logo

मूड

ट्रेंडिंग:

शादी से पहले गर्भवती हुई बेटी, पिता ने चंबल में डुबोकर मार डाला

18 साल की बेटी चार महीने की गर्भवती हुई तो पिता ने उसकी हत्या कर दी। पहले बेटी को खुदकुशी करने पर मजबूर किया, लेकिन जब वह नहीं मानी तो नदी में डुबोकर मार डाला।

 Delhi Crime News

पिता ने की बेटी की हत्या। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिन ब्याही बेटी गर्भवती हुई तो पिता ने सामाजिक बदनामी के डर से उसकी हत्या कर दी। दिल्ली में रहने वाला पिता बेटी को आगरा ले गया। यहां के बासौनी इलाके में चंबल नदी में डुबोकर बेटी को मौत के घाट उतार दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लड़की चार माह की गर्भवती थी।

 

पिता जब बेटी के बिना घर पहुंचा तो आसपास के लोगों को शक होने लगा। दिल्ली के तिगड़ी थाना पुलिस को किसी ने लड़की के अपहरण और बाद में हत्या की सूचना दी। पुलिस ने पिता को हिरासत में लेकर जांच शुरू की तो मामला सच में हत्या का निकला। आरोपी पिता की पहचान लखपत सिंह के तौर पर हुई है। 

 

यह भी पढ़ें: झारखंड: छात्रों ने भेजे 11 नाम, सरकार बोली- सिर्फ स्टूडेंट से बात करेंगे

दवा दिलाने के बहाने ले गया

29 जुलाई को आरोपी अपनी गर्भवती बेटी को दवा दिलाने के बहाने लाया था। जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी के दामाद ने भी हत्या में मदद की। उसे भी हिरासत में ले लिया गया। दिल्ली और आगरा पुलिस युवती के शव की तलाश में जुटी है। 

दिल्ली में रहने लगा था परिवार

अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी लखपत बासौनी इलाके का ही रहने वाला है। लेकिन कई वर्ष पहले दिल्ली चला गया था। यहां दक्षिण दिल्ली के तिगड़ी इलाके में परिवार के साथ रहने लगा था। एक महीने पहले ही उसे बेटी के गर्भवती होने का पता चला। बेटी और पिता के बीच विवाद भी हुआ। बाद में पिता ने अपने दामाद की मदद से हत्या की साजिश रची।

 

यह भी पढ़ें: अपनी सरकार से भिड़ने के लिए क्यों तैयार हैं अनिल विज, क्या है फ्री-होल्ड पॉलिसी?

बचने के लिए लाश के साथ खिंचवाई फोटो

रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी पिता ने पहले बेटी को खुद ही नदी में कूद जाने का दबाव बनाया। जब बात नहीं बनी तो आरोपी ने अपने हाथों से उसे डुबोकर मार डाला। आरोपी पिता ने बताया कि बेटी के गर्भवती होने की जानकारी पूरे मोहल्ले को हो गई थी। बदनामी के कारण वह घर से नहीं निकल रहा था।

 

जब पड़ोसियों ने बेटी के बारे में पूछा तो आरोपी पिता ने बताया कि बेटी ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस से बचने की खातिर आरोपी ने नदी में शव को प्रवाहित करते हुए फोटो भी खिंचवाए थे।


और पढ़ें