आकर्षक है, उतनी ही दिलचस्प कथाएं भी इससे जुड़ी हैं। पीएम मोदी ने कहा, 'दोस्तों, इस वक्त हम दिल्ली के पुराने किले में हैं। यह पुराना किला भारत की अद्भुत सांस्कृतिक धरोहर है। इसका इतिहास जितना आकर्षक है, उतनी ही दिलचस्प गाथाएं भी इसका हिस्सा हैं। आपने शायद इसके बारे में पढ़ा और सुना भी होगा।'

 

पीएम मोदी ने आगे कहा, 'विद्वानों के मुताबिक, इसका इतिहास महाभारत काल तक जाता है। इतने प्राचीन स्थान पर भव्य कल्चरल परफॉर्मेंस, वेद मंत्रों से ऊर्जा से भरा पाठ, बौद्ध दर्शन की प्रस्तुति और हनुमान जी की यात्रा हुई। इसमें भारत की संस्कृति के दर्शन भी हो रहे थे और मानवता के लिए प्रेम एवं एकता का संदेश भी दिया जा रहा था।'

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि इन प्रस्तुतियों में दिखे भाव, विचार और शिक्षाएं जितनी प्राचीन हैं, उतनी ही सार्वभौमिक भी हैं। यही इस समिट का उद्देश्य और आज के समय की मांग है।

 

यह भी पढ़ें: 'जीवेत शरदः शतं...', आडवाणी के 99वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा भावुक संदेश

संवाद से बदले दुनिया के विचार

पीएम मोदी ने भारत और दुनिया की प्राचीन सभ्यताओं के बीच व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंधों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि करीब 5,000 साल पहले सिंधु घाटी की सभ्यता और मेसोपोटामिया के बीच व्यापारिक संबंध थे। भारत, चीन, मध्य एशिया और यूरेशिया के कई क्षेत्र इस व्यापारिक नेटवर्क से जुड़े हुए थे।

 

पीएम मोदी ने कहा, 'करीब पांच हजार साल पहले सिंधु घाटी की सभ्यता और मेसोपोटामिया के बीच ट्रेड रिलेशन थे। भारत, चीन, मध्य एशिया और यूरेशिया के कई क्षेत्र इस ट्रेड नेटवर्क से जुड़े थे। इन रास्तों से व्यापारियों के साथ स्कॉलर्स का भी आना-जाना होता था। यात्रियों और बौद्ध भिक्षुओं का भी आना-जाना होता था। गांधार और मध्य एशिया से होते हुए बौद्ध ग्रंथों के विचार चीन तक पहुंचे।'

 

यह भी पढ़ें: वाराणसी में आज वायुसेना का एयर शो, पीएम मोदी और राजनाथ सिंह होंगे शामिल

 

पीएम मोदी ने कुमारजीव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'मध्य एशिया के कूचा में जन्मे कुमारजीव जैसे विद्वानों ने बौद्ध ग्रंथों का चीनी भाषा में अनुवाद किया। मैं समझता हूं कि साम्राज्यों ने दुनिया के नक्शे जरूर बदले हैं, लेकिन सिविलाइजेशनल डायलॉग ने दुनिया के विचार बदले हैं। ये वैचारिक समृद्धि को मजबूत करते हैं।'

Related Topic:#Narendra Modi#China

और पढ़ें