logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सदन में बहस vs प्रधान का इस्तीफा: संसद में विपक्ष का हंगामा, नहीं बन रही बात

सड़क से संसद तक आज सिर्फ प्रदर्शन ही देखने को मिल रहे हैं। संसद के बाहर विपक्ष धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहा है। वहीं, एनडीए के सांसद विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

Protest in Parliament

संसद में विपक्ष का प्रदर्शन, Photo Credit: Congress

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

संसद के मानसून सत्र का चौथा दिन चल रहा है लेकिन संसद में हंगामा लगातार जारी है। नीट पेपर लीक के मुद्दे पर विपक्ष धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ गया है। इसी कड़ी में आज  संसद भवन के बाहर NDA और विपक्ष आमने-सामने आ गए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी , प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत विपक्षी सांसदों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नजर आए। इसके अलावा संसद के अंदर भी जमकर हंगामा हुआ। 

 

NDA के सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी सांसदों के 21 जुलाई को पीएम मोदी के आवास के बाहर प्रदर्शन करने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान पक्ष और विपक्ष दोनों के सांसद एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नजर आए।  प्रदर्शन के दौरान प्रियंका गांधी सत्ता पक्ष के सांसदों के बिल्कुल पास चली गई और सुरक्षाकर्मियों को बीच में आकर उन्हें रोकना पड़ा। 

 

यह भी पढ़ें: ग्राउंड रिपोर्ट: इंकलाब जिंदाबाद के शोर में घुल रहीं गालियां, जंतर-मंतर का हाल

 

अपनी मांग पर अड़ा विपक्ष

विपक्ष अब धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ गया है। संसद के बाहर ही नहीं बल्कि संसद के अंदर भी हंगामा जारी है। लोकसभा में केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने कहा कि सरकार सदन में चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, 'सरकार लोकसभा और राज्यसभा में NEET पेपर लीक पर विपक्ष जिस तरीके से, जिस तारीख को और जितनी देर चाहे, चर्चा के लिए तैयार है।' हालांकि, विपक्ष का कहना है कि पहले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होगा उसके बाद चर्चा होगी। 

 

कांग्रेस की क्या मांग?

कांग्रेस का कहना है कि पहले शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें और इसके बाद गृह मंत्री दोनों सदनों में बयान दें और सदन में इस मामले पर विस्तार से चर्चा हो। किरन रिजिजू ने कहा कि बुधवार को कांग्रेस समेत कई विपक्षी नेताओं से बातचीत हुई थी और सभी ने समाधान निकालने की बात कही थी, लेकिन बाद में विपक्ष ने शर्तें रखनी शुरू कर दीं। इसी बीच राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष और नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आज जो बयान दिया है वह भड़काऊ है। शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए, तभी हम चर्चा के लिए तैयार होंगे।

 

यह भी पढ़ें: चंद्रशेखर की सक्रियता से बढ़ी BSP की चिंता! फिर से आकाश आनंद पर लगाया दांव

संसद के बाहर बैठा विपक्ष

 विपक्ष के सांसद सदन के अंदर और बाहर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। विपक्ष की मांग यही है कि पहले धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें उसके बाद चर्चा होगी। इसी मांग को लेकर विपक्षी सांसद संसद के मकर द्वार पर बैठ गए। उनके हाथ में पोस्टर हैं और उन पोस्टर पर लिखा है कि धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करो। वहीं, सामने एनडीए के सांसद प्रदर्शन कर रहे हैं कि विपक्ष चर्चा नहीं कर रहा है। इस मुद्दे पर अब तक दोनों पक्षों के बीच बात नहीं बनी है और सदन सुचारू रूप से नहीं चल पा रहा है। 

 

Related Topic:#Parliament Session

और पढ़ें