logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दिल्ली: मंत्री कपिल मिश्रा के दफ्तर के पास 20 राउंड फायरिंग, युवक की मौत

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास में बाइक सवार हमलावरों ने एक युवक को गोली मार दी है। अस्पताल में उसे मृत घोषित किया गया। इलाके में दहशत है।

दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा, Photo Credit- PTI

दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा, Photo Credit- PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास में सोमवार को दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा के दफ्तर के पास एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान समीर के रूप में हुई है। वह मुस्तफाबाद का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार दो बाइक सवार हमलावरों ने जीरो पुस्ता के पास उस पर कथित तौर पर करीब 20 राउंड फायरिंग की।

समीर को कई गोलियां लगीं। उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हमलावर फायरिंग के बाद मौके से भाग निकले। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती आसपास के इलाकों में की गई है। हमले का मकसद भी अभी तक नहीं पता चला है।

यह भी पढ़ें: 'दिल्ली का प्रदूषण, पंजाब सरकार की साजिश', कपिल मिश्रा को क्यों लग रहा है?

 

स्थानीय लोगों ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक वहां मौजूद ब्रजेश शर्मा नाम के एक शख्स ने कहा कि करीब 20 राउंड फायर हुए। उन्होंने कहा कि यह मुख्य सड़क है, यहां दिल्ली के एक मंत्री का दफ्तर है। उनके अनुसार एक व्यक्ति को गोली लगी और उसे यहां से अस्पताल ले जाया गया। उन्हें उसकी हालत की जानकारी नहीं थी।

स्थानीय लोगों ने क्या कहा?

ब्रजेश शर्मा ने इसे कानून-व्यवस्था में गंभीर चूक बताया। उन्होंने कहा कि इस इलाके में ऐसी यह चौथी घटना है। उन्होंने यह भी कहा कि हत्या की वजह और हमलावरों के बारे में अभी कुछ पता नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हमलावरों की पहचान के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 'भागो मत, सच का सामना करो', आतिशी को लापता क्यों कह रहे कपिल मिश्रा?

AAP ने क्या कहा?

आम आदमी पार्टी (AAP) ने कहा, 'बीजेपी सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा के दफ्तर के पास एक युवक, समीर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे बेखौफ होकर गोलियां चला रहे हैं। अमित शाह, आखिर कितनी और जानें जाने के बाद आप अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करेंगे? देश को सुरक्षा देने वाला गृह मंत्री चाहिए, सिर्फ कागजों पर जवाबदेही निभाने वाला नहीं।'


और पढ़ें