logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मई में 280 kmph की स्पीड से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री ने खुद किया ऐलान

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भारत की पहले हाई स्पीड बुलेट ट्रेन गुजरात के सूरत से बिलिमोरा के बीच चलेगी। इस बुलेट ट्रेन की टॉप स्पीड 280 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट, Photo Credit: File Photo

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत की पहले हाई स्पीड बुलेट ट्रेन गुजरात के सूरत से बिलिमोरा के बीच चलेगी। देश की पहली बुलेट ट्रेन पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक से तैयार और लैस होगी। यह बातें ख़ुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को रेल भवन में बताईं। उन्होंने बताया कि सूरत-बिलिमोरा के बीच 50 किलोमीटर का सेक्शन तीन दिन पहले इलेक्ट्रिफाइड कर दिया गया है।  

 

रेल मंत्री ने बताया कि इस रूट पर सिग्नलिंग का काम जनवरी 2027 तक काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद जनवरी के आख़िर में सूरत-बिलिमोरा रूट पर बुलेट ट्रेन का ट्रायल शुरू हो जाएगा। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अगले साल मई में इस रूट पर बुलेट ट्रेन चलने लगेगी।

 

यह भी पढ़ें: 30 साल बाद फिर जगेगा जौनपुर का सोया हुआ 'शाही कारोबार', फूलों से बनेगा इत्र

कहां तक पहुंचा बुलेट ट्रेन का काम?

रेल भवन के आयोजित कार्यक्रम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुलेट ट्रेन को लेकर एक वीडियो भी दिखाई, जिसमें दिखाया गया कि ट्रेन का काम कहाँ तक पहुंचा है। उन्होंने बताया कि अगले साल से शुरू होने वाली बुलेट ट्रेन के कोच और इंजन बंगलौर में तैयार किए जा रहे हैं।

कौन सी कंपनी बना रही बुलेट ट्रेन के कोच?

रेल मंत्री ने बताया कि सरकारीकंपनी BEML (भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड) बुलेट ट्रेन के इंजन और कोच बना रही है। यह ट्रेन पूरी 100 फीसदी स्वेदशी तकनीक से से बनाई जा रही है। कोच और इंजन का बेस और बाहरी स्ट्रक्चर बनकर तैयार हो गया है।

स्वेदशी बुलेट ट्रेन को कितनी होगी टॉप स्पीड?

स्वदेशी बुलेट ट्रेन की टॉप स्पीड 280 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। हालांकि इसके ट्रैक को 320 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से ट्रेन चलाने के लिए तैयार किया गया है। 

 

यह भी पढ़ें: जेन्सेन हुआंग की NVIDIA में वापसी, फिर बने कंपनी के प्रेसिडेंट और CEO

ट्रेन का हुआ स्क्वीज टेस्ट

बंगलौर में बन रही ट्रेन के इंजन के अगले हिस्से का स्क्वीज़ टेस्ट कर लिया गया है। दरअसल हाई स्पीड ट्रेन इतनी तेज़ गति से चलती हैं कि इंजन के सामने हवा के दबाव के कारण सामने वैक्यूम बन जाता है, ऐसे में ट्रेन और उसमें सवार यात्रियों की सुरक्षा को लेकर यह टेस्ट किया जाता है। ट्रेन के इंजन का डिजाइन ऐसा बनाया गया है कि यह हवा के दबाव से बनने वाले वैक्यूम का आसानी से सामना कर सके।

 

बता दें कि 508 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर पर पहले चरण में सूरत से बिलिमोरा के बीच 50 किलोमीटर के हिस्से में ट्रेन सेवा शुरू करने की योजना है। इसके बाद बाकी हिस्से को चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा। रेल मंत्री ने बताया कि इसका आधिकारिक नाम B28 रखा गया है।

Related Topic:#Indian railway

और पढ़ें