logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'35 करोड़ का मॉल बनाने की तैयारी थी', KPSC स्कैम पर ED ने क्या-क्या बताया?

ED ने कहा कि गिरफ्तार KPSC अध्यक्ष एस साहुकार यादगीर के शाहपुर में 35 करोड़ का कॉम्प्लेक्स बनाने की तैयारी में थे।

KPSC चेयरमैन एस साहूकार और गीता ED की रडार पर हैं। Photo Credit: Social Media

KPSC चेयरमैन एस साहूकार और गीता ED की रडार पर हैं। Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने विशेष अदालत को बताया कि कर्नाटक लोक सेवा आयोग (KPSC) के गिरफ्तार अध्यक्ष शिवशंकरप्पा साहुकार (62) अपने गृहनगर में 35 करोड़ रुपये का कॉम्प्लेक्स बनवा रहे थे। इसमें स्कूल, हॉस्टल, खेल का मैदान, मॉल और कन्वेंशन हॉल शामिल था। अदालत में एस साहुकार और KPSC सदस्य बी वी गीता की जमानत याचिका पर सुनवाई चली, जिस पर ईडी ने आपत्ति दर्ज कराई। 

दोनों पक्षों की बहस सोमवार को पूरी हो गई। अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। ED के मुताबिक इस 'ड्रीम प्रोजेक्ट' के नक्शे तैयार हो चुके थे। यह यादगीर जिले के शाहपुर में एस साहुकार की पत्नी की जमीन पर बनना था। 

यह भी पढ़ें: 'विदेशी-स्वदेशी के मुद्दे से दूर रहें', राहुल गांधी को बृजभूषण शरण सिंह की नसीहत

परीक्षा के जवाब लीक करने के आरोप

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक ED का आरोप है कि प्रस्तावित स्कूल के केयरटेकर के रूप में उस अभ्यर्थी के अभिभावक को चुना गया था, जिसने जनवरी की पशु चिकित्सा अधिकारी परीक्षा के लीक आंसर की के लिए कथित तौर पर रिश्वत दी थी।

 

एस साहुकार और गीता पर 9 जनवरी की पशु चिकित्सा अधिकारी परीक्षा की आंसर की 9 अभ्यर्थियों को लीक करने का आरोप है। रिश्वत की रकम 10 लाख से 40 लाख रुपये के बीच बताई गई है। 

 

ED के मुताबिक साहुकार को तीसरी रैंक वाले अभ्यर्थी के अभिभावक से 10 लाख रुपये मिले। यह 20 लाख रुपये के सौदे का हिस्सा था। गीता को परीक्षा से एक दिन पहले पहली रैंक वाले अभ्यर्थी से 20 लाख रुपये मिले। यह 40 लाख रुपये के सौदे का हिस्सा था।

यह भी पढ़ें: 36 की उम्र में युवा पेसर्स को टक्कर दे रहे मोहम्मद शमी, BCCI को नहीं दिख रहा?

ED ने क्या खुलासा किया है?

एजेंसी ने साहुकार और रियल एस्टेट कारोबारी एस पी दयानंद के बीच 10 करोड़ रुपये से ज्यादा के नकद लेन-देन का भी जिक्र किया। इनमें अगस्त 2025 से दिसंबर 2025 के बीच 4.99 करोड़ रुपये का लेन-देन शामिल है। ED का दावा है कि ये सौदे एस साहुकार के घर पर हुए। एस साहुकार के घर पर 18 से 24 अगस्त के बीच तलाशी हुई। इसमें एक नोटबुक और खुले पन्ने मिले। इनमें अभ्यर्थियों और नकद लेन-देन का ब्योरा दर्ज था। 

अधिकारी ने अपने पक्ष में क्या दलीलें दीं?

एस साहुकार के वकील सी एच हनुमंतरया ने कहा कि उन पर एक करोड़ रुपये से ज्यादा की अपराध की कमाई खुद लेने का आरोप नहीं है। इसलिए वह PMLA के तहत जमानत के हकदार हैं। ED की वकील माहेश्वरी डी एम ने कहा कि तय सीमा का फैसला अभियोजन शिकायत दाखिल होने के बाद ही हो सकता है। उन्होंने कहा कि इसे किसी एक अभ्यर्थी से नहीं जोड़ा जा सकता। यह KPSC भर्ती प्रक्रिया में हुए पूरे भ्रष्टाचार से जुड़ा है।

यह भी पढ़ें: 26 नवंबर को होगा विधानसभा का विशेष सत्र, हरियाणा कैबिनेट में हुआ फैसला

बी वी गीता ने अपने बचाव में क्या कहा?

KPSC सदस्य बी वी गीता के वकील ने महिला होने के आधार पर PMLA में खास रियायत मांगी। ED ने कहा कि गीता बलि का बकरा नहीं हैं। एजेंसी के मुताबिक वह गैर-प्रैक्टिसिंग वकील हैं और राज्य लोकायुक्त में अभियोजक रह चुकी हैं। उन्हें अपने कामों की पूरी जानकारी थी।

इस केस में किस-किस के नाम सामने आए हैं?

कर्नाटक CID और ED की जांच में एस साहुकार, गीता और परीक्षा नियंत्रक और IAS अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार के नाम सामने आए हैं। उन पर करीब 20 अभ्यर्थियों को प्रश्न और उत्तर कुंजी लीक करने का आरोप है। सोमवार को कर्नाटक हाईकोर्ट ने ADGP आर हितेंद्र को स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का प्रमुख बनाया। कोर्ट ने कहा कि ED और SIT की जांच एक-दूसरे की पूरक होनी चाहिए। CID को 26 नवंबर तक चार्जशीट दाखिल करनी है।


और पढ़ें