अगर आप भी अपने घर में बाजार में मिलने वाला अदरक-लहसन का पेस्ट लाते हैं तो आपके लिए भी चिंता की खबर है। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में नकली अदरक-लहसन पेस्ट बनाने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 4000 किलो फर्जी लहसन-अदरक पेस्ट भी बरामद किया है। जिस फैक्ट्री से यह सब पकड़ा गया है वहां ये चीजें बेहद गंदी स्थिति में बनाई जा रही थीं। बताया गया है कि उस जगह पर साफ-सफाई का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा जा रहा था। पहले भी ऐसे कई मामले आए हैं जिनमें खतरनाक केमिकल मिलाकर अदरक-लहसुन बनाने वाले लोग पकड़े गए हैं।
ताजा मामला हैदराबाद के रेलवे गेट इलाके का है। M S मक्था नाम की जगह पर एक कंपनी चलाने वाले 21 साल के जसानी इल्यान अपने घर में अदरक-लहसन पेस्ट बना रहे थे। पुलिस ने उन्हें फर्जी और मिलावटी अदरक-लहसन पेस्ट बनाने और बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पाया गया है कि जसानी अपने इस घर में धूल, गंदगी और मक्खियों के बीच ही अदरक लहसन का पेस्ट बना रहे थे पुलिस का कहना है कि इतनी गंदगी के चलते यह इंसानों के खाने लायक ही नहीं है। पुलिस ने यह भी बताया है कि यह पेस्ट आसपास के किराना स्टोर्स पर बेचा जा रहा था और मोटा मुनाफा भी कमाया जा रहा था।
यह भी पढ़ें: 'जितना गिन पाओ ले जाओ...', कंपनी के मालिक ने सामने बिछा दिए करोड़ों रुपये
पुलिस को क्या-क्या मिला?
पुलिस ने कुल मिलाकर 4 हजार किलो अदरक-लहसन का पेस्ट बरामद किया है। इसमें 1600 किलो पेस्ट प्लास्टिक के 40 टबों में भरकर रखा गया था, 5 किलो वाले 130 प्लास्टिक कंटेनर, 1 किलो वाले 900 डिब्बे, आधा किलोग्राम वाले 300 कंटेनर, 200 ग्राम वाले 3 हजार डिब्बे और 50 ग्राम वाले 2 हजार पाउच बरामद किए गए हैं। इतना ही नहीं, एक छोटी ग्राइंडिंग मशीन, 5 किलो हल्दी, 20 लीटर एसिटिड एसिड, 1 हजार किलो नमक और माल सप्लाई वाला एक ऑटो बरामद किया गया है।
यह भी पढ़ें: अमेरिका में जन्मा रिकॉर्ड 6kg का बच्चा, 6 महीने के बच्चे बराबर पहनता है डायपर
हैदराबाद से आए कई मामले
इससे पहले अगस्त 2025 में हैदराबाद के बंदलागुड़ा से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था जिसमें मोहम्मद फैसल नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया था। यह शख्स नुकसानदायक केमिकल जैसे कि टाइटैनियम डाईऑक्साइड और मोनो साइट्रेट का इस्तेमाल करके नकली अदरक-लहसन पेस्ट बना रहा था।
इसी तरह नवंबर 2024 में सिकंदराबाद से 960 किलो फर्जी अदरक-लहसर पेस्ट बरामद किया गया था। इसकी कीमत लगभग 1.32 लाख रुपये आंकी गई थी।
यह भी पढ़ें: 'एपस्टीन फाइल्स दबाने के लिए मुझे बदनाम किया...', अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा आरोप
कितने खतरनाक हैं ये केमिकल?
फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) के मुताबिक, कुछ तय फूड आइटम में ही टाइटैनियम डाई ऑक्साइड का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह सफेद, बिना स्वाद और बिना गंध वाला होना चाहिए। बता दें कि तमाम चीजों में इसका इस्तेमाल सफेद रंग के लिए किया जाता है। कैंडी, बेकरी वाली चीजों और डेयरी प्रोडक्ट में इसका इस्तेमाल किया जाता है।
हालांकि, इस केमिकल के बेहद बारीक कण आपके शरीर की सेल्स यानी कोशिकाओं में घुसकर DNA को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इतना ही नहीं, इनके ज्यादा इस्तेमाल से आपकी आंतों को भी नुकसान पहुंचता है।