logo

ट्रेंडिंग:

'मौका है, सिर्फ पैसे न कमाएं, दिल जीत लें', EU डील पर बोले PM मोदी

संसद के बजट सत्र से पहले पीएम मोदी ने कहा है कि यूरोपियन यूनियन से हुई डील के चलते माहौल अच्छा हो गया है और इससे कारोबारियों को फायदा होगा।

pm narendra modi at parliament

संसद में मीडिया को संबोधित करते पीएम मोदी, Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

संसद का बजट सत्र बुधवार से शुरू हो गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के बाद गुरुवार से संसद में चर्चा शुरू होगी। इस चर्चा से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट पर कुछ संकेत दिए हैं। रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यूरोपियन यूनियन और भारत की फ्री ट्रेड डील से माहौल अच्छा हो गया है। उन्होंने कहा कि अब भारत रिफॉर्म एक्सप्रेस पर तेजी से चल पड़ा है। 

 

यूरोपियन यूनियन के साथ हुई डील का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा है कि देश के कारोबारी इसका फायदा उठाएं और अपनी क्वालिटी से यूरोप का दिल जीत लें। विपक्षियों पर तंज कसते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'जो हमारे टीकाकार रहते हैं साथी। हमारे प्रति पसंद-नापसंद का रवैया रहता है और यह लोकतंत्र में बेहद स्वाभाविक है लेकिन एक बात हर कोई कहता है कि इस सरकार ने लास्ट माइल डिलीवरी पर बल दिया है। योजना, फाइलों तक नहीं लाइफ तक पहुंचाने का प्रयास रहता है और यही, हमारी जो परंपरा है उसे हम आने वाले दिनों में आगे बढ़ाएंगे।'

 

यह भी पढ़ें: बारामती में अजित पवार का अंतिम संस्कार आज, यहां अबतक की हर जरूरी अपडेट

 

देश लॉन्ग टर्म पेंडिंग प्रॉब्लम्स से निकलकर लॉन्ग टर्म सॉल्यूशन्स के मार्ग पर मजबूती के साथ कदम रख रहा है और जब ऐसा होता है तो प्रिडिक्टिबिलिटी होती है जो विश्व में एक भरोसा पैदा करती है। हमारे हर निर्णय में राष्ट्र की प्रगति हमारा लक्ष्य है लेकिन सारे निर्णय ह्यूमन सेंट्रिक हैं। हम टेक्नॉलजी के साथ स्पर्धा भी करेंगे और उसे स्वीकार भी करेंगे। साथ-साथ हम मानव केंद्रीय व्यवस्था को कम नहीं आंकेंगे।

 

 

बजट पर पीएम मोदी ने किया इशारा

 

2026 के बजट सत्र के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'यह बजट सत्र है। 21वीं सदी का एक चौथाई हिस्सा बीत चुका है। यह दूसरी चौथाई का प्रारंभ हो रहा है और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण 25 वर्ष का दौर आरंभ हो रहा है और यह इस शताब्दी के दूसरे क्वार्टर का यह पहला बजट आ रहा है। वित्तमंत्री निर्मला जी देश की पहली ऐसी महिला वित्तमंत्री हैं, जो लगातर 9वीं बार देश के संसद में बजट प्रस्तुत करने जा रही हैं। यह अपने आप में एक गौरव के पल के रूप में भारत के संसदीय इतिहास में दर्ज हो रहा है।'

 

बजट कैसा होगा? इस बारे में संकेत देते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'देश का ध्यान बजट की तरफ होना बहुत स्वाभाविक है लेकिन इस सरकार की पहचान रही है रिफॉर्म-परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म। अब तो हम रिफॉर्म एक्सप्रेस पर बहुत तेजी से चल पड़े हैं और मैं संसद के भी सभी साथियों का आभार व्यक्त करता हूं कि इस रिफॉर्म एक्सप्रेस को गति देने में वे भी अपनी सकारात्मक शक्ति लगा रहे हैं। जिसके कारण रिफॉर्म एक्सप्रेस को लगातार गति मिल रही है।'

 

यह भी पढ़ें: TMC से अलग हुए, अब लेफ्ट से हाथ मिलाकर चुनाव लड़ेंगे हुमायूं कबीर?

FTA पर क्या बोले पीएम मोदी?

 

EU के साथ हुई डील का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'इस क्वार्टर का प्रारंभ बहुत पॉजिटिव नोट के साथ हुआ है। आत्मविश्वास से भरा भारत आज विश्व के लिए आशा की किरण भी बना है और आकर्षण का केंद्र भी बना है। इस क्वार्टर के प्रारंभ में ही भारत और यूरोपियन यूनियन का फ्री ट्रेड अग्रीमेंट, आने वाली दिशाएं कितनी उज्ज्वल है, भारत के युवाओं का भविष्य कितना उज्जवल है, उसकी एक झलक है।'

 

उन्होंने आगे कहा, 'यह फ्री ट्रेड फॉर एंबीशियस भारत है। यह फ्री ट्रेड फॉर आत्मनिर्भर भारत है। मुझे पक्का विश्वास है कि भारत के जो मैन्युफैक्चरर्स हैं, वे इस अवसर का इस्तेमाल अपनी क्षमताएं बढ़ाने में करेंगे। मैं सभी प्रकार के उत्पादकों से यही कहूंगा कि जब भारत यूरोपियन यूनियन के बीच मदर ऑफ डील्स हुई है तब मेरे देश के उद्योगकार, मेरे देश के मैन्युफैक्चरर्स अब तो बहुत बड़ा बाजार खुल गया, अब बहुत सस्ते में हमारा माल पहुंच गया तो वे बैठे न रहें। यह एक अवसर है और इसका सबसे अहम मंत्र है कि हम क्वालिटी पर जोर दें और उत्तम से उत्तम क्वालिटी लेकर जाएं। ऐसा अगर हम करें तो यूरोपियन देशों से सिर्फ पैसे नहीं कमाएंगे बल्कि अपनी क्वालिटी से उनका दिल भी जीत लेंगे।'


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap