logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दीवाली पर दिल्ली मंडल में ‘पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम काउंटरों’ के समय में बदलाव

दीवाली को देखते हुए उत्तर रेलवे ने दिल्ली मंडल में पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) काउंटरों के समय में बदलाव करने का का भी फैसला लिया है। 

Security at new delhi railway station दिल्ली

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के इंतजाम, Photo Credit: Khabargaon

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दीपावली से दो दिन पहले नई दिल्ली समेत आनंद विहार टर्मिनल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी जा रही है। रेलवे स्टेशन पर रेलकर्मी लोगों की मदद के लिए भारी संख्या में तैनात किए गए हैं। इसी कड़ी में दीवाली को देखते हुए उत्तर रेलवे ने दिल्ली मंडल में पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) काउंटरों के समय में बदलाव करने का का भी फैसला लिया है, ताकि त्योहार के दौरान आरक्षण सेवाएं सुचारू रूप से काम कर सकें। 

 

इस व्यवस्था के अनुसार, निर्धारित PRS केंद्रों पर एडवांस रिजर्वेशन काउंटर पहली शिफ्ट में, यानी सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुले रहेंगे और दूसरी शिफ्ट में, यानी दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक बंद रहेंगे।

 

यह भी पढ़ें: झांसी और ललितपुर से दिल्ली के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, त्योहारों के बीच राहत

 

एडवांस रिजर्वेशन काउंटर

यह बदला हुआ समय आनंद विहार टर्मिनल (PRS), साहिबाबाद, गुरुग्राम, पालम, दिल्ली कैंट, दिल्ली सराय रोहिल्ला, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, पलवल, टपरी, नरेला, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, जींद, रोहतक, मोदीनगर, मेरठ कैंट, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर, ग्रेटर नोएडा, शकूर बस्ती, बहादुरगढ़, नांगलोई, शामली, देवबंद और पटौदी रोड पर लागू होगा। 

'करंट रिजर्वेशन काउंटर'

24 घंटे काम करने वाले 'करंट रिजर्वेशन काउंटर' सामान्य रूप से काम करेंगे। वहीं, जो 'करंट रिजर्वेशन काउंटर' चौबीसों घंटे (24×7) काम करते हैं, वे अपने सामान्य समय के अनुसार ही काम करते रहेंगे। इनमें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (पहाड़गंज और अजमेरी गेट की तरफ), दिल्ली मेन, हजरत निज़ामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल, दिल्ली सराय रोहिल्ला, दिल्ली कैंट और मेरठ सिटी रेलवे स्टेशनों के काउंटर शामिल हैं। 

कुछ एडवांस रिजर्वेशन काउंटर पूरे दिन रहेंगे बंद

वहीं, जिन जगहों पर एडवांस रिजर्वेशन काउंटर आमतौर पर रविवार को बंद रहते हैं, वहां 8 नवंबर 2026 को ये काउंटर पूरे दिन बंद रहेंगे। इन जगहों में बड़ौत, नोली, नया गाजियाबाद, मानसा, नरवाना, टोहाना, मुरादनगर, मौड़, खतौली, गोहाना, समालखा, गन्नौर, कैथल, शाहाबाद, मार्कंडा, झज्जर, दारुल उलूम, साकेत कोर्ट, द्वारका कोर्ट, सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (CAT) और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (MTC) शामिल हैं। 

 

यह भी पढ़ें: MP सुधाकर सिंह को हिरासत में लेने का मामला लोकसभा स्पीकर के पास पहुंचा, जवाब तलब

रेलवे ने यात्रियों को दी सलाह 

उत्तर रेलवे ने उन यात्रियों को सलाह दी है जो 8 नवंबर 2026 को PRS काउंटर जाने की योजना बना रहे हैं, कि वे बदले हुए समय का ध्यान रखें और किसी भी असुविधा से बचने के लिए अपने रिजर्वेशन से जुड़े कामों की योजना उसी अनुसार बनाएं।

Related Topic:#railway news

और पढ़ें